पीर पंजाल रेल सुरंग
33°30′45″N 75°11′50″E / 33.5124345°N 75.1970923°E
पीर पंजाल रेल सुरंग | |
| अवलोकन | |
|---|---|
| लाइन | जम्मू तवी - उधमपुर - श्रीनगर - बारामूला रेल लिंक |
| स्थान | जम्मू और कश्मीर |
| स्थिति | चालू |
| आरम्भ | बनिहाल |
| अन्त | हिल्लर शाहाबाद |
| संचालन | |
| चलित | जून 2013 |
| स्वामी | भारतीय रेल |
| संचालक | भारतीय रेल |
| यातायात | रेल |
| तकनीकी | |
| लाइन लम्बाई | 11.21 कि॰मी॰ (36,800 फीट) |
| पटरी संख्या | एक पटरी |
| गेज | 1,676 mm (5 ft 6 in) (ब्रॉड गेज) |
| संचलन गति | 75 किमी/घंटा (47 मील/घंटा) तक |
पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इसपर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई। यह सुरंग ऑस्ट्रिया की भूगर्भीय तकनीक एवं मृदा विज्ञान से बनी भारत की पहली सुरंग है।पीर पंजाल लंबाई के आधार पर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है।[1][2]
निर्देशांक
[संपादित करें]सुरंग का उत्तरी मुख 33°33′42″N 75°11′56″E / 33.5617942°N 75.1988626°E निर्देशांक पर और दक्षिणी मुख 33°27′48″N 75°11′38″E / 33.463203°N 75.193992°E निर्देशांक पर है।
लम्बाई और ऊँचाई
[संपादित करें]इस 11.215 किमी लम्बी सुरंग की औसत ऊँचाई 1,760 मीटर (5,770 फ़ुट) है, यानि पहले से सड़क मार्ग पर स्थित जवाहर सुरंग से लगभग 440 मीटर (1,440 फ़ुट) नीचे।[3] सुरंग 8.40 मीटर चौड़ी और 7.39 मीटर ऊँची है। इसमें रेल पटरी के साथ-साथ एक 3 मीटर चौड़ी सड़क भी है जिसपर आवश्यकता पड़ने पर रेल पटरी की देखभाल के लिए एवं सुरंग के भीतर आपातकालीन सहायता पहुँचाने के लिए वाहन चलाया जा सकता है। यह भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग है और एशिया की चौथी सबसे लम्बी। जापान की 53.85 किमी लम्बी सेइकान सुरंग (Seikan Tunnel), चीन की 28 किमी लम्बी ताइहांग सुरंग (Taihang Tunnel) और चीन ही की 21 किमी लम्बी लुलियांगशान सुरंग (Luliangshan Tunnel) इस से लम्बी हैं। औसत रफ़्तार पर पीर पंजाल रेल सुरंग से रेलगाड़ी निकलने में 9 मिनट 30 सैकिंड लगते हैं।[4][5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Katariya, Meenu (2018-04-23). "10 Spectacular Projects In India That Are Nothing Short Of Engineering Marvels". www.scoopwhoop.com (English भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-01-10.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ SrinagarDecember 28, Naseer Ganai; December 29, 2012UPDATED:; Ist, 2012 00:09. "Indian Railways makes history, runs train through Asia's second longest tunnel". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-08-09.
{{cite web}}:|first3=has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "J & K Project Brief". usbrl.org. मूल से से 4 मार्च 2017 को पुरालेखित।.
- ↑ "India's longest railway tunnel unveiled in Jammu & Kashmir". The Times of India. 14 October 2011. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 October 2011.
- ↑ "Railways' Himalayan Blunder". Tehelka Magazine, Vol 8, Issue 32. 13 Aug 2011. मूल से से 19 सितंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 अप्रैल 2017.