पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े | |
---|---|
![]() | |
जन्म | मुम्बई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | मास्टर ऑफ़ कॉमर्स |
व्यवसाय | मॉडल और अभिनेत्री |
सक्रिय वर्ष | २०१०–वर्तमान |
ऊंचाई | ५ फुट ८ इंच[1] |
पूजा हेगड़े (अंग्रेजी :Pooja Hegde) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है जिनका जन्म मुम्बई में हुआ था।पूजा हेगडे का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। पूजा का परिवार कर्नाटक के उडुपी जिले से सम्बन्धित है। पूजा को हिंदी भाषा के अलावा तुलु,अंग्रेजी,कन्नड़, तमिल का भी पूर्ण ज्ञान है। पूजा को अपने कॉलेज के दिनों से फैशन और मॉडलिंग का शौक था, इस कारण वह स्कूली और कालेज के दिनों से ही इन सभी प्रतियोगितायोँ में हिस्सा लिया करती थीं।
करियर पूजा साल 2009 में मिस फेमिना इंडिया के आधे पायदान पर पहुंचकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने दुबारा साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया। वह इस प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहीं। इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें दक्षिण की फिल्मों में मौका मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुगमोदो से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनेता जीवाथे। उसके बाद वह तेलगु फिल्म ओका लैला कोसम में नाग चैतन्य के साथ दिखाई दीं। अभी हाल में चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज के साथ मुकुंद-mukunda नामक फिल्म में दिखी है। इस फिल्म में अभिनेत्री पर फिल्माया गया गोपीकम्मा गीत अति सुन्दर बन पड़ा है। '
इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत तमिल भाषा में बनी माईस्किन नामक फ़िल्म से की थी जो २०१२ में बनी थी। २०१६ में ये ऋतिक रोशन के साथ मोहनजो दड़ो फ़िल्म में नज़र आई। [2]
वर्ष | फ़िल्म | भूमिका | भाषा | टिप्पणी |
---|---|---|---|---|
2012 | मुगामुदी | शक्ति | तमिल | Nominated - SIIMA Award for Best Female Debutant |
2014 | ओका लैला कोसम | नंदना | तेलुगु | |
2014 | मुकुंद | गोपिका | तेलुगु | |
2016 | मोहनजो दड़ो | चन्नी | हिंदी | बॉलीवुड डेब्यू |
2019 | हाउसफुल 4 | राजकुमारी माला / पूजा | हिंदी | पोस्ट-प्रोडक्शन |
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Pooja Hedge". The Times of India. मूल से 30 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जुलाई २०१६.
- ↑ "It's not Amala Paul, a newbie bags it - Amala Paul -Pooja Hegde". मूल से 31 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जुलाई २०१६.