पामीर नदी
दिखावट

पामीर (पश्तो: پامیر, ताजिक: Помир) ताजिकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की एक नदी है। यह पंज नदी की एक उपनदी है। यह ताजिकिस्तान के सुदूर पूर्वी कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त में पामीर पर्वतमाला की हिमानियों में उत्पन्न होती है। इसका मुख्य स्रोत ज़ोरकुल सरोवर माना जाता है। यहाँ से आगे इसके मार्ग को अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे की उत्तरी सरहद और ताजिकिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जाता है। अफ़ग़ानिस्तान के लंगर और क़िला-ए-पंज नामक गाँवों के पास इसका विलय वाख़ान नदी से होता है और इस संगम के बाद यह पंज नदी के नाम से जानी जाती है।[1]