पुलोमिलो द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुलोमिलो
पुलोमिलो is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
पुलोमिलो
पुलोमिलो
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अवस्थिति
देश भारत
राज्यअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ज़िलानिकोबार
क्षेत्र1.3 किमी2 (0.5 वर्गमील)
जनसंख्या (2001)
 • कुल20
 • घनत्व15 किमी2 (40 वर्गमील)
भाषाएँ
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)

पुलोमिलो (Pulomilo) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह छोटे निकोबार द्वीप के बहुत समीप स्थित है और इन दोनों की दूरी १ किमी से भी कम है।[1]

लोग व भाषा[संपादित करें]

पुलोमिलो पर दक्षिण निकोबारी भाषा बोली जाती है, जो छोटे निकोबार, बड़े निकोबार, कोन्डुल और कुछ अन्य द्वीपों पर भी बोलते हैं, हालांकि पुलोमिलो की "चन्नाई पयुह" कहलाने वाली उपभाषा में कुछ स्थानीय विशेषताएँ हैं। यहाँ की अधिकतर आबादी निकोबारी समुदाय की है। धार्मिक रूप से लोग लगभग सौ वर्षों से ईसाई हैं पर मूल निकोबारी धर्म की अस्थाएँ अभी भी मिलती हैं। २००४ की सूनामी का इस द्वीप पर भयंकर प्रकोप हुआ था और द्वीप की लगभग आधी जनसंख्या उस जलप्रलय का शिकार हो गई थी। २००१ की भारतीय राष्ट्रीय जनगणना में पुलोमिलो की जनसंख्या २१४ थी, जिसमें से २००५ में केवल १०९ जीवित थे।

अन्य विवरण[संपादित करें]

द्वीप के १.३ वग किमी के क्षेत्रफल में से १.२९ वर्ग किमी वन से ढका हुआ है और यहाँ पर केवल एक ही मानवीय बसेरा है, जिसका नाम भी पुलोमिलो है। द्वीप पर विद्युत का प्रबन्ध नहीं है और आने-जाने के लिये नौका ही प्रयोग होती है। निकोबार के अन्य गाँवो की तरह यहाँ भी घरों को खम्बों पर ज़मीन से ऊपर उठाई गई कुटियाओं के रूप में बनाया गया है। प्रथम दृष्टि में द्वीप हरा-भरा और सुंदर प्रतीत होता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Islands of Andaman and Nicobar Islands (India)". UN. मूल से 17 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.