पावर रेंजर्स (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पावर रेंजर्स

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक डीन इज़राइली
पटकथा जॉन गतिन्स
कहानी
निर्माता
अभिनेता
छायाकार मैथ्यू जे लॉयड
संपादक
संगीतकार ब्रायन टाइलर
वितरक लायंसगेट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • मार्च 22, 2017 (2017-03-22) (Regency Village Theater)
  • मार्च 24, 2017 (2017-03-24) (United States)
लम्बाई
१२१ मिनट[1][2]
देश संयुक्त राज्य
लागत १०० मिलियन डॉलर[3]
कुल कारोबार १४२.३ मिलियन डॉलर[3]

सबन्स पावर रेंजर्स[4] (या केवल पावर रेंजर्स) २०१७ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जो उसी नाम के फ्रेंचाइजी पर आधारित है। इस फ़िल्म को डीन इज़राइली द्वारा निर्देशित किया गया है और जॉन गतिन्स ने इसकी पटकथा लिखी है। यह पावर रेंजर्स पर आधारित तीसरी फिल्म है, और पिछली फिल्मों की एक रीबूट है। इस फिल्म में ताकतवर मॉर्फिन पावर रेंजर्स टेलीविजन श्रृंखला के मुख्य किरदार हैं, जिनका अभिनय डेक्र मोंटगोमेरी, नाओमी स्कॉट, आरजे साइलर, बेकी जी, लुडी लिन, बिल हैडर, ब्रायन क्रैनस्टन और एलिजाबेथ बैंक ने किया है।

पिछली फिल्मों की तरह ही निर्माता हैम सबन इस बार भी अपनी निवेश फर्म के तहत फिल्म का निर्माण करने के लिए आगे आए। सबन कैपिटल ग्रुप और लायंसगेट ने मई २०१४ में फिल्म की घोषणा की,[5] और रॉबर्टो ओरसी को इसके निर्माता के रूप में जोड़ा गया था। फिल्मांकन पहले जनवरी २०१६ में शुरू होने वाला था,[6] लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया और यह २९ फरवरी को वैंकूवर में शुरू हुआ।[7][8] २८ मई २०१६ को फिल्मांकन पूरा हो गया।[9][10] अक्टूबर २०१६ में अतिरिक्त फिल्मांकन हुआ।[11][12] मूल रूप से इसे २२ जुलाई २०१६ को रिलीज किया जाना निर्धारित था,[13] लेकिन फिर लायंसगेट ने रिलीज़ तिथि २४ मार्च २०१७ तक आगे बढ़ा दी।[14]

एलजीबीटीक्यू और ऑटिस्टिक सुपरहीरो को मुख्यधारा में प्रदर्शित करने वाली यह दुनिया की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है।[15][16] फिल्म २२ मार्च २०१७ को लॉस एंजिल्स में रीजेंसी ग्राम थियेटर में प्रीमियर हुई थी, और इसे २४ मार्च २०१७ को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया था। इसे रिलीज पर मिश्रित समीक्षाऐं प्राप्त हुई, आलोचनाऐं मुख्य रूप से इसके असमान लहजे, उत्पादों के प्लेसमेंट और स्रोत सामग्री से इसके विचलन पर केंद्रित रही, हालाँकि कलाकारों के अभिनय की (विशेष रूप से मोंटगोमेरी और साइलर की) प्रशंसा भी हुई। यह एक बॉक्स ऑफिस निराशा थी, जिसने १०० मिलियन डॉलर के बजट[17] के मुकाबले १४२ मिलियन डॉलर की विश्वव्यापी कमाई करी।[3]

पात्र[संपादित करें]

पावर रेंजर्स[संपादित करें]

सहयोगी तथा खलनायक[संपादित करें]

सहायक पात्र[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

ब्रायन टाइलर द्वारा संगीतबद्ध फिल्म की आधिकारिक साउंडट्रैक को पहले २४ मार्च 2017 को डिजिटल प्रारूप में, और फिर ४ अप्रैल को सीडी पर जारी किया गया था। वेरसे साराबांडे द्वारा यह एल्बम वितरित की गयी थी।[39][40]

सभी ब्रायन टाइलर द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकअवधि
1."पावर रेंजर्स थीम"4:22
2."सीक दोस हु आर वर्दी"2:48
3."जॉर्डन अवेक्स"2:13
4."इट्स मॉर्फिंग टाइम!"3:19
5."डेस्टिनी"2:18
6."कंफेशंस"4:22
7."मेगाजोर्ड"4:20
8."यूनाइटेड"2:46
9."बर्थ ऑफ़ अ लीजेंड"4:10
10."मेटामॉरफोसिस"2:39
11."गोलदार"2:01
12."द मॉर्फिंग ग्रिड"3:58
13."द ज़ोर्डस"2:33
14."लेट्स राइड"2:19
15."यू वर बोर्न फॉर दिस"2:03
16."रिफ्लेक्शन"2:13
17."द लॉस्ट शिप"2:59
18."बी हु यू वांट टू बी"2:06
19."होल्ड द लाइन"3:36
20."दिस इस व्हाट मैटर्स"2:04
21."ट्रेसपासिंग"1:03
22."रीटा"2:28
23."स्क्वायर वन"1:11
24."पावर ऑन"2:33
25."टुगेदर वी स्टैंड"2:19
26."द फाइनल स्टैंड"2:45
27."गो गो पावर रेंजर्स – एन्ड टाइटल"2:59
28."गिव इट आल (विद यू)"3:14

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "POWER RANGERS (12A)". British Board of Film Classification. मार्च 18, 2017. मूल से मई 6, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 18, 2017.
  2. "Power Rangers". British Board of Film Classification. मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 20, 2017.
  3. "Power Rangers (2017)". Box Office Mojo. मूल से जून 26, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 7, 2017.
  4. Trumbore, Dave (अक्टूबर 28, 2015). "'Power Rangers' Title, Budget, and Character Names Revealed". Collider. मूल से मई 10, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 2, 2016.
  5. "LIONSGATE AND SABAN BRANDS PARTNER FOR POWER RANGERS LIVE ACTION FEATURE FILM". News Wire. मई 7, 2014. मूल से सितम्बर 30, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 7, 2014.
  6. Jayson, Jay (सितम्बर 12, 2015). "Power Rangers Movie To Begin Filming In January". Comicbook.com. मूल से मार्च 4, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 31, 2018.
  7. Romano, Nick (फ़रवरी 29, 2016). "First 'Power Rangers' Synopsis Is a Throwback to The Original Series". Collider.com. मूल से मई 4, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 9, 2016.
  8. Gittins, Susan (September 11, 2015). "BIG BUDGET: POWER RANGERS Movie To Film in Vancouver This Winter". Hollywood North. मूल से March 15, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 18, 2016.
  9. Naomi Scott [@NaomiScott] (May 28, 2016). "And that's a wrap. 🎬" (Tweet) (अंग्रेज़ी में). मूल से July 7, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 2, 2017 – वाया Twitter.
  10. Bowen, Marty (मई 28, 2016). "That's a wrap. Much love to Vancouver for taking my family and I in. Even more love to the Power Rangers cast and crew. I'm very proud of what we have "in the can."#powerrangers". Instagram. मूल से फ़रवरी 11, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 29, 2016.
  11. Gittins, Susan (October 13, 2016). "RESHOOTS: POWER RANGERS Movie Back in Vancouver For Reshoots". Hollywood North. अभिगमन तिथि October 18, 2016.[मृत कड़ियाँ]
  12. Awesome, Amy (अक्टूबर 17, 2016). "Power Rangers Set Photos Hint At Death". Comicbook.com. मूल से अक्टूबर 19, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 31, 2018.
  13. "Power Rangers Hits the Big Screen July 22, 2016!". ComingSoon.net. अगस्त 13, 2014. मूल से जनवरी 1, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 13, 2014.
  14. McNary, Dave (दिसंबर 17, 2015). "'Power Rangers,' Final 'Divergent' Movie's Release Dates Moved Back". Variety. मूल से दिसंबर 22, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसंबर 23, 2015.
  15. "Billy's Autism Brings Realism To Power Rangers". Screen Rant. मार्च 20, 2017. मूल से मार्च 20, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 20, 2017.
  16. Richard, Charles (मार्च 23, 2017). "'Power Rangers' Helmer on LGBTQ Protagonist: 'We Were Truthful About Representing Teenagers'". Variety. मूल से मई 6, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 26, 2017.
  17. Mendelson, Scott. "Box Office: We're (Probably) Not Getting A 'Power Rangers' Sequel". Forbes. मूल से मई 12, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 12, 2017.
  18. Jayson, Jay (अक्टूबर 20, 2015). "Dacre Montgomery Cast As Red Ranger In New Power Rangers Movie". Comicbook.com. मूल से मई 10, 2016 को पुरालेखित.
  19. Perry, Spencer (अक्टूबर 7, 2015). "Naomi Scott is the Pink Ranger in Lionsgate's Power Rangers Reboot!". ComingSoon.net. मूल से जनवरी 25, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 9, 2016.
  20. Knibbs, Kate. "The Power Rangers Are Bad People". The Ringer. मूल से मई 6, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 30, 2017.
  21. Robinson, Will (अक्टूबर 23, 2015). "R.J. Cyler is your new Blue Ranger". Entertainment Weekly. मूल से एप्रिल 23, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 9, 2016.
  22. Perry, Spencer (अक्टूबर 30, 2015). "Becky G Joins the Power Rangers Reboot". ComingSoon.net. मूल से एप्रिल 23, 2016 को पुरालेखित.
  23. Couch, Aaron (मार्च 20, 2017). "'Power Rangers' Breaks Ground With First Queer Big-Screen Superhero". The Hollywood Reporter. मूल से मार्च 27, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 27, 2017.
  24. "Power Rangers movie casts Vancouver's Ludi Lin as Black Ranger". Canadian Broadcasting Corporation. अक्टूबर 22, 2015. मूल से मई 4, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 9, 2016.
  25. Lee, Traci G. (मार्च 22, 2017). "Diversity in 'Power Rangers' reboot film brings new layers to well-known series". NBC News. मूल से मार्च 22, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 22, 2017.
  26. Gonzalez, Umberto (दिसंबर 9, 2016). "'Power Rangers:' What We Know So Far (Photos)". TheWrap. मूल से फ़रवरी 6, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 24, 2017.
  27. Viscardi, James (जून 21, 2016). "Power Rangers: Bryan Cranston Cast As Zordon". Comicbook.com. मूल से जून 23, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जून 21, 2016.
  28. Schaefer, Sandy (एप्रिल 19, 2016). "Power Rangers First Look: Elizabeth Banks is Rita Repulsa". Screen Rant. मूल से मई 7, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 8, 2016.
  29. Galuppo, Mia (मार्च 30, 2016). "David Denman Joins Lionsgate's 'Power Rangers' (Exclusive)". The Hollywood Reporter. मूल से एप्रिल 2, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 30, 2016.
  30. Wright, Steve (July 20, 2016). "Power Rangers new photo has the team ready for action". SciFiNow. मूल से July 21, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 14, 2016.
  31. "Patrick Sabongui (@PatrickSabongui) | Twitter". Twitter. मूल से एप्रिल 14, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 11, 2016.
  32. Peters, Megan (नवम्बर 22, 2016). "Patrick Sabongui Shares Details On His Power Rangers Reboot Character". Comicbook.com/DC. मूल से जनवरी 16, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 13, 2017.
  33. Dornbush, Jonathon (अगस्त 8, 2016). "Power Rangers Actress Cast as Legends of Tomorrow's Stargirl". IGN. मूल से अगस्त 10, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 11, 2016.
  34. Butterfield, Jenny (नवम्बर 22, 2016). "BYEEEE! 5 SIGNS YOU'RE BEING GHOSTED". Angel Grove High School. मूल से फ़रवरी 2, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 22, 2017.
  35. "Emily Maddison al desnudo y las chicas de la película de Power Rangers (2017)" [Emily Addison and the rest of the Power Rangers Movie (2017) girls]. Cinematte (स्पेनिश में). April 28, 2016. मूल से May 8, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 8, 2016.
  36. Cox, Tom (April 22, 2016). "Everything We Know About 'Power Rangers' Reboot". Moviepilot. मूल से August 10, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 11, 2016.
  37. Motes, Jason (April 26, 2016). "See Elizabeth Banks In Action On The Set Of 'Power Rangers'". ScienceFiction.com. मूल से August 8, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 11, 2016.
  38. "Resume | JaimeCallica.com". jaimecallica.com. मूल से नवम्बर 5, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि नवम्बर 4, 2016.
  39. "'Power Rangers' Soundtrack Details". Film Music Reporter. मार्च 4, 2017. मूल से मार्च 15, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 14, 2017.
  40. "Power Rangers (2017)". Soundtrack.Net. मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 14, 2017.

विस्तृत पठन[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]