पिनाहट
पिनाहट
Pinahat | |
|---|---|
| निर्देशांक: 26°53′N 78°23′E / 26.88°N 78.38°E | |
| देश | |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| ज़िला | आगरा ज़िला |
| ऊँचाई | 135 मी (443 फीट) |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 18,709 |
| भाषाएँ | |
| • प्रचलित | हिन्दी |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनाहट (Pinahat) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह चम्बल नदी के किनारे बसा हुआ है, जो इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश की राज्य सीमा भी है।[1][2] पिनाहट परिहार/प्रतिहार राजपूतों की गद्दी रही है और आज भी पिनाहट के आस पास परिहार/प्रतिहार राजपूत बहुतायत में पाए जाते है। पिनाहट को कथानकों के अनुसार महाभारतकालीन नगर भी माना जाता है, इसका तत्कालीन नाम श्रीनगर बताया जाता है।
पिनाहट नगर आगरा जनपद का एक विकास खण्ड एवं आगरा जनपद की बाह नामक तहसील के अन्तर्गत पड़ने वाला नगर है। विकास खण्ड के तौर पर इसकी सीमा पश्चिम दिशा में राजस्थान राज्य के धौलपुर जनपद के राजाखेड़ा नगर से लगती है और साथ ही दक्षिण में चंबल नदी की बनी हुई प्राकृतिक सीमा मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद के अम्बाह क्षेत्र से लगती है। उत्तर एवं पूर्व में आगरा जनपद के ही अन्य क्षेत्र द्वारा घिरा हुआ है।
पिनाहट से जनपद मुख्यालय आगरा उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 55.00 किमी. दूर है। आस पास के जिलों में उत्तर में फिरोजाबाद मुख्यालय जिसकी दूरी लगभग 38.00 किमी. है, उत्तर-पूर्व में मैनपुरी जिसकी दूरी लगभग 85.00 किमी. है और पूरब की ओर इटावा जनपद मुख्यालय जिसकी दूरी लगभग 70.00 किमी. है। अन्य राज्यों की बात करें तो दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश का भिण्ड जनपद जिसकी दूरी अटेर का पुल बनने से लगभग 70.00 किमी. हो गयी है और दक्षिण-पश्चिम दिशा में मध्यप्रदेश का ही मुरैना जिला मुख्यालय है जिससे लगभग 65.00 किमी. दूरी है। साथ ही राजस्थान राज्य का धौलपुर जिला पश्चिम दिशा में लगभग 58.00 किमी. दूरी पर स्थित है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
- ↑ "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975