सामग्री पर जाएँ

प्रतीक भारद्वाज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रतीक भारद्वाज
जन्म १५ जनवरी, १९८९
आवास भोपाल
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भोपाल (अभियांत्रिकी)
पेशा लीडर्सप्रो लर्निंग के सी.ई.ओ
संयुक्त रोजगार परीक्षा के निदेशक।
कार्यकाल २०१२-वर्तमान
वेबसाइट
अधिकारिक जालस्थल

प्रतीक भारद्वाज (जन्म : १५ जनवरी,१९८९) एक भारतीय उद्यमी हैं। वह संयुक्त रोजगार परीक्षा[1] के पूर्व निदेशक एवं सचिव और लीडर्सप्रो लर्निंग नामक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।[2][3][4][5][2][6]

प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा

[संपादित करें]

प्रतीक भारद्वाज का जन्म लखनऊ में १५ जनवरी सन १९८९ को हुआ था। इनके पिता डॉ० पी.सी. शर्मा, स्वास्थ्य मंत्रालय के आयुष विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हैं, और माता डॉ० अंजू शर्मा भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज एंड इंस्टिट्यूट में प्रोफ़ेसर हैं। प्रतीक भारद्वाज टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भोपाल (TIT, Bhopal) से इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन में अभियांत्रिकी स्नातक हैं।[7]

व्यावसायिक करियर

[संपादित करें]

प्रतीक ने लीडर्सप्रो लर्निंग की स्थापना २७ सितम्बर, २०१३ में की, जिसके वें मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।[8] वें व्यापार और वाणिज्य मंत्रालय अंतर्गत स्वायत्त अनुसन्धान द्वारा संचालित संयुक्त रोजगार परीक्षा के निदेशक एवं सचिव रह चुके है, जो देश में लेखपाल, लिपिक कर्मचारी इत्यादि की परीक्षाएं आयोजित कराती हैं।[9][10] वें रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील में आयोजित फीफा विश्व कप २०१४ तथा वर्ष २०१५ में टोरंटो, कनाडा में पैन अमेरिकी खेल के एक अधिकारिक वालंटियर के रूप में सेवा प्रदान कर चुके हैं।[11][12]

कानूनी विवाद

[संपादित करें]

साल २०१६ में प्रतीक भारद्वाज पर संयुक्त रोजगार परीक्षा से सम्बंधित धोकाधड़ी का आरोप लगा, किन्तु कानूनी जांच प्रक्रियाओ के बाद आरोपों को झूठा पाया गया। समाचार पत्र द फ्री प्रेस जर्नल के मुताबित काउंसेल फॉर डिफेन्स श्री ई. ए. कुरैशी ने भारद्वाज की कंपनी और उनके कार्य की सत्यता की पुष्टि की।[13][2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Verma, Deepti (फरवरी 26, 2017). "The tough job of getting you a job". द ट्रिब्यून (चंडीगढ़). 15 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  2. "No one has complained against Bharadwaj: Defence" (अंग्रेज़ी भाषा में). द फ्री प्रेस जर्नल. अभिगमन तिथि: अप्रैल १३, २०१६.[मृत कड़ियाँ]
  3. Trudel, John (अगस्त ३१, २०१६). "Is it possible to be All in one". द हफ्फिंगटन पोस्ट. मूल से से 27 सितंबर 2016 को पुरालेखित।.
  4. "Joint Employment Test" (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 15 सितंबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: फरवरी १८, २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  5. "We are the ones: Indians at the Cup" (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. अभिगमन तिथि: जून १९, २०१४.
  6. "Indian Serves To United Nations By Sitting At Home". बजफ़ीड. 10 अक्तूबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: सितंबर २५, २०१६. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  7. "28th National Youth Parliament for Kendriya Vidyalaya" (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). Ministry of Parliamentary Affairs (India). मूल से (पी.डी.ऍफ़.) से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2016.
  8. "Leaderspro Learning Pvt। Ltd". ZaubaCorp.Com (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 10 मई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जून १७, २०१६.
  9. "JET लेखपाल परीक्षा की तारीख और अधिसूचना जारी". राजस्थान पत्रिका. 16 अगस्त 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मार्च १७, २०१६.
  10. "Details of Prateek Bhardwaj". Datapedia.co. मूल से से 2 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अगस्त ८, २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  11. "सिटी के प्रतीक भारद्वाज फीफा वर्ल्ड कप के वाॅलेंटियर चुने गए". भोपाल, मध्यप्रदेश, भारत: दैनिक भास्कर. मूल से से 27 सितंबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जून २९, २०१४.
  12. "Indian Business TITAN Ratan Tata Thanked this CEO for helping him in NANO". मीडियम. सितंबर ८, २०१६. 27 सितंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 सितंबर 2016.
  13. "डिप्टी डायरेक्टर के घर से चल रहा था 'मंत्रालय'". दैनिक भास्कर. अभिगमन तिथि: अप्रैल ०७, २०१६. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]