प्रवेशद्वार:उत्तर प्रदेश/चयनित लेख
Jump to navigation
Jump to search
मोदीनगर उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले में एक तहसील है जो दिल्ली से लगभग ५० कि॰मी॰ उत्तर दिशा में स्थित है। यह निकटवर्ती शहरों मेरठ व गाजियाबाद से २४ कि॰मी॰ दूर है। यह उद्योगपति मोदी का गृह स्थान है और यहीं पर शहर के संस्थापक रायबहादुर गूजर मल मोदी ने १९३३ में मोदी उद्योग की नींव रखी थी। इस कारण यह एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मोदीनगर की उन्नति शिक्षा के क्षेत्र में भी द्रुत गति से हुई है। मोदीनगर में औद्योगिक क्रांति तो आई, किंतु शहर हरे भरे खेतों एवं बागों आदि से घिरा रहने के कारण यहां पर्यावरण का सान्निध्य भी भरपूर मिलता है। शहर में बड़े इंजीनियरी कॉलिज व प्रबंधन संस्थान हैं, जो मोदी उद्योग-गृह द्वारा १९८० के दशक में स्थापित किए गए थे। मोदीनगर का प्रसिद्धतम स्थान है, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे स्थानीय लोग मोदी मंदिर कहते हैं। विस्तार में...