पोरवोरिम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पोरवोरिम
Porvorim
पर्वरी
{{{type}}}
पोरवोरिम is located in गोवा
पोरवोरिम
पोरवोरिम
गोवा में स्थिति
निर्देशांक: 15°32′17″N 73°49′52″E / 15.538°N 73.831°E / 15.538; 73.831निर्देशांक: 15°32′17″N 73°49′52″E / 15.538°N 73.831°E / 15.538; 73.831
देश भारत
प्रान्तगोवा
ज़िलाउत्तर गोवा ज़िला
तहसीलबारदेज़
क्षेत्र8.12 किमी2 (3.14 वर्गमील)
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
Telephone code0832
वाहन पंजीकरणGA-03

पोरवोरिम (Porvorim) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले की बारदेज़ तालुका में स्थित एक नगर है। यह गोवा की वैधानिक राजधानी है और मांडवी नदी के उत्तरी तट पर बसा हुआ है। राज्य की प्रशासनिक राजधानी पणजी नदी के दूसरे तट पर स्थित है। पोरवोरिम को पणजी का उपनगर माना जाता है, और यह मुम्बई-गोआ महामार्ग एनएच-17 पर स्थित होने के कारण एक उच्चवर्गीय आवासीय केन्द्र माना जाता है। पोरवोरिम, गोवा की राजधानी पणजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आधिकारिक रूप से यह एक गाँव है, लेकिन जिस प्रकार की सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं वह किसी कस्बे या छोटे नगर से कम नहीं हैं। पोरवोरिम सड़कों द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। यहाँ बहुत तेज़ी से आधारभूत-संरचनाओं का विकास हो रहा है जैसे अस्पताल, विद्यालय, होटल और महामार्ग इत्यादि।[1][2]

इतिहास[संपादित करें]

पोरवोरिम मूल रूप से एक ग्रामीण बाज़ार था जो पणजी-मापूसा महामार्ग और सोकोरो-सांगोल्दा सड़कों के कटाव पर स्थित था।

विकास[संपादित करें]

मांडवी नदी के एक किनारे पर स्थित, पोरवोरिम एक हरियाली से युक्त क्षेत्र है। मांडवी सेतु से राजधानी पणजी का विहंगम दृश्य दिखलाई देता है। पोरवोरिम में बहुत से शैक्षणिक संस्थान हैं जैसे विद्या प्रोभोधिनी शैक्षणिक समाज जिसके पूर्व-प्रार्थमिक, प्राथमिक, उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विभाग हैं।

आवासीय परिसर[संपादित करें]

पोरवोरिम में बहुत से आवासीय परिसर स्थित हैं जैसे:

  • जर्नलिस्ट कालोनी
  • हाउसिंग बोर्ड कालोनी
  • पुन्दालिक नगर
  • डिफेंस कालोनी
  • नोवा सिदाज (नवीन नगर)
  • सपना गार्डन्स
  • लैण्डस्केप सिटी
  • डाक विभाग और बीएसएनएल के क्वार्टर

शैक्षणिक और सरकारी संस्थान[संपादित करें]

पोरवोरिम में बहुत से शैक्षणिक और अन्य सरकारी संस्थान स्थित हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

  • तकनीकी शिक्षा निदेशालय
  • गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • विद्या प्रबोदिनी परिवार का एल डी सामंत हाई स्कूल और विद्या प्रबोधिनी उच्चतर माद्यमिक विद्यालय
  • ए.सी.डी.आई.एल. हाई स्कूल
  • शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय
  • होटल प्रबन्धन संस्थान (आई.एच.एम. )
  • किड्स किंगडम इंटरनैशनल स्कूल
  • संजय विकलांग विद्यालय
  • गोवा आवास बोर्ड
  • गोवा विधानसभा
  • स्प्रिंग वैली हाई स्कूल
  • गोवा क्रिकेट संघ

पोरवोरिम में रेस्तरां[संपादित करें]

पोरवोरिम के कुछ रेस्तरांओं के नाम इस प्रकार हैं[3]

  • कसीनो मोटल्स रेस्तरां
  • चन्द्रकान्त रेस्तरां
  • मोना लीसा बार व रेस्तरां
  • पिकनिक रेस्तरां और पब

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
  2. "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
  3. Restaurants around Porvorim Archived 2016-03-03 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)