पाम्बन पुल
पाम्बन पुल Pamban Bridge பாம்பன் பாலம் | |
---|---|
![]() पाम्बन पुल | |
निर्देशांक | 9°16′57.25″N 79°12′5.91″E / 9.2825694°N 79.2016417°Eनिर्देशांक: 9°16′57.25″N 79°12′5.91″E / 9.2825694°N 79.2016417°E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | [1] |
वहन | रेल |
स्थान | रामेश्वरम, तमिल नाडु, भारत |
मालिक | भारतीय रेल |
लक्षण | |
कुल लम्बाई | 6,776 फीट (2,065 मी॰) |
स्पैन संख्या | 144 |
रेल | |
रेल पटरी संख्या | 1 |
रेल गेज | ब्रॉड गेज |
इतिहास | |
निर्माण आरम्भ | 1911 |
निर्माण पूर्ण | 1914 |
खुला | 1915 |
पाम्बन पुल (Pamban Bridge) भारत के तमिल नाडु राज्य में पाम्बन द्वीप को मुख्यभूमि में मण्डपम से जोड़ने वाला एक रेल सेतु है। यह अगस्त 1911 से बनना शुरु हुआ और इसका उदघाटन 24 फ़रवरी 1914 में हुआ था। तब यह भारत का एकमात्र समुद्री सेतु था। यह सन् 2010 में बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु के खुलने तक भारत का सबसे लम्बा समुद्री सेतु रहा। सन् 1988 में रेल पुल से समांतर एक सड़क पुल भी बनाया गया जो राष्ट्रीय राजमार्ग 87 का भाग है।[1][2]
अवस्थिति
[संपादित करें]पाम्बन रेलवे पुल भारतीय मुख्य भूमि और पाम्बन द्वीप के बीच 2.065 किलोमीटर लंबा फैला हुआ है।[3] पुल का मुख्य छोर 9°16′56.70″N 79°11′20.12″E / 9.2824167°N 79.1889222°E पर स्थित है। फ्लोरिडा के बाद यह दुनिया के सबसे संक्षारक वातावरण में स्थित है, जिससे इसका रखरखाव एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह स्थान एक चक्रवात-प्रवण उच्च वायु वेग क्षेत्र में भी आता है।[2]
संरचना
[संपादित करें]रेलवे पुल समुद्र तल से 12.5 मीटर (41 फीट) ऊपर स्थित है और 6,776 फीट (2,065 मीटर) लंबा है।[2] पुल में 143 खम्भे लगे हुए हैं और इसमें दो-पतरों से बना एक बैस्क्यूल खंड बना हुआ है, जिसमें सेज़र रोलिंग टाइप लिफ्ट स्पैन होते हैं, जिन्हें जहाजों के आने-जाने के लिए उठाया जा सकता है। प्रत्येक पतरें का वजन 415 टन (457 टन) है।[4] पुल के दोनों पतरे लीवर का उपयोग करके मैन्युअल रूप से खोले जाते हैं।[2]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]- रामेश्वरम द्वीप (पाम्बन द्वीप)
- मण्डपम
- राष्ट्रीय राजमार्ग 87 (भारत)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Pamban Bridge, Pamban Railway Bridge". My Rameswaram (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 27 जून 2019. Retrieved 2018-08-19.
- ↑ अ आ इ ई T.E., Raja Simhan (21 November 2003). "Pamban Bridge to be pulled down for gauge conversion". The Hindu. Archived from the original on 7 जुलाई 2014. Retrieved 7 May 2015.
- ↑ "Pamban Bridge, Pamban Railway Bridge". My Rameswaram (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 27 जून 2019. Retrieved 2018-08-19.
- ↑ Sri Raman, Papri (11 August 2007). "Bridge of memories – and to Rameswaram – reopens". Hindustan Times. Archived from the original on 3 अप्रैल 2015. Retrieved 18 नवंबर 2019.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
(help)