पूजा शर्मा
पूजा शर्मा | |
---|---|
जन्म |
१२ फ़रवरी १९८२ नई दिल्ली, भारत |
आवास | मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | एंकर, मॉडल, अभिनेत्री |
पदवी | फेमिना मिस इंडिया २००६ (शीर्ष १० प्रतिभागी) |
प्रसिद्धि का कारण | द्रौपदी (पांचाली) महाभारत में |
पूजा शर्मा (जन्म १९८२, नई दिल्ली[1] एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है।उन्हें सबसे ज्यादा पौराणिक धारावाहिक महाभारत में अपनी द्रौपदी की भुमिका के लिए जाना जाता है। Most beautiful actress
प्रारंभिक जीवन और कैरियर
[संपादित करें]पूजा का लालन पालन दिल्ली में हुआ है। उनकी हमेशा मॉडलिंग से अधिक रुचि अभिनय और प्रदर्शन कला के लिए रही है। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान उन्हें खेल-आधारित टॉक शो के लिए दूरदर्शन भारतमें चयनित किया गया था। उन्हें लगा था के वो शो में अपनी भुमिका अच्छे से नहीं निभा पा रही हैं, लेकिन उनकी टीम में से किसी सदस्य ने उन्हें बताया के उनमे एंकर बनने के सारे गुण है।ज़ूम टीवी के लिए कुछ एंकरिंग ऑडिशन देने के बाद उन्हें चयनित किया गया था। प्रस्तोता बनने के बाद, उन्होंने कुछ TVCs किये और रैंप पर चली। पूजा शर्मा फेमिना मिस इंडिया २००६ के शीर्ष 10 प्रतिभागियों में से एक थी। [2]
शर्मा ने अपने अभिनय की शुरुआत स्टार प्लस के "तेरी मेरी प्रेम कहानियों" में करन कुंद्रा के साथ की। उन्होंने पवित्र रिश्ता में समायरा नामक किरदार निभाया। मेजबानी करने के कारण और उनकी आवाज और नैन-नक्श की वजह से महाभारत (२०१३ धारावाहिक) के कास्टिंग निदेशक ने उन्हे ऑडिशन पे आने के लिए कहा। तीन दिन बीत गए किंतु वो नहीं गयी, और अंतिम दिन पर निर्देशक ने उन्हे ऑडिशन देने पर मजबूर किया। लेकिन उन्होंने यह बहुत हल्के ढंग से लिया, क्योंकि उन्होंने सोचा कि उनका चयन नहीं होगा, किन्तु अगले ही दिन उन्हें प्रोडक्शन हाउस से फ़ोन आया के उन्हें द्रौपदी की भुमिका के लिए चयनित किया गया है। ई-24 को दिए गये अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जब उन्हें ये खबर मिली वो अपने दोस्तों के साथ थी और उन्हें इतनी खुश हुई के उनकी आँखों में आंसू आ गए। "महाभारत" करने के दौरान शर्मा एक दुर्घटना का शिकार बनने से बची जिसमे उनके कपड़ों में आग लग गयी थी। पूजा अपने आप को आग से गरम करने की कोशिश कर रही थी और उस दौरान गलती से उनके पल्लू में आग लग गयी। उनके केश संवारने वाले व्यक्ति ने इस दुर्घटना को देखा और उन्हे आग से बचाया। [3][4] उनकी द्रौपदी की भुमिका को प्रशंसकों और आलोचकों ने एक सामान सराहा और "महाभारत" धारावाहिक बहुत सफल रहा। प्रसिद्धि और मान्यता के साथ-साथ वह एक जानी मानी अभिनेत्री बन गयी हैं। इसलिए उनके भारतीय एवम इंडोनेशियन प्रशंसक भी है। [5][6] [7] इस धारावाहिक की सफलता की वजह से शर्मा के साथ-साथ उसके अन्य सह-सितारों को इंडोनेशिया के दौरे के लिए कहा गया था। वह पनाह अस्मरा अर्जुन, नामक एक इंडोनेशियाई धारावाहिक का भी हिस्सा थी जिसकी कहानी अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शाहीर शेख के आसपास घूमती थी। यह धारावाहिक रूस में भी काफी लोकप्रिय हुआ जिसकी वजह से शर्मा, सौरभ राज जैन (कृष्ण), और आरव चौधरी (भीष्म) ने रूस का दौरा किया। उन तीनों को धारावाहिक में अपनी लोकप्रियता के कारण वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के निर्माण का उद्घाटन करने के लिए कहा गया था। बाद में २०१४ में, उन्होंने बिग मैजिक के लोकप्रिय शो,अजब ग़ज़ब घर जमाई में कैमियो भुमिका निभायी।
धारावाहिक
[संपादित करें]- 2012 तेरी मेरी लव स्टोरी (सिया बेहल का किरदार)
- 2013-2014 महाभारत (२०१३ धारावाहिक) (द्रौपदी का किरदार)
- 2014 अजब गजब घर जमाई(लक्ष्मी) (विशेष उपस्थिति गुरु पौर्णमि के लिए)
- 2015 दोस्ती ...यारियां...मन्मर्ज़ियाँ (असल रूप में) (विशेष उपस्थिति)
- 2017 महाकाली अंत ही आरम्भ -(सती,पार्वती,महाकाली)
- 2019 नागिन 3
पुरस्कार
[संपादित करें]वर्ष | काम | पुरस्कार | श्रेणी | परिणाम |
---|---|---|---|---|
२०१४ | महाभारत | स्टार परिवार पुरस्कार | पहल नई सोच की | जीत[8] |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Pooja Sharma". Archived from the original on 5 फ़रवरी 2017. Retrieved July 23, 2016.
- ↑ "Neha kapoor crowned miss india 2006". Hindustan Times. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved September 5, 2014.
- ↑ "Pooja Sharma escapes injury on Mahabharat set". Zee News. Archived from the original on 23 अगस्त 2017. Retrieved September 6, 2014.
- ↑ "cheer haran sequence was taxing & exhausting : pooja sharma". DNA. Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved September 6, 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Bringing Draupadi Alive". Indian Express. Archived from the original on 4 मार्च 2016. Retrieved September 6, 2014.
- ↑ "I can't connect to daily soaps, but now I respect them: Pooja Sharma". Times of India. Archived from the original on 20 मई 2018. Retrieved September 5, 2014.
- ↑ "Meet Daupadi from Mahabharat". Times of India. Archived from the original on 8 मार्च 2018. Retrieved September 6, 2014.
- ↑ "Star parivaar award winner list". Archived from the original on 21 फ़रवरी 2017. Retrieved 12 मार्च 2017.
![]() | यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |