सामग्री पर जाएँ

पृथिका यशिनी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पृथिका यशिनी
जन्म प्रदीप कुमार
आवास चेन्नई ,तमिलनाडु ,भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा पुलिस अधिकारी
प्रसिद्धि का कारण पहली विपरीत लिंगी पुलिस अधिकारी (भारत)

पृथिका यशिनी भारत की पहली विपरीतलिंगी (ट्रांसजेंडर) पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने वाली हैं।[1]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

यशिनी का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ। माता-पिता ने इनका नाम प्रदीप कुमार रखा।[2] लिंग परिवर्तन की सर्जरी के बाद प्रदीप कुमार के स्थान पर पृथिका यशिनी का नाम रखा और इसी नाम से आगे के जीवन की गतिविधियाँ प्रारम्भ हुईं। माता -पिता की समाज में बदनामी न हो इस कारण से घर त्याग दिया।[1]

यशिनी ने प्रदीप कुमार नाम से ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।[1]

इनका सपना पुलिस अफसर बनने का था। आवेदन पत्र में लिंग के कॉलम में केवल दो ही विकल्प थे पुरुष और महिला। इन्होने दूसरे कॉलम को चुना इस पर आवेदन निरस्त हो गया। इसके लिए इन्हें उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इस प्रकार इन्हें नाम परिवर्तन की स्वीकृति और आवेदन पत्र में तीसरे लिंग ट्रांसजेंडर के कॉलम की व्यवस्था की गयी। इस प्रकार यशिनी ने सभी कानूनी बाधाएं पार करते हुए भारत की पहली ट्रांसजेंडर पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने वाली हैं। [1][2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 इमरान क़ुरैशी (०९-११-२०१५). "'माँ-बाप शर्मिंदा न हों, इसलिए घर छोड़ दिया'". 31 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ०९-१२-२०१५. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help); Unknown parameter |Publisher= ignored (|publisher= suggested) (help)
  2. 1 2 "देश की पहली ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर बनेंगी पृथिका, कोर्ट ने बताया एकदम फिट". वन इंडिया. ०६-११-२०१५. मूल से से 10 दिसंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ०९-१२-२०१५. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)