पैराग्लाइडिंग विश्व कप, भारत, २०१५

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पैराग्लाइडिंग विश्व कप २०१५ भारत के हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग में आयोजित किया गया। [1] कांगड़ा जिले के बैजनाथ के निकट स्थित बीड़ बिलिंग को विश्व की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग साईट माना जाता है। यह विश्वकप २३ अक्टूबर २०१५ को शुरू हुआ जिसका उद्घाटन भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गजपति राजू व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के द्वारा किया गया।

प्रतिभागी[संपादित करें]

भारत के ज्योति ठाकुर, गगन ढींडसा प्रमुख खिलाडी हैं।

सुरक्षा[संपादित करें]

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में इस दफा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। [2] आयोजन के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होने की स्थिति में एक रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के साथ तैयार रखा गया है। इसके अलावा घाटी में बचाव कार्यों के लिए पर्वतारोहण के 40 विशेषज्ञों का एक विशेष दल भी है। प्रतिभागियों का 6 करोड़ का बीमा : इस बार पैराग्लाइडिंग की विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की बीमा राशि में काफी इजाफा किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को कम से कम 8 लाख यूरो यानी 6 करोड़ रुपए का बीमा कराया गया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अक्तूबर 2015.
  2. http://dainiktribuneonline.com/2015/10/%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%A1-%E0%A4%95%E0%A4%AA/