पावेल दुरोव
| पावेल दुरोव | |
|---|---|
|
सन् 2012 में दुरोव | |
| जन्म |
10 अक्टूबर 1984 लेनिनगार्ड, सोवियत संघ |
| उपनाम | पॉल दु रोव[a] |
| नागरिकता |
|
| शिक्षा की जगह | सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी (बीए) |
| पदवी |
|
| प्रसिद्धि का कारण | वीके और टेलीग्राम के सह-संस्थापक |
| बच्चे | 100+[1][2][3][4] |
| संबंधी | निकोलाई दुरोव (भाई) |
पावेल वलेरियेविच दुरोव[b] (रूसी: Павел Валерьевич Дуров; born 10 अक्टूबर 1984) is a एक प्रौद्योगिकी उद्यमी हैं। उन्हें टेलीग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में जाना जाता है।
दुरोव का जन्म सोवियत संघ में हुआ था। सन् 2006 में सोशल नेटवर्किंग साइट वीकॉन्टैक्ट (वीके) की स्थापना में वो सह-संस्थापक थे। सन् 2014 में कंपनी के नये मालिकों के साथ विवादों और रूसी अधिकारियों के बढ़ते दबाव के कारण उन्हें वीके से बाहर निकाल दिया गया; इसी वजह से उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा। सन् 2013 में उन्होंने और उनके बड़े भाई निकोलाई दुरोव ने टेलीग्राम बनाया। सन् 2017 में वो संयुक्त अरब अमीरात में दुबई चले गये जहाँ टेलीग्राम का मुख्यालय भी स्थित है।[5]
सन् 2023 में दुरोव का नाम फ़ोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल था। फोर्ब्स के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति $13 अरब थी। उनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत टेलीग्राम में उनकी हिस्सेदारी है।[6] 13 मार्च 2026 तक फोर्ब्स के अनुसार दुरोव दुनिया के 588वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति $6.6 अरब है।[7] सन् 2022 में फोर्ब्स ने उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले सबसे अमीर प्रवासी माना था।[8] फरवरी 2023 में अरबियन बिजनेस ने उन्हें दुबई का सबसे शक्तिशाली उद्यमी घोषित किया।[9] दुरोव सार्वजनिक रूप से इंटरनेट की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं और उन संस्थाओं की आलोचना करते हैं जो इसे सीमित करने का प्रयास करती हैं।[10] सन् 2021 से उनके पास रूस, सेंट किट्स एंड नेविस, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस की नागरिकता है।[11]
24 अगस्त 2024 को दुरोव को फ्रांसीसी पुलिस ने आपराधिक आरोपों के तहत गिरफ़्तार कर लिया। ये आरोप टेलीग्राम पर कंटेंट मॉडरेशन की कथित कमी और पुलिस के साथ सहयोग करने से इनकार से जुड़े थे, जिसके कारण कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों को फैलने का मौका मिला।[12][13]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]टिप्पणी
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Milliardär ist Vater von über 100 Kindern und animiert Männer – was dahintersteckt" (जर्मन भाषा में). Focus.de. 2 अगस्त 2024. 5 अगस्त 2024 को मूल से पुरालेखित.
- ↑ "Дети Павла Дурова впервые вошли в рейтинг богатейших наследников Forbes". Forbes.ru (रूसी भाषा में). 27 मई 2021. 2022-09-28 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2022-09-28.
- ↑ "Forbes получил документы о трёх детях Павла Дурова". 3 अगस्त 2024. 2024-08-03 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-08-03.
- ↑ होस्किंस, पीटर. "Telegram boss to leave fortune to over 100 children he has fathered". BBC. मूल से से 20 जून 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 जून 2025.
- ↑ "Why Telegram has become the hottest messaging app in the world". द वर्ज. 25 फ़रवरी 2014. मूल से से 13 मार्च 2016 को पुरालेखित।.
- ↑ "Forbes Billionaires 2023: The Richest People In The World". फ़ोर्ब्स. मूल से से 18 मार्च 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 मार्च 2023.
- ↑ "Pavel Durov". फ़ोर्ब्स (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-03-13.
- ↑ "With $15.1B, Pavel Durov Is The Richest And Youngest Billionaire In The Middle East". फोर्ब्स मिडल ईस्ट (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 17 अप्रैल 2022. 14 फ़रवरी 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 फ़रवरी 2023.
- ↑ "Dubai 100: Meet the 100 people you need to know in the emirate". अरबियन बिजनेस. 8 फ़रवरी 2023. 10 फ़रवरी 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 फ़रवरी 2023.
- ↑ Mozur, Paul; Satariano, Adam (2024-08-26). "How Telegram's Founder Went From Russia's Mark Zuckerberg to Wanted Man". द न्यूयॉर्क टाइम्स (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0362-4331. 27 अगस्त 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-08-29.
- ↑ "الإمارات تتابع قضية المواطن الإماراتي الذي ألقي القبض عليه في فرنسا".
- ↑ मैकिंतोष, थॉमस; वेर्नोन, विल (24 अगस्त 2024). "Telegram CEO Pavel Durov arrested at French airport". बीबीसी हिन्दी. 25 अगस्त 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 अगस्त 2024.
- ↑ How Telegram’s Founder Went From Russia’s Mark Zuckerberg to Wanted Man Archived 27 अगस्त 2024 at the वेबैक मशीन न्यूयॉर्क टाइम्स, अगस्त 26, 2024
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- द गार्डियन में पावेल दुरोव के बारे में लघु वीडियो
विकिमीडिया कॉमन्स पर Pavel Durov से सम्बन्धित मीडिया