पी॰ चिदंबरम
- इस भारतीय नाम में - पलनिअप्पन उपनाम होने के बजाय एक पितृनाम है एवं इन व्यक्ति को उनके प्रदत्त नाम - चिदम्बरम से संबोधित किया जाना चाहिए।
पलनिअप्पन चिदम्बरम பழனியப்பன் சிதம்பரம் | |
|---|---|
| भारत के वित्त मन्त्री | |
| कार्यकाल 21 जुलाई 2012 – 26 मई 2014 | |
| पूर्वाधिकारी | मनमोहन सिंह |
| उत्तराधिकारी | अरूण जेटली |
| कार्यकाल 22 मई 2004 – 30 नवम्बर 2008 | |
| पूर्वाधिकारी | जसवन्त सिंह |
| उत्तराधिकारी | मनमोहन सिंह |
| कार्यकाल 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 | |
| पूर्वाधिकारी | जसवन्त सिंह |
| उत्तराधिकारी | इन्द्र कुमार गुजराल |
| भारत के गृह मंत्री | |
| कार्यकाल 30 नवम्बर 2008 – 31 जुलाई 2012 | |
| पूर्वाधिकारी | शिवराज पाटिल |
| उत्तराधिकारी | सुशील कुमार शिंदे |
| कार्मिक राज्य मन्त्री | |
| कार्यकाल 26 दिसम्बर 1985 – 2 दिसम्बर 1989 | |
| पूर्वाधिकारी | कामाख्या प्रसाद सिंह देव |
| उत्तराधिकारी | मार्गरेट अल्वा |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 16 सितम्बर 1945 |
| दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| पत्नी | नलिनी चिदम्बरम |
| बच्चे | कार्ति |
| मद्रास विश्वविद्यालय हार्वर्ड विश्वविद्यालय | |
| वेबसाइट | निजी जालस्थल |
पलनिअप्पन चिदम्बरम (तमिल: பழனியப்பன் சிதம்பரம்; जन्म - 16 सितंबर 1945) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सम्बद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत गणराज्य के पूर्व केन्द्रीय वित्त मन्त्री है। इसके अलावा चिदम्बरम एक स्थापित कंपनी मामलों के वकील है जिन्होंने अब दिवालिया हो चुकी एनरॉन सहित कई प्रसिद्ध संस्थाओं के लिए पैरवी की है। पी॰ चिदम्बरम केन्द्र में पिछली दो कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। पहले भी वह मई 2004 से नवम्बर 2008 तक भारत के वित्त मन्त्री रह चुके हैं। नवम्बर 2008 में मुम्बई पर हुए आतंकी हमलों के पश्चात् विवादों में घिरे शिवराज पाटिल के इस्तीफे की वज़ह से चिदम्बरम को भारत के गृह मन्त्री बनाया गया था। गृह मन्त्री के रूप में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद इन्हें मनमोहन सिंह सरकार में पुनः वित्त मन्त्री नियुक्त किया गया।[1][2]
राजनैतिक जीवन
[संपादित करें]चिदम्बरम अब तक लोकसभा में 7 बजट प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन में वित्त मन्त्री के नाते उन्होंने 5 बजट प्रस्तुत किए हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "गृह मन्त्री चिदम्बरम का चुनौतियों से लड़ने का संकल्प". आज तक. नई दिल्ली. पीटीआई. १ दिसम्बर २००८. 5 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ४ दिसम्बर २०१२.
{{cite news}}: Cite has empty unknown parameter:|8=(help) - ↑ "चिदम्बरम फिर वित्त मन्त्री, शिन्दे को मिला गृह". बीबीसी हिन्दी. ३१ जुलाई २०१२. 3 अगस्त 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ४ दिसम्बर २०१२.
{{cite news}}: Cite has empty unknown parameter:|6=(help)
| विकिमीडिया कॉमन्स पर पी. चिदंबरम से सम्बन्धित मीडिया है। |