पुली (2015 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुली

फर्स्ट लुक पोस्टर
निर्देशक चिम्बू देवान
लेखक चिम्बू देवान
अभिनेता विजय
सुदीप,
श्रीदेवी,
श्रुति हासन,
हंसिका मोटवानी,
प्रभु गणेशन
नन्दिता स्वेथा
छायाकार नटराजन सुब्रमनियम
संपादक श्रीकर प्रसाद
संगीतकार देवी श्री प्रसाद
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 1 अक्टूबर 2015 (2015-10-01)
लम्बाई
154 मिनट
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 118 करोड़[1]
कुल कारोबार अनुमानित 101.9 करोड़[2]

पुली (बब्बर शेर) एक भारतीय तमिल फ़िल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन का कार्य चिम्बू देवन ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में विजय हैं। यह दो अलग अलग किरदार निभा रहे हैं। इनके साथ सुदीप, श्रीदेवी, श्रुति हासन, हंसिका मोटवानी, प्रभु गणेशन और नन्दिता स्वेथा हैं। इसका निर्माण सेलवाकुमार ने किया है। यह हिन्दी और तेलुगू में अनुवादित की गई है। यह फ़िल्म 1 अक्टूबर 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई।

पटकथा[संपादित करें]

यह कहानी तब शुरू होती है, जब पुली (विजय) की प्रेमिका (श्रुति हासन) को एक शैतान ले जाता है। उसे बचाने के लिए पुली ‘वेधाला कोटाई’ नाम के राज्य में जाता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात एक राजकुमारी (हंसिका मोटवानी) से होती है। वह रानी (श्रीदेवी) की एक इकलौती बेटी है। उसे बाद में यह पता चलता है कि सेनापति जलथरंगन (सुदीप) उसे जादू से चुड़ैल बना दिया है। अब उसका लक्ष्य रानी को उसके जाल से बचना होता है।

वह जलथरंगन से लड़ाई करता है और उसे हरा देता है। उसके मरने से पूर्व ही वह उसके हाथ से अंगूठी निकाल लेता है और सारे दुष्ट शक्तियों को बाहर कर देता है। जिससे जलथरंगन मरने के पश्चात भी उस जगह को अपने नियंत्रण में न ले सके। मारू धीरन को यह पता लगता है कि रानी तभी अपने वास्तविक रूप में आ सकती है, जब उसकी जादुई छड़ी नष्ट हो जाये। वह रानी से लड़ाई करता है और उसकी छड़ी को नष्ट कर देता है। उसके इस कार्य के कारण यावनारनी उसे वेधलपुरम के सिंहासन का वारिस बना देता है।

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

जनवरी 2011 में चिम्बू देवन ने बताया कि वह एक काल्पनिक फ़िल्म के निर्माण में लगे हुए हैं। मारीसन नामक इस फ़िल्म में धनुष मुख्य किरदार के रूप में चुने गए थे।[3] साथ ही प्रकाश कुमार और कथिर को भी इसके लिए चुन लिया गया था। जब इस फ़िल्म के दल का चुनाव हो गया तब 2011 के अंत में इसका निर्माण शुरू हुआ। तब इस फ़िल्म के लिए जेनेलिया और हंसिका मोटवानी को इस फ़िल्म के मुख्य किरदार के लिए चुना गया। उसी दौरान वादिवेलु भी इसके पात्रों में शामिल हुए।[4][5] लेकिन अक्टूबर 2011 को यूटीवी मोशन ने इस फ़िल्म के निर्माता बनने से मना कर दिया और उसकी जगह आस्कर ने ले ली।[6][7] लेकिन यह परियोजना विफल रही और इसके अभिनेता और निर्देशक अन्य परियोजनाओं में लग गए। ओरु कन्नीयूम मूणु कलवानीकलूम (2014) के निर्माण के दौरान 2013 के अंत में चिम्बू देवन ने पुनः उस परियोजना को शुरू किया। इसमें विजय की ध्वनि से इसकी कहानी शुरू होती है। विजय ने इस परियोजना में हिस्सा लेने हेतु अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। तभी इस परियोजना को एक निर्माता मिल गया। सेलवाकुमार इस के निर्माता बन गए। यह विजय के कई फ़िल्म का निर्माण और वितरण कर चुके हैं। यह दोनों निर्माता मिल कर एसकेटी नामक एक निर्माता कंपनी बनाई। यह इस फ़िल्म के निर्माण का कार्य मुरुगड़ोस कथ्थि के तुरंत बाद शुरू कर दिया।[8][9]

इसके बाद सूत्रों द्वारा ए आर रहमान का नाम इस फ़िल्म के संगीत निर्माण हेतु दिया गया। लेकिन बाद में दल ने देवी श्री प्रसाद को इसके लिए चुन लिया।[10][11] नटराजन सुब्रमणियम इस फ़िल्म के छायाकार के रूप में कार्य करते रहे। यह सथुरंगा वेट्टई (2014) में अपने अभिनय के सफलता के बावजूद यह फ़िल्म के दल के रूप में कार्य करने को उत्साहित थे।[12] इस दल ने पाँच पोशाक बनाने वालों को अभिनेताओं के कपड़े बनाने का कार्य दिया।[13][14] यह मनीष मल्होत्रा, दीपाली नूर, चैतन्य राव, सिवा और साई थे। इसमें करतब के दृश्य हेतु चार लोगों को चुना गया। यह सांग लिन और प्रदित सीलुएम हैं। साथ ही सुनली रोड्रिगुएस और दिलीप सुब्बरयन भी इसमें शामिल हैं।[15][16] विशेष प्रभाव और कार्टून हेतु मकुटा को चुना गया।[17] चिम्बू देवन इस फ़िल्म के लेखन को जनवरी और अगस्त 2014 के मध्य ही पूरा किया। अगस्त 2014 को यह केरल में इसका फिल्माना शुरू कर दिया।[18]

पात्र चुनाव[संपादित करें]

अप्रैल 2014 में सूत्रों द्वारा कन्नड़ अभिनेता सुदीप को इस फ़िल्म में समान मुख्य किरदार हेतु सुझाव दिया गया था। सूत्रों पर ध्यान देने के बाद उसे मुख्य शत्रु का किरदार दिया गया।[19] बाद में सुदीप ने यह बताया कि वह इस फ़िल्म में कार्य कर रहे हैं।[20] दल ने सफलता पूर्वक श्रीदेवी को राजकुमारी के सहायक किरदार के रूप में चुन लिया।[21] यह 29 वर्ष बाद पहली बार तमिल फ़िल्म में कार्य किया। इसके साथ ही प्रभु को भी इस फ़िल्म के एक किरदार हेतु चुन लिया गया।[22]

चिम्बू देवन ने यह बताया कि वह विजय के साथ दो मुख्य स्त्री किरदार भी जोड़ रहे हैं।[23] वह प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को इस फ़िल्म हेतु चुन रहे थे, लेकिन उनके भारी भरकम पारिश्रमिक के कारण उन्हें नहीं जोड़ते हैं।[24] जुलाई 2014 को श्रुति हासन ने फ़िल्म में कार्य करने कि पुष्टि की। यह तीन फिल्मों के बाद 2 वर्षों बाद तमिल फ़िल्म में कार्य कर रही हैं।[25] हंसिका मोटवानी भी इस फ़िल्म में एक महत्व पूर्ण किरदार के रूप में जुड़ गई। वह श्री देवी कि बेटी का किरदार निभा रहीं हैं।[26][27] इसी के साथ थम्बी रमाइयाह और विद्युल्लेखा रमन भी इस फ़िल्म के किरदार के रूप में जुड़ गए। इसके बाद हास्यकार सथ्यन, रोबो शंकर और इम्मान अन्नचि भी इस फ़िल्म से जुड़ गए।[28] जनवरी 2015 के एक सूचना के अनुसार नारेन, विजय कुमार, अली, करुणास और जो मल्लोरी भी इससे जुड़ गए हैं।[29] अप्रैल 2015 को नन्दिता इस से जुड़ गई जब भावना ने इससे किनारा कर लिया था। गायत्री रमन इस फ़िल्म में श्रुति हासन के माँ के रूप में अभिनय कर रही हैं।[30]

फ़िल्माना[संपादित करें]

इस फ़िल्म का फिल्माने का कार्य 10 नवम्बर 2014 को चेन्नई के पूर्वी तट के सड़क के पास आदित्यराम स्टुडियो में विजय और हंसिका मोटवानी के साथ एक नकली पहाड़ पर शुरू हुई।[31] इसका निर्माण कला निर्देशक टी॰ मुथुराज ने किया था। इसके लिए दल को 45 दिन का समय लगा था। साथ ही इसके निर्माण हेतु आस पास के जगह से 100 तकनीकी लोगों को लाया गया था।[32][33] इस फ़िल्म का दूसरा हिस्सा दिसम्बर में बनना शुरू हुआ। तब इस फ़िल्म का 20 प्रतिशत हिस्सा बन चुका था। इसके बाद जनवरी 2015 को शहर से बाहर इसका निर्माण होता रहा, जब तक कि जनवरी का मध्य नहीं हुआ था।[34] एक सूत्र के अनुसार मैसूर में होने वाले एक हिस्से को निर्माताओं ने मना कर दिया।[35]

जब इसका निर्माण हो रहा था, तब इसका नाम विजय 58 के अलावा गरुड़, मारीसन, मारू धीरण और पोर वाल नाम से निर्माता ने पंजीकृत किया था।[36] लेकिन इस के शीर्षक को चुनते समय जनवरी 2015 को इसका नाम पुलि रखा गया। जिसका अधिकार इसके निर्देशक एस॰ जे॰ सूर्या ने खरीद लिया था।[37]

समीक्षा[संपादित करें]

हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र दैनिक भास्कर के समीक्षा के अनुसार इस फिल्म में केवल विजय और दृश्य प्रभाव पर ही ध्यान दिया गया है। इस फिल्म में काफी ज्यादा गाने हैं, जो हिन्दी दर्शकों को पसंद न आए। यदि आप बाहुबली को ध्यान में रखकर यह फिल्म देखने जा रहे हैं तो आपको निराशा ही मिलेगी। क्योंकि बाहुबली इससे कई भागों में काफी आगे थी। हालांकि यह विजय के अभिनय और श्रीदेवी के इतने वर्षों बाद फिल्मों से जुडने के कारण देखने जा सकते हैं।[38] मनोरंजन समाचार जालस्थल बिहाइंडवूड ने इसके निर्माण कला और दृश्य प्रभाव की सराहना की लेकिन इसके पटकथा की आलोचना की।[39] डीएनए के लथा श्रीनिवासन ने इसे पाँच सितारों से केवल आधे ही दिये। इसने भी दृश्य प्रभाव की सराहना की और पटकथा पर निराशाजनक बताया। इस शैली की कहानी में कुछ नया नहीं है। इसकी कहानी बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है, जिससे कोई भी उबासी लेने को मजबूर हो जाएगा। छायांकन, दृश्य प्रभाव और कलाकारों के प्रदर्शन प्रशंसा योग्य है।[40] हिन्दुस्तान टाईम्स के गौतमन भास्करन ने इसे पाँच में से एक सितारा ही दिया।[41] द हिन्दू के भारद्वाज रंगन और रेडिफ के एस॰ सरस्वती ने इस पर नकारात्मक समीक्षा दी है।[42] दोनों का कहना है कि इसके कुछ संवाद राजनीति के दृष्टिकोण से बनाए गए हैं। रंगन ने चिम्बू देवन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे बड़ों के लिए इसको बनाना भूल गए हैं। यदि इसे बाहुबली एक और इतिहास से जुड़ी काल्पनिक फिल्म से तुलना करें तो उसमें जिस तरह से कहानी में सतत प्रतिबद्धता देखने को मिली वह पुली में नहीं है।[43]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "'Rudramadevi' (Rudhramadevi) beats total collection record of Vijay's 'Puli' at US box office". International Business Times. 5 November 2015. मूल से 15 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2017. "Puli" has been made on a whopping budget of Rs 118 crore [...]
  2. "'Puli' lifetime box office collection: Vijay starrer turns out to be a flop". International Business Times. 8 Dec 2015. मूल से 7 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 फ़रवरी 2017.
  3. Dhanush, Chimbudevan team up – The Times of India Archived 2017-11-26 at the वेबैक मशीन. Timesofindia.indiatimes.com (29 January 2011). Retrieved on 24 June 2015.
  4. "Genelia, Hansika for Dhanush?". The Times of India.
  5. "Vadivelu's Re-entry With Dhanush's Film - Vadivelu - Dhanush - Simbu Devan - Tamil Movie News - Behindwoods.com". मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  6. "Has Mareesan slipped out of UTV?". Sify. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  7. "Dhanush-Chimbudevan film titled Maarisan!". Sify. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  8. "Chimbudevan to direct Ilayathalapathy Vijay!". Sify. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  9. "Ilayathalapathy Vijay's 58th film aka Vijay 58 will be directed by Chimbudevan". मूल से 23 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  10. "AR Rahman to compose for Ilayathalapathy's Vijay 58?". मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  11. "Who will do the music for Vijay 58". मूल से 9 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  12. "What can we expect from Vijay 58?". मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  13. Vijay 58 ropes in Vairamuthu – Tamil Movie News Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Indiaglitz.com (10 December 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  14. Shankar’s Art director in Ilayathalapathy Vijay’s next Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Deccanchronicle.com (4 May 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  15. 5 costume designers and 4 stunt masters for Vijay 58! Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Sify.com (24 November 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  16. 'Vijay 58' – A first for Tamil cinema? Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (17 November 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  17. Vijay 58 signs the Enthirans VFX team – Tamil Movie News Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Indiaglitz.com (10 September 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  18. Vijay 58 shoot to start in Kerala! Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Sify.com (20 August 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  19. Sudeep in Vijay`s Chimbudevan film? Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Sify.com (23 April 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  20. 'Naan Ee' Sudeep on 'Vijay 58' Archived 2015-09-25 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (22 April 2014) Retrieved on 24 June 2015.
  21. Sridevi to play a princess in her next Archived 2015-11-19 at the वेबैक मशीन. द इंडियन एक्सप्रेस (7 June 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  22. A legendary actor to join 'Vijay 58'? Archived 2015-10-02 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (4 August 2014). Retrieved on 24 June 2015
  23. Two sizzling heroines in Vijay 58 Archived 2015-10-02 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (31 May 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  24. Deepika or Priyanka Chopra for Vijay? – The Times of India Archived 2018-05-23 at the वेबैक मशीन. Timesofindia.indiatimes.com (5 February 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  25. Shruti Haasan confirms film with Vijay Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Sify.com (15 July 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  26. Hansika Motwani opposite Vijay? Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Sify.com (31 May 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  27. Two heroines for Ilayathalapathy Vijay Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Deccanchronicle.com (1 June 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  28. After the happy 'Vijay 58' development Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (28 October 2014). Retrieved on 24 June 2015.
  29. Nandita joins the cast of Puli – The Times of India Archived 2015-04-17 at the वेबैक मशीन Timesofindia.indiatimes.com (13 April 2015) Retrieved on 26 May 2015
  30. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2015.
  31. Vijay 58 to start from Nov 10 Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन Sify.com (6 November 2014). Retrieved on 26 May 2015
  32. Features, Express. (11 November 2014) Vijay's New film Goes on Floors Archived 2015-10-02 at the वेबैक मशीन. The New Indian Express. Retrieved on 26 May 2015
  33. 'Vijay 58' – Close to a 1000 people working hard Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (6 November 2014). Retrieved on 26 May 2015.
  34. Ilayathalapathy Vijay to spring back as soon as 2015 begins Archived 2014-12-31 at the वेबैक मशीन Behindwoods.com (29 December 2014) Retrieved on 26 May 2015.
  35. Vijay 58- Four titles in consideration! Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Sify.com (2 January 2015). Retrieved on 26 May 2015
  36. Vijay to announce the title! Archived 2015-01-04 at the वेबैक मशीन Behindwoods.com (2 January 2015). Retrieved on 26 May 2015.
  37. Vijay58's title Archived 2015-01-08 at the वेबैक मशीन. Behindwoods.com (4 January 2015). Retrieved on 26 May 2015.
  38. "श्रीदेवी की अभिनय के लिए देखी जा सकती है 'पुली'". दैनिक भास्कर. 2 अक्टूबर 2015. मूल से 4 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2015.
  39. "PULI MOVIE REVIEW". Behindwoods. 1 October 2015. मूल से 1 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्तूबर 2015..
  40. Latha Srinivasan (1 October 2015). "'Puli' movie review: Vijay's film is a visual treat, but the screenplay is disappointing". डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस. मूल से 15 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्तूबर 2015..
  41. Gautaman Bhaskaran (1 October 2015). "Vijay's fantasy drama is a fantastic flop". हिन्दुस्तान टाईम्स. मूल से 2 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्तूबर 2015..
  42. Baradwaj Rangan (1 October 2015). "Puli: A colourful diversion for undemanding kids". द हिन्दू..
  43. "Review: Puli fails to impress". रीडिफ.कॉम. 1 October 2015. मूल से 20 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्तूबर 2015..

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]