सामग्री पर जाएँ

पीटर ग्रिफ़िन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पीटर का चित्र।

पीटर ग्रिफ़िन (अंग्रेज़ी: Peter Griffin) एक काल्पनिक चरित्र है जो अमेरिकी एनिमेटेड टीवी कार्यक्रम फैमिली गाय का नायक है।[1] उसे इस कार्यक्रम के निर्माता सेठ मैकफर्लेन ने आवाज़ दी है। यह पहली बार 31 जनवरी, 1999 को "डेथ हैज़ ए शैडो" एपिसोड में ग्रिफ़िन परिवार के बाकी सदस्यों के साथ टेलीविज़न पर दिखाई दिया। पीटर को सेठ मैकफर्लेन ने खुद बनाया और डिज़ाइन किया है।[2]

पीटर ने लुइस से विवाह किया है और वह मेग, क्रिस और स्टीवी का पिता है। उसके पास ब्रायन नाम का एक कुत्ता भी है, जो मानवों जैसा बोल सकता है।[3] उसने एक खिलौना फैक्ट्री और क्वाहोग ब्रूअरी में काम किया है। वह लगभग चालीस की उम्र का मध्यमवर्गीय आयरिश अमेरिकी है। पीटर अपनी बेबाक आवेगशीलता के लिए जाना जाता है। वह किसी भी ऐसे व्यक्ति से आसानी से प्रभावित हो जाता है जो उसे दिलचस्प लगता है। वह अक्सर जिज्ञासावश उनकी जीवनशैली और व्यवहार को दोहराने की कोशिश करता है।

पीटर का अपने तीनों बच्चों के साथ अजीब संबंध हैं। वह आम तौर पर मेग का मज़ाक उड़ाता है और उसके साथ बुरा व्यवहार करता है। पीटर का स्टीवी के साथ बेहतर संबंध है। क्रिस के साथ पीटर अच्छी तरह से संवाद करता है, लेकिन कई बार सलाह की ज़रूरत होने पर वह उसको ऐसा करने के लिए कहता है जो उसे नहीं करना चाहिए। पीटर अपने मानवरूपी कुत्ते ब्रायन का सबसे अच्छा दोस्त है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Peter Griffin is coming to Fortnite in Chapter 5, Season 1". द इकॉनोमिक टाइम्स. 1 दिसम्बर 2023. Retrieved 19 जुलाई 2024.
  2. published, Hirun Cryer (12 जनवरी 2024). "Family Guy creator claims Epic somehow couldn't afford Peter Griffin's actual body for Fortnite". gamesradar (in अंग्रेज़ी). Retrieved 19 जुलाई 2024.
  3. "'Family Guy's Griffin Family Tree Explained". www.msn.com. Retrieved 19 जुलाई 2024.