सामग्री पर जाएँ

पार्स टूडे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पार्स टूडे: ईरान का आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण नेटवर्क है जो आईआरआईबी वर्ल्ड सर्विस के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में हिन्दी सहित दुनिया भर की ३० से अधिक भाषाओं में प्रसारण करता है। 'पार्स टूडे' शॉर्टवेव फ्रीक्वेंसी पर रेडियो कार्यक्रम प्रसारित करता है। इसके अतिरिक्त, वेबसाइट के माध्यम से भी कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। मध्य पूर्व में चल रही घटनाओं में ईरान की प्रभावशाली भूमिका के कारण, 'पार्स टूडे' एक प्रमुख मीडिया माध्यम बन गया है।

रेडियो नेटवर्क ने 1956 में दुनिया भर के देशों को ईरान के इतिहास और संस्कृति, उसके विभिन्न क्षेत्रों और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराने के उद्देश्य से परिचालन शुरू किया। ईरानी क्रांति के बाद, क्रांति के रुख और इस्लामी गणराज्य प्रणाली के आदर्शों को रेडियो के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किया गया। [1]

विशेषताएँ

[संपादित करें]

पार्स रेडियो के कार्यक्रम में समाचार और टॉक शो कार्यक्रम, राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियां, विभिन्न श्रृंखलाएं और विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

आईआरआईबी वर्ल्ड सर्विस वर्तमान में 32 भाषाओं में प्रसारण करती है:

अंग्रेजी रेडियो

[संपादित करें]

इंग्लिश रेडियो अंग्रेजी भाषा में वर्ल्ड सर्विस का एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अंग्रेजी भाषी दुनिया के श्रोताओं तक पहुंचना है। [1] वॉयस ऑफ जस्टिस 60 मिनट का एक प्रोग्रामिंग ब्लॉक है जिसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के श्रोताओं तक पहुंचना है। [2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. 1 2 About us: IRIB English Radio Archived 2017-05-31 at the वेबैक मशीन. Retrieved on 15 August 2014.
  2. Voice of Justice Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन, clandestineradio.com. Retrieved on 15 August 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]