पूर्वी स्लावी भाषाएँ
दिखावट
| पूर्वी स्लावी भाषाएँ | |
|---|---|
| भौगोलिक विस्तार: |
यूरेशिया (पूर्वी यूरोप, उत्तर एशिया एवं कॉकस) |
| भाषा श्रेणीकरण: |
हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार
|
| उपश्रेणियाँ: |
रुसिन
पौराणिक पूर्वी स्लावी †
रुथेनियाई †
पौराणिक नोवगोरोदीय †
|
| आइसो ६३९-५: | zle |
|
| |
पूर्वी स्लावी भाषाएँ (रूसी: Восточнославянские языки) स्लावी भाषाओं के तीन क्षेत्रीय उपसमूहों में से एक हैं। बोलने वालों की संख्या की दृष्टि से यह स्लावी भाषाओं का सबसे बड़ा उपसमूह है। पूर्वी स्लाव भाषाएँ मूल रूप से पूर्वी यूरोप, साइबेरिया और रूसी सुदूर पूर्व में बोली जाती हैं। कॉकस और मध्य एशिया में भी इसका प्रयोग किया जाता है जहाँ इसे संपर्क भाषा के रूप में देखा जाता है।
मुख्य पूर्वी स्लावी भाषाओं में बेलारूसी, रूसी और यूक्रेनी शामिल हैं।[1] कभी-कभी रुसिन को अलग से भी गिना जाता है लेकिन अन्य बार उसे यूक्रेनी का एक उपभाषा माना जाता है।[2] ये सभी भाषाएँ सिरिलिक लिपि में लिखी जाती हैं।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Sussex & Cubberley 2006, pp. 79–89.
- ↑ "Dulichenko, Aleksandr The language of Carpathian Rus': Genetic Aspects" (PDF). मूल से (PDF) से 2013-06-25 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-12-12.