पुदुच्चेरी रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुदुच्चेरी
एक्सप्रेस ट्रेन और यात्री ट्रैन स्टेशन

स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार।
स्टेशन आंकड़े
पता सुब्बैया सलाई (दक्षिण ब्लव्ड), पुदुच्चेरी
लाइनें विल्लुपुरम-पुदुच्चेरी शाखा लाइन
अन्य टैक्सी स्टैंड, ऑटो रिक्शा स्टैंड
संरचना प्रकार मानक (ग्राउंड स्टेशन पर)
प्लेटफार्म 3
पटरियां 4
वाहन-स्थल उपलब्ध
साइकिल सुविधायें उपलब्ध
अन्य जानकारियां
अभिगम्य Handicapped/disabled access
स्टेशन कूट PDY
ज़ोन दक्षिणी रेलवे क्षेत्र
मण्डल तिरुचिरापल्ली
स्वामित्व भारतीय रेलवे
किराया ज़ोन दक्षिणी रेलवे क्षेत्र
स्टेशन स्तर संचालित

पुदुच्चेरी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: PDY ) पुदुच्चेरी केन्द्र-शासित प्रदेश के पुदुच्चेरी शहर में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह दक्षिणी रेलवे क्षेत्र के अन्तर्गत तिरुचिरापल्ली रेलवे मंडल द्वारा संचालित किया जाता है।

इतिहास[संपादित करें]

पुदुच्चेरी रेलवे लाइन भारत की सबसे पुरानी रेल लिंक में से एक है और इसका निर्माण भारत में फ्रांसीसी और ब्रिटिश शासन के दौरान पुदुच्चेरी रेलवे कंपनी द्वारा 1879 में किया गया था। दक्षिण भारतीय रेलवे की देखरेख में कस्बे और पुदुच्चेरी के बंदरगाह को दक्षिण भारत के साथ जोड़ने और पुदुच्चेरी क्षेत्र के संसाधनों को विकसित करने के लिए पुदुच्चेरी और विल्लुपुरम के बीच रेल संपर्क स्थापित किया गया था। भले ही तत्कालीन सुपर पॉवर्स-फ्रान्सीसी और अंग्रेजी के बीच दुश्मनी थी - जब आर्थिक विकास की बात आई तो उनके बीच बहुत अच्छी समझ थी और पुदुच्चेरी रेलवे प्रणाली इसका एक अच्छा उदाहरण था।[1]

यह स्टेशन भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे क्षेत्र द्वारा संचालित किया जाता है और तिरुचिरापल्ली रेलवे मंडल के अंतर्गत आता है। यह मंडल दुनिया में एकमात्र ऐसा रेलवे मंडल है, जिसे ब्रिटिश और फ्रांसीसी दोनों साम्राज्यों द्वारा विकसित किया गया है।

चेन्नई और पुदुच्चेरी शहर के बीच कई दैनिक गाड़ियाँ है। इसके अलावा मुख्य शहरों जैसे: मैंगलुरु, तिरूचिरापल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, भुवनेश्वर और विल्लुपुरम के माध्यम से मुंबई की ओर भी गैर दैनिक ट्रेने उपलब्ध है।[2][3][4]

स्थान और लेआउट[संपादित करें]

पुदुच्चेरी रेलवे स्टेशन, सुब्बैया सलाई पर स्थित है और शहर के कई पर्यटन स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों के करीब है, जैसे कि मुख्य बस स्टैंड (1.3 किमी), अरबिंदो आश्रम (1.8 किमी), मुख्य सचिवालय भवन (1.9 किमी), और पुदुच्चेरी एयरपोर्ट (6.8 किमी)।[5]

यात्री और ट्रेन यातायात के लिए स्टेशन में 3 प्लेटफ़ॉर्म हैं और एक अब मालगाड़ी सेवा के लिए है।[6] ट्रेन के रखरखाव के लिए स्टेशन में 2 पिट लेन बनाने का भी प्रस्तावित हैं। 2008 में विभिन्न गंतव्यों से जोड़ने वाली नई ट्रेनों के शुभारंभ के साथ, स्टेशन में कई बड़े सुधार किये गए है।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "SOUTHERN RAILWAY—TIRUCHCHIRAPPALLI DIVISION" (PDF). Indian Railways. Southern Railway zone. 28 July 2017. मूल से 2 मई 2013 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 28 July 2017.
  2. "Residents demand railway station". The Hindu. Puducherry. 6 January 2009. मूल से 16 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 July 2017.
  3. Jaisankar C. (27 February 2013). "A dream-come-true Railway budget: Union Minister". The Hindu. Puducherry. अभिगमन तिथि 28 July 2017.
  4. "Bomb scare at railway station". The Hindu. Puducherry. 3 February 2013. अभिगमन तिथि 28 July 2017.
  5. "Facelift for railway station". The Hindu. 28 May 2008. अभिगमन तिथि 28 July 2017.
  6. "Railway move to shift goods handling draws flak". The Indian Express. 22 May 2013. मूल से 15 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 July 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]