सामग्री पर जाएँ

पारुल यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Parul Yadav
Yadav 61st Idea Filmfare Awards South
जन्म
पेशा
  • Actress
  • producer
कार्यकाल2004 - 2018
वेबसाइटwww.parulyadav.com

पारुल यादव एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों के अलावा कुछ तमिल और मलयालम फिल्मों और हिंदी भाषा के टीवी शो में भी दिखाई देती हैं। पारुल ने कंगना रनौत द्वारा अभिनीत फिल्म क्वीन की एक साथ कई भाषाओं (तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) में रीमेक के साथ निर्माता का पद संभाला। निर्माण के अलावा वह बटरफ्लाई (कन्नड़) में मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं।

आरंभिक जीवन और करियर

[संपादित करें]

उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म ड्रीम्स से की जिसमें धनुष (अभिनेता) मुख्य भूमिका में थे। उनकी अगली मलयालम फिल्म कृत्यम पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ थी। 2011 में उन्होंने शिवराजकुमार की फिल्म बंधु बलागा में उनकी भाभी की भूमिका निभाकर कन्नड़ फिल्म में पदार्पण किया। बाद में उन्होंने गोविंदया नमहा में अभिनय किया जो उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन थी। उन्होंने फिल्म में मुमताज नामक एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था जो गोविंदा (कोमल कुमार) से प्यार करने लगती है।

यादव की अगली मल्टीस्टारर फिल्म बच्चन थी जिसका निर्देशन शशांक ने किया और इसमें सुदीप ने मुख्य भूमिका निभाई।[2] इसके बाद यादव ने रामू फिल्म्स द्वारा निर्मित शिवाजीनगर में अभिनय किया। इसमें उनकी जोड़ी दुनिया विजय के साथ बनी थी।[3]यह फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "क्वीन में कंगना रनौत को देखने के बाद मैं उदास हो गई थी: पारुल यादव". द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी भाषा में). 31 December 2018. अभिगमन तिथि: 23 September 2020.
  2. पारुल यादव कहती हैं, मुझे बच्चन के लिए चार फ़िल्में छोड़नी पड़ीं। सीएनएन-आईबीएन
  3. 'शिवाजीनगर' में दुनिया विजय के साथ पारुल यादव!। सिफी.कॉम(21 मई 2013)।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]