पॉल मिलग्रोम
| पॉल मिलग्रोम | |
|---|---|
|
2013 में मिलग्रोम | |
| जन्म |
20 अप्रैल 1948 डेट्रॉइट, मिशिगन, यू.एस. |
| प्रसिद्धि का कारण |
Auction theory Incentive theory Market design |
| जीवनसाथी | Eva Meyersson |
पॉल रॉबर्ट मिलग्रोम (जन्म - 20 अप्रैल, 1948) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। मिलग्रोम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज़ एंड साइंसेज़ में ह्यूमैनिटीज़ एंड साइंसेज़ के शर्ली और लियोनार्ड एली प्रोफेसर हैं। इन्होंने यह पद उन्होंने 1987 से संभाला हुआ है। ये स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर और स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक रिसर्च में सीनियर फेलो भी हैं।[1] मिलग्रोम खेल सिद्धांत खासकर नीलामी सिद्धांत और कीमत तय करने की रणनीति के विशेषज्ञ हैं।
मिलग्रोम को रॉबर्ट बी. विल्सन के साथ "नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए" 2020 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।[2]
आरंभिक जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]पॉल मिलग्रोम का जन्म डेट्रॉइट, मिशिगन में 20 अप्रैल 1948 को हुआ। इनका परिवार ओक पार्क, मिशिगन चला गया और मिलग्रोम ने डेवी एलिमेंट्री स्कूल और फिर ओक पार्क हाई स्कूल में पढ़ाई की। मिलग्रोम ने 1970 में मिशिगन यूनिवर्सिटी से गणित में कला स्नातक की डिग्री ली। मिलग्रोम 1974 में सोसाइटी ऑफ एक्चुअरीज के फेलो बने। 1975 में मिलग्रोम ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक अध्ययन के लिए दाखिला लिया और 1978 में सांख्यिकी में विज्ञान स्नातक और 1979 में व्यवसाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।[3]
शैक्षणिक कैरियर
[संपादित करें]मिलग्रोम ने नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के केलॉग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में शिक्षण की नौकरी की और यहां इन्होंने 1979 से 1983 तक काम किया। नॉर्थवेस्टर्न में मिलग्रोम प्रोफेसरों के एक समूह का हिस्सा थे जिसमें भविष्य के नोबेल पुरस्कार विजेता रोजर मायर्सन और बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम, नैन्सी स्टोकी, रॉबर्ट जे वेबर, जॉन रॉबर्ट्स और मार्क सैटरथवे शामिल थे। इन्होंने मिलग्रोम को अर्थशास्त्र में मूल्य निर्धारण, नीलामी, वित्तीय बाजार और औद्योगिक संगठन जैसी समस्याओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर खेल सिद्धांत और सूचना अर्थशास्त्र को लाने में मदद की।[4]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "पॉल आर. मिलग्रोम". स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (अंग्रेज़ी भाषा में). 30 सितम्बर 2025. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.
- ↑ "द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2020" (PDF). रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.
- ↑ "पॉल मिलग्रोम". जेविश वर्चुअल लाइब्रेरी. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.
- ↑ "पुटिंग ऑक्शन थ्योरी टू वर्क" (PDF). www.econ.ucla.edu. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.