प्रतापनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड
| प्रतापनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड | |
| — विधानसभा क्षेत्र — | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | उत्तराखण्ड |
| ज़िला | टिहरी गढ़वाल |
| विधान सभा (सीटें) | एकसदनीय (70) |
| संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | टिहरी गढ़वाल |
| निर्वाचन क्षेत्र संख्या | 12 |
30°31′N 78°29′E / 30.51°N 78.49°E
प्रतापनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह 1962 से 1990 तक टिहरी रियासत की राजधानी भी रही जिसको तत्कालीन राजा भवानी शाह ने राजधानी बनाया। इससे पहले टिहरी रियासत की राजधानी टिहरी (पुरानी टिहरी जो अब टिहरी झील में डूब चुका है) थी जो राजा सुदर्शन शाह के द्वारा 1815 में अंग्रेजो द्वारा गढ़वाल के कुछ हिस्से को लेने के बाद बसाया गया था। प्रताप नगर के बाद टिहरी रियासत की राजधानी 1990 में कीर्तिनगर में कीर्तिशाह द्वारा बनाई गई। प्रताप नगर एक बहुत पिछड़ा क्षेत्र है जिस कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा इस क्षेत्र को OBC अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत कर दिया गया। इस क्षेत्र के रैका पट्टी में आने वाले एक गांव बनाली को यहाँ का कश्मीर कहा जाता है। यहां के कुछ प्रमुख मेले जैसे ओणेश्वर महादेव मेला,डिंगाण मेला इत्यादि हैं इसके कुछ प्रमुख गांव बनाली,खोलगढ़,माजफ़ धनगांव मिश्रवाण गांव जिसमे सेब,खुमानी,चुला,आरू इत्यादि फलदार व्रक्ष पाए जाते हैं अन्य व्रक्ष जैसे बाज(oak),कुलांई(pine),देवदार(deodar) आदि व्रक्ष पाए जाते हैं। इस क्षेत्र के ओखला गांव के नीचे भागीरथी नदी भी बहती है जो टिहरी झील बनाती है। इस क्षेत्र के कुछ गावं में आम भी पाए जाते है और यहां का प्रसिद्ध मंदिर सेम नागराजा मंदिर है इसको पांचवा धाम के नाम से भी जाना जाता है जो कि उपली रमोली में आता है सेम नागराजा का प्रसिद्ध मेला जो कि हर 3 साल बाद आता है यहां सरदालु दूर-दूर से आते हैं यहां टिहरी रियासत काल के महल के भाग अभी भी मौजूद है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 73,031 मतदाता थे।
विधायक
[संपादित करें]2012 के विधानसभा चुनाव में विक्रम सिंह नेगी इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।
| वर्ष | पार्टी | विधायक | पंजीकृत मतदाता | मतदान % | बढ़त से जीत | स्रोत | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 2002 अ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | फूल सिंह बिष्ट | 62,328 | 54.70% | 1389 | [1] | |
| 2007 | भारतीय जनता पार्टी | विजय सिंह | 61,362 | 57.50% | 2644 | [2] | |
| 2012 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | विक्रम सिंह नेगी | 73,031 | 53.00% | 542 | [3] | |

इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Statistical Report On General Election, 2002 To The Legislative Assembly Of Uttarakhand, भारत निर्वाचन आयोग. (Report). Retrieved 15 फ़रवरी 2014. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से पुरालेखन की तिथि: 5 मार्च 2016. अभिगमन तिथि: 15 फ़रवरी 2014.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ Statistical Report On General Election, 2007 To The Legislative Assembly Of Uttarakhand, भारत निर्वाचन आयोग. (Report). Retrieved 15 फ़रवरी 2014. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से पुरालेखन की तिथि: 17 जनवरी 2012. अभिगमन तिथि: 15 फ़रवरी 2014.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;eci2012नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
टिपण्णी
[संपादित करें]- ^अ तब राज्य का नाम उत्तरांचल था।