प्रवेशद्वार:धर्म और आस्था/चयनित धर्म/8

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बहाई धर्म एक स्वतंत्र धर्म है जो इराक़ के बग़दाद शहर में युगावतार बहाउल्लाह ने स्थापित किया। यह एकेश्वरवाद और विश्व भर के विभिन्न धर्मों और पंथों की एकमात्र आधारशिला पर ज़ोर देता है। इस धर्म के अनुयायी बहाउल्लाह को पूर्व के अवतारों बुद्ध, कृष्ण, ईसा, मूसा, ज़रथुष्ट्र, मुहम्मद, आदि की वापसी मानते हैं। किताब-ए-अक़दस बहाईयों का मुख्य धार्मिक ग्रन्थ है।

बहाई मतों के मुताबिक दुनिया के सभी मानव धर्मों का एक ही मूल है। इसके अनुसार कई लोगों ने ईश्वर का संदेश इंसानों तक पहुँचाने के लिए नए धर्मों का प्रतिपादन किया जो उस समय और परिवेश के लिए उपयुक्त था। बहाउल्लाह को विश्व के विभिन्न धर्मों में भविष्यवणित भविष्य के नबी अथवा अवतार के रूप में माना जाता है जो सम्पूर्ण विश्व को एक करने हेतु आएं है और जिनका उद्देश्य और सन्देश है "समस्त पृथ्वी एक देश है और मानवजाति इसकी नागरिक"। बहाइवाद के अनुसार ईश्वर एक है और समय-समय पर मानवजाति को शिक्षित करने हेतु वह पृथ्वी पर अपने अवतारों को भेजते हैं। अधिक पढ़ें…