प्रवेशद्वार:ताजमहल/चयनित लेख

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ताजमहल, भारत का चित्र

एक विरही मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया एक मकबरा, अपनी प्यारी पत्नी मुमताज महल की मृत्योपरांत। आज यह एक सर्वाधिक प्रसिद्ध, प्रशंसित एवं पहचानी जाने वाली इमारत है। जहाँ इसका श्वेत संगमर्मर गुम्बद वाला भाग, इस इमारत का मुख्य परिचित भाग है, वहीं इसकी पूर्ण इमारत समूह बाग, बगीचों सहित 22.44 हेक्टेयर[a] में विस्तृत है, एवं इसमें सम्मिलित हैं अन्य गौण मकबरे, जल आपूर्ति अवसंरचना एवं ताजगंज की छोटी बस्ती, साथ ही नदी के उत्तरी छोर पर माहताब बाग भी। इसका निर्माण आरंभ हुआ 1632 CE में , (1041 हिजरी अनुसार) , यमुना नदी के दक्षिणी किनारे पर, भारत के अग्रबाण, (अब आगरा नगर में), जो कि पूर्ण हुआ 1648 CE (1058 AH) में। इसके आकार की अभिकल्पना मुमताज महल के स्वर्ग में आवास की पार्थिव नकल एवं बादशाह के अधिप्रचार उपकरण के रूप में की गई।

असल में ताजमहल को किसने अभिकल्पित किया, यह भी भी भ्रमित है। हालांकि यह सिद्ध है, कि एक बडे़ वास्तुकारों एवं निर्माण विशेषज्ञों के समूह समेत बादशाह स्वयं भी सक्रिय रूप से इसमें शामिल था। उस्ताद अहमद लाहौरी को इसके श्रेय का सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति विचार किया जाता है, एक प्रधान वास्तुकार के रूप में।


यहां के मुख्य घटक:


  • संकल्पना, प्रतीकवाद एवं भावांतरण
  • वास्तुकार एवं कारीगर
  • स्थल
    • 16वीं–17वीं शताब्दी में आगरा
    • क्लिक योग्य नक्शा
    • आयाम सारणी
    • आयाम सारणी
  • मकबरा (रौज़ा-ए-मुनावरा)
  • नदी की ओर छज्जा (चमेली फर्श)
    • आधार एवं छज्जा
    • जवाब एवं मस्जिद
  • उद्यान (चारबाग )
  • महाद्वार (दरवाज़ा-ए-रोज़ा)
  • खुला मैदान (जिलाउखाना)
  • बाजार एवं कारवां सराय (ताजगंज)
  • सुरक्षा भीत के बाहर के मकबरे
  • जल आपूर्ति
  • माहताब बाग