पुदुचेरी के ज़िले
Jump to navigation
Jump to search
भारत का पुदुचेरी केन्द्र-शासित प्रदेश चार पृथक (बिना जुडे़ हुये) ज़िलों से मिलकर बना है। यह सभी पहले फ़्रान्स के उपनिवेश हुआ करते थे, जिन्हें भारत को लौटा देने के बाद भारत ने उन्हें एक ही केन्द्र-शासित प्रदेश में संगठित रखा। यह चारों बहि:क्षेत्र हैं जो पूरी तरह अन्य राज्यों से के भूभाग में स्थित हैं। तीन - पुदुचेरी, यानम और कराईकल - बंगाल की खाड़ी पर स्थित हैं और चौथा - माहे - अरब सागर पर।[1]
ज़िले[संपादित करें]
पुदुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश के जिले हैं:
- पुदुचेरी ज़िला, तमिल नाडु से घिरा है
- कराईकल ज़िला यह भी तमिल नाडु से घिरा है
- यानम ज़िला, यह आन्ध्र प्रदेश से घिरा है
- माहे ज़िला, यह केरल से घिरा है।
पुदुच्चेरी और कराईकल इनमे से सबसे बडे़ जिले हैं।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394