प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चयनित व्यक्तित्व सूची[संपादित करें]

व्यक्तित्व 1 – 20[संपादित करें]

प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/1

जगद्गुरु रामभद्राचार्य (संस्कृत: जगद्गुरुरामभद्राचार्यः) (१९५०–), पूर्वाश्रम नाम गिरिधर मिश्र चित्रकूट (उत्तर प्रदेश, भारत) में रहने वाले एक प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं। वे रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं और इस पद पर १९८८ ई से प्रतिष्ठित हैं। वे चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति हैं। यह विश्वविद्यालय केवल चतुर्विध विकलांग विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और डिग्री प्रदान करता है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दो मास की आयु में नेत्र की ज्योति से रहित हो गए थे और तभी से प्रज्ञाचक्षु हैं।

अध्ययन या रचना के लिए उन्होंने कभी भी ब्रेल लिपि का प्रयोग नहीं किया है। वे बहुभाषाविद् हैं और २२ भाषाएँ बोलते हैं। वे संस्कृत, हिन्दी, अवधी, मैथिली सहित कई भाषाओं में आशुकवि और रचनाकार हैं। उन्होंने ८० से अधिक पुस्तकों और ग्रंथों की रचना की है, जिनमें चार महाकाव्य (दो संस्कृत और दो हिन्दी में), रामचरितमानस पर हिन्दी टीका, अष्टाध्यायी पर काव्यात्मक संस्कृत टीका और प्रस्थानत्रयी (ब्रह्मसूत्र, भगवद्गीता और प्रधान उपनिषदों) पर संस्कृत भाष्य सम्मिलित हैं। उन्हें तुलसीदास पर भारत के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों में गिना जाता है, और वे रामचरितमानस की एक प्रामाणिक प्रति के सम्पादक हैं, जिसका प्रकाशन तुलसी पीठ द्वारा किया गया है। स्वामी रामभद्राचार्य रामायण और भागवत के प्रसिद्ध कथाकार हैं – भारत के भिन्न-भिन्न नगरों में और विदेशों में भी नियमित रूप से उनकी कथा आयोजित होती रहती है और कथा के कार्यक्रम संस्कार टीवी, सनातन टीवी इत्यादि चैनलों पर प्रसारित भी होते हैं। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/2

बेंजामिन फ्रैंकलिन (जनवरी 17, 1706 जूलियन यानि जनवरी 6, 1705 ग्रेगोरियन  – 17 अप्रैल 1790) संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक जनकों में से एक थे। एक प्रसिद्ध बहुश्रुत, फ्रैंकलिन एक प्रमुख लेखक और मुद्रक, व्यंग्यकार, राजनीतिक विचारक, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, आविष्कारक, नागरिक कार्यकर्ता, राजमर्मज्ञ, सैनिक, और राजनयिक थे। एक वैज्ञानिक के रूप में, विद्युत के सम्बन्ध में अपनी खोजों और सिद्धांतों के लिए वे प्रबोधन और भौतिक विज्ञान के इतिहास में एक प्रमुख शख्सियत रहे। उन्होंने बिजली की छड़, बाईफोकल्स, फ्रैंकलिन स्टोव, एक गाड़ी के ओडोमीटर और ग्लास आर्मोनिका का आविष्कार किया। उन्होंने अमेरिका में पहला सार्वजनिक ऋण पुस्तकालय और पेंसिल्वेनिया में पहले अग्नि विभाग की स्थापना की। वे औपनिवेशिक एकता के शीघ्र प्रस्तावक थे और एक लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में, उन्होंने एक अमेरिकी राष्ट्र के विचार का समर्थन किया। अमेरिकी क्रांति के दौरान एक राजनयिक के रूप में, उन्होंने फ्रेंच गठबंधन हासिल किया, जिसने अमेरिका की स्वतंत्रता को संभव बनाने में मदद की।

फ्रेंकलिन को अमेरिकी मूल्यों और चरित्र के आधार निर्माता के रूप में श्रेय दिया जाता है, जिसमें बचत के व्यावहारिक और लोकतांत्रिक अतिनैतिक मूल्यों, कठिन परिश्रम, शिक्षा, सामुदायिक भावना, स्व-शासित संस्थानों और राजनीतिक और धार्मिक स्वैच्छाचारिता के विरोध करने के संग, प्रबोधन के वैज्ञानिक और सहिष्णु मूल्यों का समागम था। हेनरी स्टील कोमगेर के शब्दों में, "फ्रैंकलिन में प्यूरिटनवाद के गुणों को बिना इसके दोषों के और इन्लाईटेनमेंट की प्रदीप्ति को बिना उसकी तपिश के समाहित किया जा सकता है।" वाल्टर आईज़ेकसन के अनुसार, यह बात फ्रेंकलिन को, "उस काल के सबसे निष्णात अमेरिकी और उस समाज की खोज करने वाले लोगों में सबसे प्रभावशाली बनाती है, जैसे समाज के रूप में बाद में अमेरिका विकसित हुआ।" अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/3

मोहनदास करमचन्द गांधी (जन्म:2 अक्टूबर १८६९; निधन:३० जनवरी १९४८) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। एक अन्य मत के अनुसार स्वामी श्रद्धानन्द ने 1915 मे महात्मा की उपाधि दी थी, तीसरा मत ये है कि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा की उपाधि प्रदान की थी 12अप्रैल 1919 को अपने एक लेख मे। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। एक मत के अनुसार गांधीजी को बापू सम्बोधित करने वाले प्रथम व्यक्ति उनके साबरमती आश्रम के शिष्य थे सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/4

नूर इनायत ख़ान
नूर इनायत ख़ान

नूर इनायत ख़ान भारतीय मूल की ब्रिटिश गुप्तचर थीं, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मित्र देशों के लिए जासूसी की। ब्रिटेन के स्पेशल ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव के रूप में प्रशिक्षित नूर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस के नाज़ी अधिकार क्षेत्र में जाने वाली पहली महिला वायरलेस ऑपरेटर थीं। जर्मनी द्वारा गिरफ्तार कर यातना दिए जाने और गोली मारकर उनकी हत्या किए जाने से पहले द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वे फ्रांस में एक गुप्त अभियान के अंतर्गत नर्स का काम करती थीं। फ्रांस में उनके इस कार्यकाल तथा उसके बाद आगामी 10 महीनों तक उन्हें यातना दी गई और पूछताछ की गयी, किन्तु पूछताछ करने वाले नाज़ी जर्मनी की खुफिया पुलिस गेस्टापो द्वारा उनसे कोई राज़ नहीं उगलवाया जा सका। उनके बलिदान और साहस की गाथा युनाइटेड किंगडम और फ्रांस में प्रचलित है। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें युनाइटेड किंगडम एवं अन्य राष्ट्रमंडल देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान जॉर्ज क्रॉस से सम्मानित किया गया। उनकी स्मृति में लंदन के गॉर्डन स्क्वेयर में स्मारक बनाया गया है, जो इंग्लैण्ड में किसी मुसलमान को समर्पित और किसी एशियाई महिला के सम्मान में इस तरह का पहला स्मारक है। विस्तार से पढ़ें...


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/5

सत्यजित राय (बंगाली: সত্যজিৎ রায় सहायता·सूचना शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली अहीर परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज्यां रेनुआ से मिलने पर और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत (Ladri di biciclette, बाइसिकल चोर) देखने के बाद फ़िल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ।

राय ने अपने जीवन में ३७ फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फ़ीचर फ़िल्में, वृत्त चित्र और लघु फ़िल्में शामिल हैं। इनकी पहली फ़िल्म पथेर पांचाली (পথের পাঁচালী, पथ का गीत) को कान फ़िल्मोत्सव में मिले “सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख” पुरस्कार को मिलाकर कुल ग्यारह अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह फ़िल्म अपराजितो (অপরাজিত) और अपुर संसार (অপুর সংসার, अपु का संसार) के साथ इनकी प्रसिद्ध अपु त्रयी में शामिल है। राय फ़िल्म निर्माण से सम्बन्धित कई काम ख़ुद ही करते थे — पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, पार्श्व संगीत लिखना, चलचित्रण, कला निर्देशन, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना। फ़िल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फ़िल्म आलोचक भी थे। राय को जीवन में कई पुरस्कार मिले जिनमें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत रत्न शामिल हैं। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/6

नालापत बालमणि अम्मा
नालापत बालमणि अम्मा

नालापत बालमणि अम्मा (എൻ. ബാലാമണിയമ്മ) भारत से मलयालम भाषा की प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक थीं। वे हिन्दी साहित्य की लेखिका और कवयित्री महादेवी वर्मा की समकालीन थीं। उनके साहित्य और जीवन पर गांधी जी के विचारों और आदर्शों का स्पष्ट प्रभाव रहा। उन्होंने मलयालम कविता में उस कोमल शब्दावली का विकास किया जो अभी तक केवल संस्कृत में ही संभव मानी जाती थी। इसके लिए उन्होंने अपने समय के अनुकूल संस्कृत के कोमल शब्दों को चुनकर मलयालम का जामा पहनाया। उनकी कविताओं का नाद-सौंदर्य और पैनी उक्तियों की व्यंजना शैली अन्यत्र दुर्लभ है। वे प्रतिभावान कवयित्री के साथ-साथ बाल कथा लेखिका और सृजनात्मक अनुवादक भी थीं। अपने पति वी॰एम॰ नायर के साथ मिलकर उन्होने अपनी कई कृतियों का अन्य भाषाओं में अनुवाद किया। अंग्रेजी भाषा की भारतीय लेखिका कमला दास उनकी सुपुत्री थीं, जिनके लेखन पर उनका खासा असर पड़ा था।

अम्मा के साहित्य और जीवन पर गांधी जी के विचारों और आदर्शों का स्पष्ट प्रभाव रहा। उनकी प्रमुख कृतियों में अम्मा, मुथास्सी, मज़्हुवींट कथाआदि हैं। उन्होंने मलयालम कविता में उस कोमल शब्दावली का विकास किया जो अभी तक केवल संस्कृत में ही संभव मानी जाती थी। इसके लिए उन्होंने अपने समय के अनुकूल संस्कृत के कोमल शब्दों को चुनकर मलयालम का जामा पहनाया। उनकी कविताओं का नाद-सौंदर्य और पैनी उक्तियों की व्यंजना शैली अन्यत्र दुर्लभ है। वे प्रतिभावान कवयित्री के साथ-साथ बाल कथा लेखिका और सृजनात्मक अनुवादक भी थीं। अपने पति वी॰एम॰ नायर के साथ मिलकर उन्होने अपनी कई कृतियों का अन्य भाषाओं में अनुवाद किया। अधिक पढ़ें...


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/7

बादशाह अकबर की छवि
बादशाह अकबर की छवि

जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर (उर्दू: جلال الدین محمد اکبر) (१५ अक्तूबर, १५४२-२७ अक्तूबर, १६०५) तैमूरी वंशावली के मुगल वंश का तीसरा शासक था। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म (अर्थात अकबर महान), शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है। सम्राट अकबर मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं एवं हमीदा बानो का पुत्र था। बाबर का वंश तैमूर और मंगोल नेता चंगेज खां से संबंधित था अर्थात उसके वंशज तैमूर लंग के खानदान से थे और मातृपक्ष का संबंध चंगेज खां से था। अकबर के शासन के अंत तक १६०५ में मुगल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकाश भाग सम्मिलित थे और उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था। बादशाहों में अकबर ही एक ऐसा बादशाह था, जिसे हिन्दू मुस्लिम दोनों वर्गों का बराबर प्यार और सम्मान मिला। उसने हिन्दू-मुस्लिम संप्रदायों के बीच की दूरियां कम करने के लिए दीन-ए-इलाही नामक धर्म की स्थापना की। उसका दरबार सबके लिए हर समय खुला रहता था। उसके दरबार में मुस्लिम सरदारों की अपेक्षा हिन्दू सरदार अधिक थे। अकबर ने हिन्दुओं पर लगने वाला जज़िया ही नहीं समाप्त किया, बल्कि ऐसे अनेक कार्य किए जिनके कारण हिन्दू और मुस्लिम दोनों उसके प्रशंसक बने।

अकबर मात्र तेरह वर्ष की आयु में अपने पिता नसीरुद्दीन मुहम्मद हुमायुं की मृत्यु उपरांत दिल्ली की राजगद्दी पर बैठा था। अपने शासन काल में उसने शक्तिशाली पश्तून वंशज शेरशाह सूरी के आक्रमण बिल्कुल बंद करवा दिये थे, साथ ही पानीपत के द्वितीय युद्ध में नवघोषित हिन्दू राजा हेमू को पराजित किया था। अपने साम्राज्य के गठन करने और उत्तरी और मध्य भारत के सभी क्षेत्रों को एकछत्र अधिकार में लाने में अकबर को दो दशक लग गये थे। उसका प्रभाव लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर था और इस क्षेत्र के एक बड़े भूभाग पर सम्राट के रूप में उसने शासन किया। सम्राट के रूप में अकबर ने शक्तिशाली और बहुल हिन्दू राजपूत राजाओं से राजनयिक संबंध बनाये और उनके यहाँ विवाह भी किये। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/8

कैथरीन एलिस "केट" ब्लैंचेट (जन्म 14 मई 1969) एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री और रंगमंच निर्देशिका हैं। उन्होंने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, विशेष रूप से दो SAG, दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो बाफ्टा (BAFTA) और एक अकादमी पुरस्कार और साथ ही साथ उन्होंने 64वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में वोल्पी कप भी जीता है। ब्लैंचेट ने 1995-2010 के बीच अकादमी पुरस्कार के पांच नामांकन अर्जित किए.

ब्लैंचेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब पहचान मिली जब वे शेखर कपूर द्वारा निर्देशित 1998 की फिल्म एलिजाबेथ में प्रस्तुत हुईं, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की एलिजाबेथ I का अभिनय किया। उन्हें पीटर जैक्सन के द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग त्रयी में एल्फ रानी गलाड्रिअल, इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ़ द क्रिस्टल स्कल में कर्नल-डॉक्टर इरिना स्पालको, मार्टिन स्कोर्सीस के द एविएटर में कैथरीन हेपबर्न की भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है। द एविएटर में अपनी भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार हासिल हुआ। वे और उनके पति एंड्रयू अप्टन वर्तमान में सिडनी थिएटर कंपनी के कलात्मक निर्देशक हैं। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/9

ऐनी बोलिन या (c.1501/1507 - 19 मई 1536) 1533 से 1536 तक इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और अपने आप में स्वंय और अपने वंशजों के लिए प्रथम मारकेस ऑफ़ पेमब्रोक थी। ऐनी के साथ हेनरी की शादी और उसके बाद उसके वध ने उसे धार्मिक और राजनीतिक उथल-पुथल जो अंग्रेज़ी सुधारान्दोलन का प्रारम्भ था, का महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बना दियाविल्टशायर के प्रथम अर्ल थॉमस बोलिन और उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ बोलिन, विल्टशायर की काउंटेस की बेटी ऐनी की शिक्षा-दीक्षा नीदरलैंड और फ़्रांस में मुख्यतः क्लॉड ऑफ़ फ़्रांस की वधुसखी के रूप में हुई। अपने चचेरे आयरिश भाई जेम्स बटलर, नौवें अर्ल ऑफ़ ऑरमंड से शादी करने के लिए वह 1522 के शुरू में इंग्लैंड को लौटी लेकिन शादी की योजना विफल हुई और रानी की सखी कैथरीन ऑफ़ ऐरागॉन के दरबार में वधुसखी की पदवी प्राप्त हुई। 1525 में, हेनरी अष्टम ऐनी पर आसक्त हो गए और उससे प्रणय निवेदन शुरू हो गया। उसने उसके सभी प्रयासों का विरोध किया और अपनी बहन मैरी बोलिन की तरह उसकी रखैल बनने से इंकार कर दिया। शीघ्र ही रानी कैथरीन से अपनी शादी रद्द करने की धुन हेनरी पर सवार हो गई ताकि वह ऐनी से शादी करने को मुक्त हो जाए। जब यह स्पष्ट हो गया कि पोप क्लेमेंट सप्तम शादी रद्द नहीं करेंगे तो इंग्लैंड में कैथलिक चर्च की सत्ता चरमराने लगी।

यॉर्क के आर्कबिशप थॉमस वॉल्सी को कथित तौर पर ऐनी बोलिन के कहने पर उसके सूबा को वापस भेज दिया गया और बाद में बोलिन परिवार के पादरी थॉमस क्रैनमर को कैंटरबरी के आर्कबिशप नियुक्त किया गया। 25 जनवरी 1533 को हेनरी और ऐनी ने शादी कर ली। 23 मई 1533 को क्रैनमर ने हेनरी और कैथरीन की शादी को अमान्य घोषित किया और पांच दिन बाद हेनरी और ऐनी की शादी के वैध होने की घोषणा कर दी। शीघ्र बाद ही में, पोप ने क्रैनमर और हेनरी के खिलाफ़ बहिष्कार की सज़ा की आज्ञा सुना दी। इस शादी और बहिष्कार के परिणामस्वरूप इंग्लैंड की चर्च और रोम के बीच पहला अलगाव हुआ और इंग्लैंड की चर्च को राजा के नियंत्रण के तहत लाया गया। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/10

जेकब गेडलीहलेकिसा ज़ूमा (जन्म 12 अप्रैल 1942), दक्षिण अफ्रीका चौथे राष्ट्रपति रहे हैं, जो 2009 के आम चुनावों में अपनी पार्टी की जीत के बाद संसद द्वारा निर्वाचित हुए. ज़ूमा, शासी राजनीतिक दल अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (ANC) के अध्यक्ष हैं और 1999 से 2005 तक वे दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति रहे। ज़ूमा को उनके नाम के आरंभिक वर्ण JZ और उनके वंश नाम म्शोलोज़ी से भी सन्दर्भित किया जाता है। ज़ूमा, 18 दिसम्बर 2007 को पोलोकवाने में ANC के सम्मेलन में पदस्थ अध्यक्ष थाबो मबेकी को हराकर अध्यक्ष बने। ज़ूमा दक्षिण अफ्रीकी कम्युनिस्ट पार्टी (SACP) के भी सदस्य रहे, जिसमें उन्होंने 1990 में पार्टी छोड़ने तक एक अल्प अवधि के लिए पार्टी के पोलितब्यूरो में कार्य किया।

न्यायाधीश निकोलसन द्वारा राष्ट्रीय अभियोग प्राधिकार (NPA) में अनुचित हस्तक्षेप और जेकब ज़ूमा पर भ्रष्टाचार अभियोजन का दोषी ठहराए जाने पर, 20 सितम्बर 2008 को, थाबो मबेकी ने अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा बुलाए जाने पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। ज़ूमा ने महत्वपूर्ण कानूनी चुनौतियों का सामना किया है। 2005 में उनपर बलात्कार का आरोप लगा, लेकिन वे बरी कर दिए गए। इसके अलावा, उन्होंने, अपने वित्तीय सलाहकार शबीर शेख पर लगाए गए धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते, धोखाधड़ी के धंधे और भ्रष्टाचार के इल्ज़ामों के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी. 6 अप्रैल 2009 को, राष्ट्रीय अभियोग प्राधिकरण ने राजनीतिक हस्तक्षेप का हवाला देते हुए उन्हें सभी आरोपों से मुक्त क्र दिया। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/11 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/11


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/12 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/12


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/13 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/13


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/14 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/14


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/15 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/15


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/16 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/16


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/17 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/17


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/18 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/18


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/19 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/19


प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/20 प्रवेशद्वार:जीवनी/चयनित व्यक्तित्व/20