पेंटेकोस्टलवाद
पेंटेकोस्टलवाद (अंग्रेज़ी: Pentecostalism) प्रोटेस्टेंट ईसाई धर्म की इंजीलीवाद शाखा का एक आंदोलन है। यह आंदोलन पवित्र आत्मा के साथ बपतिस्मा के ज़रिए ईश्वर के सीधे व्यक्तिगत अनुभव पर ज़ोर देता है। पेंटेकोस्टल शब्द पेंटेकोस्ट से आया है। यह उस घटना की याद दिलाता है जब यरूशलम में फीस्ट ऑफ़ वीक्स मनाते समय यीशु मसीह के प्रेरितों और अन्य अनुयायियों पर पवित्र आत्मा उतरी थी। इस घटना का ज़िक्र प्रेरितों के काम में मिलता है।[1]
इंजीलीवाद प्रोटेस्टेंट धर्म के अन्य रूपों की तरह पेंटेकोस्टलवाद भी बाइबिल की त्रुटिहीनता और दोबारा जन्म लेने की आवश्यकता को मानता है। जिसका अर्थ है कि एक व्यक्ति अपने पापों के लिए पश्चाताप करे और यीशु मसीह को अपने व्यक्तिगत प्रभु और उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करे। पेंटेकोस्टलवाद पवित्र आत्मा में बपतिस्मा और जल द्वारा बपतिस्मा, दोनों में विश्वास रखने के कारण विशिष्ट है। पेंटेकोस्टलवाद के अनुयायियों का मानना है कि जो अलौकिक अनुभव और चमत्कार पहली शताब्दी में ईसा मसीह के अनुयायियों को हुए थे, वे आज भी पूरी तरह संभव और प्रासंगिक हैं।[2]
20वीं सदी के शुरुआत में वेस्लियन-होलीनेस आंदोलन के कई अनुयायियों के बीच होलीनेस पेंटेकोस्टल आंदोलन का उदय हुआ। ये लोग ईसाई पुनर्जागरण और ईसा मसीह के दोबारा आने की उम्मीद से प्रेरित थे। 1900 में, अमेरिकी धर्म-प्रचारक और आस्था के द्वारा इलाज करने वाले चार्ल्स पारहम ने यह सिखाना शुरू किया कि अलग-अलग भाषाओं में बोलना बाइबिल के अनुसार आत्मा के बपतिस्मे सबूत है।
इतिहास
[संपादित करें]सेसिल एम. रोबेक जूनियर और एडिथ एल. ब्लमहोफ़र जैसे इतिहासकारों के अनुसार यह आंदोलन 19वीं सदी के उत्तरार्ध में अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन में चले कट्टरपंथी इंजीलीवादी पुनरुद्धार आंदोलनों से उभरा था।[3]
व्युत्पत्ति
[संपादित करें]पेंटेकोस्टलवाद आंदोलन का नाम बाइबिल के नए नियम में वर्णित पेंटेकोस्ट के दिन (Pentecost Day) पर आधारित है। ईसा मसीह के स्वर्गारोहण के बाद, जब उनके शिष्य यरूशलम में एक जगह इकट्ठे थे, तब उन पर पवित्र आत्मा का अवतरण हुआ था। उस दिन शिष्यों ने चमत्कारी रूप से अन्य भाषाएँ बोलनी शुरू कर दीं, जिन्हें वे पहले नहीं जानते थे।[4]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Acts 2:1–31" [प्रेरितों के काम 2:1–31]. बाइबल ब्राउज़र (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- ↑ "Pentecostalism" [पेंटाकोस्टलवाद]. बीबीसी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- ↑ एडिट वाल्डवोगेल, ब्लमहोफ़र (1993). Restoring the Faith: The Assemblies of God, Pentecostalism, and American Culture [आस्था की बहाली: असेंबलीज ऑफ़ गॉड, पेंटेकोस्टलवाद और अमेरिकी संस्कृति] (अंग्रेज़ी भाषा में). यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनोइस प्रेस. ISBN 0882436465. अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- ↑ जे. गॉर्डन, मेल्टन. "Pentecostalism" [पेंटाकोस्टलवाद]. ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| पेंटेकोस्टलवाद से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- "पेंटेकोस्टलवाद का उदय". क्रिश्चियन हिस्ट्री. मूल से से 11 अगस्त 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.