सामग्री पर जाएँ

पी॰वी॰ सिंधु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पी॰वी॰ सिंधु

पी. वी. सिंधु 2016 रियो ओलंपिक्स के बाद
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म नाम पी. वी. सिंधु
जन्म 5 जुलाई 1995 (1995-07-05) (आयु 29)
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत
ऊँचाई 5 फीट 10 इंच (1.78 मी॰)
राष्ट्र  भारत
हाथ का इस्तेमाल दायाँ
महिला एकल
उच्चतम वरीयता 5 (17 सितंबर 2019)
वर्तमान वरीयता 5[1] (18 अगस्त 2016)
बीडबल्युएफ प्रालेख

पुसर्ला वेंकट सिंधु (तेलुगु :పూసర్ల వెంకట సింధు),का जन्म: 5 जुलाई 1995 को एक तेलगु परिवार में हुआ था वह विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदककांस्य पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है।[2] ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को 21-7,21-7 से मात दी। 24 अगस्त 2019 को हुए सेमीफाइनल मैच में उन्होंने चीन की चेन युफ़ेई को 21-7, 21-14 से हराया। सिंधु ने सीधे सेटों में 39 मिनट के अंदर ही विपक्षी चीनी चुनौती को समाप्त कर दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में पीवी सिंधु द्वारा चीन की हे बिंग को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया ।

प्रारंभिक जीवन और प्रशिक्षण

[संपादित करें]

सिंधु पूर्व वालीबॉल खिलाड़ी पी.वी. रमण और पी. विजया के घर 5 जुलाई 1995 में पैदा हुई। रमण भी वालीबाल खेल में उल्लेखनीय कार्य हेतु वर्ष-2000 में भारत सरकार का प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनके माता-पिता पेशेवर वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, किन्तु सिंधु ने 2001 के ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन बने पुलेला गोपीचंद से प्रभावित होकर बैडमिंटन को अपना करियर चुना और महज आठ साल की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। सिंधु ने सबसे पहले सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूर संचार के बैडमिंटन कोर्ट में महबूब अली के मार्गदर्शन में बैडमिंटन की बुनियादी बातों को सीखा। इसके बाद वे पुलेला गोपीचंद के गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में शामिल हो गई। आगे चलकर वे मेहदीपट्टनम से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।[3]

अंतरराष्ट्रीय सर्किट में, सिंधु कोलंबो में आयोजित 2009 सब जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रही हैं।[4] उसके बाद उन्होने वर्ष-2010 में ईरान फज्र इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज के एकल वर्ग में रजत पदक जीता।[5] वे इसी वर्ष मेक्सिको में आयोजित जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।[6] 2010 के थॉमस और उबर कप के दौरान वे भारत की राष्ट्रीय टीम की सदस्य रही।

14 जून 2012 को, सिंधु इंडोनेशिया ओपन में जर्मनी के जुलियन शेंक से 21-14, 21-14 से हार गईं।[7] 7 जुलाई 2012 को वे एशिया यूथ अंडर-19 चैम्पियनशिप के फाइनल में उन्होने जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहरा को 18-21, 21-17, 22-20 से हराया।[8] उन्होने 2012 में चीन ओपन (बैडमिंटन) सुपर सीरीज टूर्नामेंट में लंदन ओलंपिक 2012 के स्वर्ण पदक विजेता चीन के ली जुएराऊ को 9-21, 21-16 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। वे चीन के ग्वांग्झू में आयोजित 2013 के विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। इसमें उन्होने ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया था।[9] भारत की उभरती हुई इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 1 दिसम्बर 2013 को कनाडा की मिशेल ली को हराकर मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड का महिला सिंगल्स खिताब जीता है। शीर्ष वरीयता प्राप्त 18 वर्षीय सिंधु ने सिर्फ 37 मिनट चले खिताबी मुकाबले में मिशेल को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से हराकर अपना दूसरा ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले मई में मलेशिया ओपनजीता था। सिंधु ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और कनाडा की सातवीं वरीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।[10] पी. वी. सिंधु ने 2013 दिसम्बर में भारत की 78वीं सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला सिंगल खिताब जीता।[11]

2016 रियो ओलम्पिक

[संपादित करें]

सिंधु ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित किये गए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं।[12] सेमी फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को सीधे सेटों में 21-19 और 21-10 से हराया।[13] फाइनल में उनका मुकाबला विश्व की प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मैरिन से हुआ। पहली गेम 21-19 से सिंधु ने जीता लेकिन दूसरी गेम में मैरिन 21-12 से विजयी रही, जिसके कारण मैच तीसरी गेम तक चला। तीसरी गेम में उन्होंन {21-15} के स्कोर से मुकाबला किया किंतु अंत में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इन्टरनेट पर

[संपादित करें]

गूगल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'महिला एकल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में विश्व की नंबर छह खिलाड़ी नोज़ोमी ओकुहारा को हराने के बाद सिंधु सबसे अधिक खोजे जाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक का नंबर है।' 16 से 19 अगस्त 2016 में इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढे जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन), दीपा कर्माकर (जिमनैस्टिक), सानिया मिर्जा (टेनिस), साइना नेहवाल (बैडमिंटन), विनेश फोगट (कुश्ती), ललिता बाबर (3000 मीटर स्टीपलचेज), विकास कृष्ण यादव (मुक्केबाजी) और नरसिंह पंचम यादव (कुश्ती) शामिल हैं।[14]

  • उनके समग्र करियर रिकॉर्ड इसप्रकार है:
प्रसंग 2010 2011 2012 2013
दक्षिण कोरिया कोरिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर राउंड 2
BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप राउंड 3
चीनी जनवादी गणराज्य चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर योग्यता सेमीफाइनल्स
इंडोनेशिया इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर राउंड 2
भारत इंडिया ओपन सुपर सीरीज[15] सेमीफाइनल्स राउंड 1 क्वार्टरफाइनल्स सेमीफाइनल्स
जापान जापान ओपन सुपर सीरीज राउंड 2
नीदरलैंड डच ओपेन रजत पदक
भारतइंडिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड राउंड 2 राउंड 2 रजत पदक
मलेशिया मलेशिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड स्वर्ण पदक
BWF विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक
मकाऊ ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप स्वर्ण पदक
भारतभारतीय नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप विजेता

2020 टोक्यो ओलिंपिक

[संपादित करें]

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया है। वे ओलिंपिक में लगातार 2 मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। ओवरऑल सुशील कुमार के बाद वे भारत की दूसरी एथलीट हैं। सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में चीन की जियाओ बिंग हे को केवल 52 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया। सिंधु ने इससे पहले 2016 रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। सुशील ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। यह ओवरऑल ओलिंपिक बैडमिंटन में भारत को तीसरा मेडल है।

चयनित विरोधियों के विरुद्ध अभिलेख

[संपादित करें]

निम्नलिखित सूची में ओलिम्पिक व वैश्विक-स्तर के खिलाड़ियाें के अतिरिक्त कुछ अन्य खिलाड़ी भी सम्मिलित हैं।

उपलब्धियां

[संपादित करें]

व्यक्तिगत उपलब्धियां (6)

[संपादित करें]
क्र. सं. साल मुकाबला फाइनल में विरोधी स्कोर
1 2011 इंडोनेशिया इंटरनेशनल इंडोनेशिया फ्रांसिस्का रत्नासरी 21-16, 21-11[16]
2 2013 मलेशिया मास्टर्स सिंगापुर गू जुआन 21–17, 17–21, 21–19
3 2013 मकाउ ओपन कनाडा मिशेल ली 21–15, 21–12
4 2014 मकाउ ओपन दक्षिण कोरिया किम ह्यो-मिन 21–12, 21–17
5 2015 मकाउ ओपन जापान मिनात्सु मितानी 21–9, 21-23, 21-14
6 2016 मलेशिया मास्टर्स स्कॉटलैण्ड किर्स्टी गिलमौर 21-15, 21-9
     ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड
     इंटरनेशनल चैलेंज

व्यक्तिगत उपविजेता (5)

[संपादित करें]
क्र. सं. साल मुकाबला फाइनल में विरोधी स्कोरScore
1 2011 डच ओपन नीदरलैंड याओ जीए 16–21, 17–21
2 2012 सईद मोदी इंटरनेशनल इंडोनेशिया लिंडावेनी फनेत्री 15-21, 21-18, 18-21
3 2014 सईद मोदी इंटरनेशनल भारत साइना नेहवाल 14-21, 17-21
4 2015 डेनमार्क ओपन चीनी जनवादी गणराज्य ली श्यूरुई 19-21, 12-21
5 2016 South Asian Games भारत जी.आर शिवानी 11–21, 20–22
6 2016 ओलम्पिक्स स्पेन कैरोलिना मारिन 21–19, 12–21, 15–21
     सुपर सीरीज प्रीमियर
     ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड
     ग्रैंड प्रिक्स

राष्ट्रीय

[संपादित करें]
2016 रियो समर ओलंपिक्स के लिए

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "BWF World Ranking - Badminton World Federation". Bwfbadminton.org. Archived from the original on 3 मार्च 2016. Retrieved 2016-11-20.
  2. "भारत की ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने चाइना ओपन जीतकर रचा इतिहास, चीन की सुन यू को हराया". Khabar.ndtv.com. Archived from the original on 20 नवंबर 2016. Retrieved 2016-11-20. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  3. V. V., Subrahmanyam (10 अप्रैल 2008). "Aiming for the stars". द हिन्दू. Archived from the original on 29 अक्तूबर 2013. Retrieved 2 दिसम्बर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. N, Jagannath Das (3 सितंबर 2009). "Sindhu, a smash hit at 14". The New Indian Express. Retrieved 2 दिसम्बर 2013.[मृत कड़ियाँ]
  5. "SAI badminton coach returns with glory". The Tribune. 13 फ़रवरी 2010. Archived from the original on 26 अक्तूबर 2012. Retrieved 2 दिसम्बर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "India won two bronze in Junior World Badminton c'ships". Zee News. 29 अप्रैल 2010. Retrieved 2 दिसम्बर 2013.
  7. "PV Sindhu". Archived from the original on 3 दिसंबर 2013. Retrieved 2 दिसम्बर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  8. "Result".
  9. सिंधू, पी॰वी॰ (10 अगस्त 2013). "यह मेरे लिए बड़ी जीत है: सिंधू". नव भारत टाइम्स. Archived from the original on 3 दिसंबर 2013. Retrieved 2 दिसम्बर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  10. सिंधू, पी॰वी॰ (1 दिसम्बर 2013). "सिंधु ने मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता". नव भारत टाइम्स. Archived from the original on 3 दिसंबर 2013. Retrieved 2 दिसम्बर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  11. "श्रीकांत और सिंधु बने सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैम्पियन". नवभारत टाईम्स. 23 दिसम्बर 2013. Archived from the original on 26 दिसंबर 2013. Retrieved 24 दिसम्बर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  12. एनडीटीवी ख़बर. "पीवी सिंधु ने रियो में रचा she was mad sexy girl she wasइतिहास, सिल्वर किया पक्का, गोल्ड की भी जगाई आस, फाइनल आज". Archived from the original on 18 अगस्त 2016. Retrieved 19 अगस्त 2016.
  13. आईबीएन ख़बर. "रियो ओलंपिक में पी वी सिंधू का रजत पक्का, ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला एथलीट– IBN ..." Archived from the original on 21 अगस्त 2016. Retrieved 19 अगस्त 2016.
  14. गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनीं सिंधु Archived 2016-09-15 at the वेबैक मशीन - नवभारत टाइम्स - 19 अगस्त 2016
  15. "Tournaments of P.V.Sindhu". tournamentsoftware.com. Archived from the original on 3 दिसंबर 2013. Retrieved 2 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  16. "VICTOR INDONESIA INTERNATIONAL CHALLENGE 2011: Matches". www.tournamentsoftware.com. Archived from the original on 8 जून 2017. Retrieved 18 October 2015.
  17. "Padma Awards 2015". Press Information Bureau. Archived from the original on 26 जनवरी 2015. Retrieved 25 January 2015.
  18. "Arjuna Award for Virat Kohli, PV Sindhu; Ronjan Sodhi gets Khel Ratna". NDTV Sports. 13 August 2013. Archived from the original on 18 मई 2015. Retrieved 18 August 2016.
  19. "FICCI announces the Winners of India Sports Awards for 2014". IANS. news.biharprabha.com. Archived from the original on 4 अगस्त 2017. Retrieved 14 February 2014.
  20. "Amjad Ali Khan, Satish Gujral honored with NDTV Indian of the Year Award". IANS. news.biharprabha.com. Archived from the original on 30 अप्रैल 2014. Retrieved 29 April 2014.
  21. "BAI announces cash award of Rs. 10 lakh for Sindhu". द हिन्दू. 30 November 2015. Retrieved 18 August 2016.
  22. "Badminton Association of India Awards PV Sindhu Rs 5 lakh for winning Malaysia Masters". NDTV Sports. 24 January 2016. Archived from the original on 27 जनवरी 2016. Retrieved 18 August 2016.
  23. "Rio Olympics 2016: Salman Khan to present Rs 1 lakh cheque to each Indian athelete". द इंडियन एक्सप्रेस. 17 August 2016. Archived from the original on 18 अगस्त 2016. Retrieved 18 August 2016.
  24. Sakshi Post (2016-08-20). "Telangana Govt Announces Rs 5 cr to PV Sindhu, Rs 1 cr to Gopichand". Sakshipost. Archived from the original on 21 अगस्त 2016. Retrieved 2016-11-20.
  25. "Andhra Pradesh government to reward Sindhu with Rs 3 cr cash prize and government job | Zee News" (in अंग्रेज़ी). Zeenews.india.com. Archived from the original on 24 अगस्त 2016. Retrieved 2016-11-20.
  26. "How rivalry between Andhra and Telangana has enriched PV Sindhu by crores". हिन्दुस्तान टाईम्स. 20 August 2016. Archived from the original on 20 अगस्त 2016. Retrieved 20 August 2016.
  27. "PV Sindhu lauded with gifts: From BMW to Rs 2.05 crore and land". द इंडियन एक्सप्रेस. 2016-08-23. Archived from the original on 20 अगस्त 2016. Retrieved 2016-11-20.
  28. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; BPCL नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  29. "Rio Olympics: Madhya Pradesh government announces reward for PV Sindhu silver medal |". Abplive.in. 2016-08-19. Archived from the original on 21 अगस्त 2016. Retrieved 2016-11-20.
  30. "PV Sindhu lauded with gifts: From BMW to Rs 2.05 crore and land". 2016-08-19. Archived from the original on 20 अगस्त 2016. Retrieved 2016-08-20.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]