सामग्री पर जाएँ

पूर्णिमा साहू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पूर्णिमा साहू दास

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2024
चुनाव-क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र

जन्म 1994 (1994)
छत्तीसगढ़, भारत
जन्म का नाम पूर्णिमा साहू
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी ललित कुमार दास
निवास जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम ज़िला, झारखंड
शैक्षिक सम्बद्धता गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर
व्यवसाय राजनीतिज्ञ

पूर्णिमा साहू दास (जन्म 1994)[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की।[2][3]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

पूर्णिमा साहू दास का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू हैं।[4] उन्होंने गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर से स्नातक तथा 2017 में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया।

राजनीतिक करियर

[संपादित करें]

पूर्णिमा साहू दास ने 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्व सीट से अपने पहले चुनाव में जीत दर्ज की।[5] उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कुमार को 42,871 मतों के अंतर से पराजित किया।[6]

  1. "Purnima Sahu (BJP) Affidavit". myneta.info. अभिगमन तिथि: 25 नवंबर 2024.
  2. "Jamshedpur East election results 2024: BJP's Purnima Sahu wins". The Times of India. 23 नवंबर 2024. अभिगमन तिथि: 25 नवंबर 2024.
  3. "Jamshedpur East Assembly Election Results 2024". India Today. 23 नवंबर 2024. अभिगमन तिथि: 25 नवंबर 2024.
  4. "Jharkhand assembly elections: Will Raghubar Das' daughter-in-law reclaim Jamshedpur East?". The Economic Times. 23 नवंबर 2024. अभिगमन तिथि: 28 जून 2025.
  5. "Jharkhand Elections 2024: नेग से लेकर आरती तक, घर-घर जाकर साड़ियां और आशीर्वाद बटोर रहीं हैं रघुवर दास की बहू पूर्णिमा". Navbharat Times. अभिगमन तिथि: 2026-01-03.
  6. "Jamshedpur East Vidhan Sabha Election Result 2024: जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट से रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहु जीती". Jansatta. 2024-11-23. अभिगमन तिथि: 2026-01-03.