पहलगाम हमला 2025
| पहलगाम हमला 2025 | |
|---|---|
| सम्बंधित: जम्मू और कश्मीर में उग्रवाद का हिस्सा | |
|
उस घाटी का दृश्य जहाँ हमला हुआ | |
|
जम्मू और कश्मीर, भारत में हमले का स्थान | |
| स्थान | बैसरन घाटी, पहलगाम, अनन्तनाग ज़िला, जम्मू और कश्मीर, भारत |
| निर्देशांक | 34°00′13″N 75°20′01″E / 34.00361°N 75.33361°E |
| तिथि | 22 अप्रैल 2025 |
| लक्ष्य | हिन्दू पर्यटक |
| हमले का प्रकार |
निर्दोष हिन्दू को चिन्हित कर गोलीबारी नरसंहार |
| हथियार | एम4 कार्बाइन, एके-47[1] |
| मृत्यु | 26[2] |
| घायल | 17 |
| पीड़ित | घायलों की सूची देखें |
| हमलावर |
|
| भागीदार संख्या | 5[5] |
| उद्देश्य | जम्मू और कश्मीर में कथित "बाहरी बसाव का विरोध"[6] |
22 अप्रैल 2025 को, जम्मू और कश्मीर, भारत के अनन्तनाग ज़िले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी पर एक आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 26 पर्यटकों की जान गयी[7] और क़रीबन 17 से अधिक लोग घायल हो गए।[8][9] यह हमला, जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे के निरस्तीकरण के पश्चात् इस क्षेत्र में सबसे घातक हमलों में से एक था, जिसमें हिन्दू नागरिकों को निशाना बना उनका नरसंहार किया गया और कथित तौर पर इसका उद्देश्य कश्मीर घाटी में "जनसाङ्ख्यिकीय परिवर्तनों का विरोध" करना था।
आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा, प्रतिरोध मोर्चा (TRF) ने हमले की ज़िम्मेदारी ली।
हमला
[संपादित करें]22 अप्रैल 2025 को कम से कम चार पाकिस्तानी आतंकवादी[10] बैसरन घाटी के घास के मैदान में घुस आए, जो पहलगाम शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। यह इलाका चारों तरफ से घने देवदार के जङ्गलों से घिरा हुआ है, इस जगह को "मिनी स्विट्रज़लॅण्ड" के नाम से जाना जाता है और यह पिकनिक मनाने के लिए एक लोकप्रिय जगह है। आतङ्कवादियों के पास एम4 कार्बाइन और एके-47 थे और उन्होंने सैन्य शैली की वर्दी पहनी हुई थी[1][11][12][5][13]
हमलावरों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनके नाम और धर्म पूछे थे।[14] कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें कलमा[15] पढ़ने के लिए कहा गया था।[16][17][18] स्थानीय कश्मीरी शिया मुस्लिम, सैयद आदिल हुसैन शाह ने कथित तौर पर हमलावरों में से एक के हाथ से राइफल छीनकर पर्यटकों को बचाने और हमले को रोकने का प्रयास किया, किन्तु इस प्रयास में वह मारा गया।[19][20] प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो में घबराहट के दृश्य और घायल पीड़ितों को सहायता की गुहार लगाते हुए दिखाया गया है। एक महिला को अपने पति की सहायता के लिए चिल्लाते हुए देखा गया, जबकि अन्य घास के मैदान में बेसुध पड़े हुए देखे गए। हमले का समाचार ज़िला मुख्यालय तक पहुँचने के तुरन्त बाद आपातकालीन सेवाएँ घटनास्थल पर पहुँच गईं। गम्भीर रूप से घायल दो पीड़ितों को लगभग 16:30 बजे अनन्तनाग ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को पास के चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। कुछ को आगे के इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया।[21]
स्थानीय लोगों ने भी पीड़ितों को बचाया और उन्हें आश्रय दिया। स्थानीय टट्टू-संचालक संघ के सदस्यों (नज़ाकत अहमद अली शाह) ने टट्टू और तात्कालिक स्ट्रेचर पर लगभग 11 घायल पर्यटकों को बचाया।[22]
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नरसंहार का शिकार अधिकतर पुरुष थे, एक आतंकी ने एक महिला से कहा कि उसे इसलिए बख़शा जा रहा है ताकि वह प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को "भयावह घटना के बारे में बता सके"। कई पीड़ितों को नज़दीक से गोली मारी गई, और घटनास्थल से मिले वीडियो फ़ुटेज में ख़ून से लथपथ लोग ज़मीन पर पड़े हुए और दूसरे लोग मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दिए।[23]
माना जाता है कि आतंकियों ने नरसंहार को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे का उपयोग किया था, जो साधारणतः लश्कर-ए-तैयबा के प्रचार से जुड़ा एक तरीक़ा है। सेना, अर्धसैनिक बल, और जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त घेराबन्दी और तलाशी अभियान आरम्भ किया गया था। पहलगाम में एक अस्थायी नाकाबन्दी लगाई गई थी, और आतङ्कवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया था, जो पीर पंजाल दर्रे की ऊपरी पहुँच में भाग गए थे। समूह ने कश्मीर में कैसे घुसपैठ की, इसकी जाँच जारी है।[24][5]
हिंदू पर्यटक पर लक्षित हमला
[संपादित करें]आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनके नाम और धर्म पूछे और विशेष रूप से हिंदू पहचान वाले लोगों को निशाना बनाया।[25][26][27] हमलावरों ने हिंदू पुरुषों को मुस्लिम पुरुषों से अलग किया और उन्हें गोली मार दी।[28]
कुछ पर्यटकों से इस्लामी 'कलमा' पढ़ने को कहा गया, ताकि उनका धर्म पहचाना जा सके।[29][30] कुछ हिंदू पुरुषों को नमाज न पढ़ पाने और खतना न होने पर पैंट उतारने पर मजबूर किया गया और फिर करीब से गोली मारी गई।[31][32]
आतंकियों ने कुछ हिंदू महिलाओं से कहा कि उन्हें इसलिए छोड़ा जा रहा है ताकि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह घटना सुना सकें।[33][34]
हमले में पहला शिकार कानपुर के नवविवाहित शुभम द्विवेदी हुए, जिन्होंने जब कहा कि वे हिंदू हैं, तो उन्हें सिर में गोली मारी गई।[35][26] इसी प्रकार, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नारवाल को भी "हिंदू होने के कारण" तीन गोलियां मारी गईं।[36][37]
पुणे के एक व्यवसायी को भी कलमा न पढ़ पाने पर सिर और पीठ में तीन गोलियां मारी गईं।[38] आंध्र प्रदेश के एक अन्य पीड़ित को, जब उन्होंने उत्तर नहीं दिया तो दो बार पूछे जाने के बाद गोली मार दी गई।[39]
असम के एक हिंदू ब्राह्मण प्रोफेसर ने कलमा पढ़कर अपनी जान बचाई,[40] जबकि मध्यप्रदेश का एक ईसाई व्यक्ति कलमा न पढ़ पाने पर मारा गया।[41] उसकी पत्नी ने बताया कि आतंकियों ने मृत शरीरों के साथ सेल्फी भी ली।[42]
हताहत
[संपादित करें]हमले में कम से कम 28 नागरिक मारे गए, जिनमें भारत के विभिन्न भागों से आए 25 भारतीय पर्यटक, जम्मू-कश्मीर के 2 स्थानीय लोग और नेपाल तथा संयुक्त अरब अमीरात के 2 विदेशी पर्यटक शामिल थे।[43][44][45]
हमले में मारे गए लोगों की सूची[46]
[संपादित करें]| क्रम सङ्ख्या | मृतक का नाम | पिता/अभिभावक का नाम | निवास स्थान | लिङ्ग |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सुशील नाथ्याल | जैराइद नाथ्याल | इन्दौर, मध्य प्रदेश | पुरुष |
| 2 | सैयद आदिल हुसैन शाह | सैयद हैदर शाह | हापतनार, तहसील पहलगाम, जम्मू और कश्मीर | पुरुष |
| 3 | हेमंत सुहास जोशी | दूरव जोशी | मुम्बई (तमी मुम्बई), महाराष्ट्र | पुरुष |
| 4 | विनय नरवाल[47] | राजेश नरवाल | करनाल, हरियाणा | पुरुष |
| 5 | अतुल श्रीकांत मोनी | श्री राम आचल | डोम्बिवली, महाराष्ट्र | पुरुष |
| 6 | नीरज उधवानी | प्रदीप कुमार | उत्तराखण्ड | पुरुष |
| 7 | बिटन अधिकारी | ब्रेवर अधिकारी | कोलकाता, पश्चिम बङ्गाल | पुरुष |
| 8 | सुदीप न्यौपाने[48] | कुशल राज न्यौपाने | बुटवल, नेपाल | पुरुष |
| 9 | शुभम द्विवेदी[15] | मनोज द्विवेदी | कानपुर, उत्तर प्रदेश | पुरुष |
| 10 | प्रशांत कुमार सतपथी[49] | बालेश्वर | बालेश्वर, ओड़िशा | पुरुष |
| 11 | मनीष रंजन (आबकारी निरीक्षक) | मंगलेश के.आर. मिश्रा | बिहार | पुरुष |
| 12 | एन. रामचंद्रन | नारायण मेमन | कोच्चि, केरल | पुरुष |
| 13 | संजय लक्ष्मण लाली | लक्ष्मण लाली | ठाणे, मुम्बई | पुरुष |
| 14 | दिनेश अग्रवाल | पी.सी. अग्रवाल | चण्डीगढ़ | पुरुष |
| 15 | समीर गुहार | शाही गुहार | कोलकाता, पश्चिम बङ्गाल | पुरुष |
| 16 | दिलीप दासली | — | पनवेल, मुम्बई | पुरुष |
| 17 | जे. सच्चंद्रा मोली | — | विशाखापटनम, आन्ध्र प्रदेश | पुरुष |
| 18 | मधुसूदन सोमिसेट्टी | त्रिलुपला सोमिसेट्टी | बेंगलुरु, कर्नाटक | पुरुष |
| 19 | संतोष जगधा | एकनाथ जगधा | पुणे, महाराष्ट्र | पुरुष |
| 20 | मंजू नाथ राव | महाबल्ला राव | कर्नाटक | पुरुष |
| 21 | कस्तूबा गनवोटाय | — | पुणे, महाराष्ट्र | पुरुष |
| 22 | भरत भूषण | चाना विरपा | बेंगलुरु, कर्नाटक | पुरुष |
| 23 | सुमित परमार | यतेश परमार | भावनगर, गुजरात | पुरुष |
| 24 | यतेश परमार | (सुमित परमार के पिता) | भावनगर, गुजरात | पुरुष |
| 25 | तागेहायिंग (वायुसेना कर्मचारी) | — | ज़ीरो, अरुणाचल प्रदेश | पुरुष |
| 26 | शैलेषभाई एच. हिम्मतभाई कालाथिया | — | सूरत, गुजरात | पुरुष |
घायल व्यक्तियों की सूची
[संपादित करें]| क्रम सङ्ख्या | नाम | सम्बन्ध | आयु | निवास स्थान | स्थिति | उपचार स्थल / स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | डोभी विनोबा | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | गुजरात | गोली लगने की चोट | पहलगाम अस्पताल |
| 2 | डॉ. ए. परमेश्वर | अज्ञात | 31 वर्ष | तमिलनाडु | पेट में चोट | |
| 3 | शशि कुमारी नाइक | पति: कुमार | 65 वर्ष | कर्नाटक | गिरने से फ्रैक्चर | |
| 4 | सांतानो | पुत्र: संग्राम | 83 वर्ष | तमिलनाडु | बेहोश | अनन्तनाग का जीएमसी |
| 5 | सोबेदे पाटिल | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | मुम्बई, महाराष्ट्र | गर्दन पर जलने की चोट | एसकेआईएमएस रेफर |
| 6 | विनय बाई | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | गुजरात | दाहिने हाथ में स्प्लिण्टर चोट | जीएमसी अनंतनाग रेफर |
| 7 | मनीक पटेल पनवेल | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | महाराष्ट्र | मामूली चोट | स्थिर |
| 8 | रेनू पांडे | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | नेपाल | मामूली चोट | स्थिर |
| 9 | बालाचंद्रु | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | महाराष्ट्र | मामूली चोट | स्थिर |
| 10 | अभिजया एम. राव | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | कर्नाटक | मामूली चोट | स्थिर |
| 11 | आकांक्षा | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | इन्दौर, मध्य प्रदेश | मामूली चोट | स्थिर |
| 12 | लक्षिता दास | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | रायपुर, छत्तीसगढ़ | मामूली चोट | स्थिर |
| 13 | जेनिफर | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | इन्दौर, मध्य प्रदेश | तनाव | स्थिर |
| 14 | जया मिश्रा | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | हैदराबाद, तेलङ्गाना | मामूली चोट | स्थिर |
| 15 | शबारिगुहा | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | कोलकाता, पश्चिम बङ्गाल | सीधा टखने में मोच | स्थिर |
| 16 | हर्षा जैन | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | महाराष्ट्र | मामूली चोट | स्थिर |
| 17 | निकिता जैन | अज्ञात | उपलब्ध नहीं | महाराष्ट्र | मामूली चोट | स्थिर |
जाँच
[संपादित करें]राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 23 अप्रैल को स्थल का दौरा करने के पश्चात नरसंहार की जाँच आरम्भ की।[51][52] प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए जिन्हें हमले में शामिल माना जा रहा है।[53][54] पुलिस ने आगे बताया कि सभी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं और उनमें से कम से कम दो विदेशी नागरिक हैं।[55] सन्दिग्धों की पहचान आसिफ़ फ़ौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में की गई है, जिनके कोड नाम क्रमशः मूसा, यूनुस और आसिफ़ हैं। ये सभी पुंछ क्षेत्र में पहले के उग्रवाद से सम्बन्धित मामलों से भी जुड़े हुए हैं।[56]
घरेलू प्रतिक्रिया
[संपादित करें]भारत सरकार की प्रतिक्रिया
[संपादित करें]भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा को बीच में ही रोक दिया और इस मुद्दे पर एक बैठक की अध्यक्षता करने के लिए भारत लौट आए।[57] भारत के गृह मंत्री, अमित शाह ने स्थिति का आकलन करने और सुरक्षा प्रतिक्रिया का समन्वय करने हेतु श्रीनगर की यात्रा की और तत्पश्चात् हमले के स्थल का दौरा किया।[58] 23 अप्रैल को, भारतीय सेना ने आतङ्कवाद-विरोधी अभियानों के लिए ग्राउण्डेड एचएएल ध्रुव के सञ्चालन के लिए सीमित मंज़ूरी दी।[59]
भारत ने अटारी-वाघा सीमा को बन्द कर दिया है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच एकमात्र ज़मीनी व्यापार मार्ग है। [60]
23 अप्रैल की रात को, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के साथ बैठक के बाद एक विशेष प्रेस ब्रीफ़िङ्ग की। उन्होंने पाकिस्तान के साथ सिन्धु जल सन्धि को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के भारत के फैसले की घोषणा की, जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता।[61] उन्होंने अटारी-वाघा सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट को बन्द करने, सार्क वीज़ा छूट योजना के तहत सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और पहले जारी किए गए सभी वीजा को रद्द करने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तानी सैन्य सलाहकारों को निष्कासित कर दिया गया, जबकि इस्लामाबाद स्थित उनके भारतीय समकक्षों को वापस बुला लिया गया, तथा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई।[62][63]
23 अप्रैल की रात को, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के साथ बैठक के बाद एक विशेष प्रेस ब्रीफ़िङ्ग की। उन्होंने पाकिस्तान के साथ सिन्धु जल सन्धि को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के भारत के निर्णय की घोषणा की, जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतङ्कवाद को अपना समर्थन देना बन्द नहीं कर देता।[64] उन्होंने अटारी-वाघा सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट को बन्द करने, सार्क वीजा छूट योजना के तहत सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और पहले जारी किए गए सभी वीजा को रद्द करने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, नई दिल्ली-स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तानी सैन्य सलाहकारों को निष्कासित कर दिया गया, जबकि इस्लामाबाद स्थित उनके भारतीय समकक्षों को वापस बुला लिया गया, तथा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई।[65][66]
प्रतिक्रियाएँ
[संपादित करें]हमले के बाद, जम्मू और कश्मीर छोड़ने वाले पर्यटकों की सङ्ख्या में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते एअर इण्डिया ने क्षेत्र के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कीं।[67] भारत के कई हिस्सों में हमले की निन्दा करते हुए विरोध प्रदर्शन किए गए।[68]
हमले की राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज द्वारा तुरंत और व्यापक रूप से निंदा की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे "कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य" बताया।[69] उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस कृत्य को "निन्दनीय" बताया और इसकी कड़ी निंदा की।[69] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमले को "झकझोर देने वाला और पीड़ादायक" बताया और कहा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।[70] जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने इस घटना को "पिछले वर्षों में नागरिकों के खिलाफ देखे गए किसी भी हमले से कहीं अधिक गम्भीर" बताया।[71] भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे "कायरता का कार्य" करार दिया।[69]
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाएँ
[संपादित करें]इस नरसंहार की ईरान, इज़राइल, इटली, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश, भूटान, चीन और श्रीलंका सहित कई अन्य देशों ने निन्दा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।[72][73][74] संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने भी इसी तरह के बयान जारी किए।[75][76]
प्रतिक्रिया
[संपादित करें]
संयुक्त राष्ट्र: महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने "हमले की कड़ी निन्दा की" और जोर दिया कि "किसी भी परिस्थिति में नागरिकों पर हमले अस्वीकार्य हैं।"[77]
संयुक्त राज्य अमेरिका:
- राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपनी संवेदना व्यक्त की और पुष्टि की कि "आतङ्कवाद के विरुद्ध संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।"[78]
- उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जो उस समय भारत दौरे पर थे, ने इसे "विनाशकारी आतंकवादी हमला" बताया और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी "संवेदना और प्रार्थना" व्यक्त की।[79]
- विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।"[80]
- महान्यायवादी पामेला बॉन्डी ने प्रार्थना की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।[81]
- सीनेटर चक शूमर ने पीड़ितों के लिए अपना दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, यह जोर देते हुए कि "इस तरह की अनुचित हिंसा को जन्म देने वाली नफरत के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं है।"[82]
- रिपब्लिकन कांग्रेसी ब्रायन फिट्ज़पैट्रिक ने आतङ्कवाद का मुक़ाबला करने में भारत और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिका की "मज़बूत एकजुटता" की पुष्टि की।[83]
रूस: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले की निन्दा की।[84]
इटली: प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी हमले की निन्दा की।[85]
फ़्रान्स: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना "गहरा दुःख" व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।[86]
यूनाइटेड किंगडम: प्रधान मंत्री कीर स्टारमर ने हमले को "भयानक" और "पूरी तरह से विनाशकारी" बताया।[87]
जर्मनी: चांसलर ओलाफ़ शोल्ज़ ने हमले की निन्दा की।[88]
डेनमार्क: प्रधान मंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने हमले की निन्दा की।[89]
कनाडा: प्रधान मंत्री मार्क कार्नी ने इसे "संवेदनहीन और चौंकाने वाली हिंसा" का कार्य बताया और संवेदना व्यक्त की।[90] विपक्षी नेता पियरे पोइलिव्रे ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।[91]
क़तर: विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा और भर्त्सना की, पीड़ितों के परिवारों और भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।[92]
यूरोपीय संघ: अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे "घिनौना आतंकवादी हमला" बताया।[93]
चीन: विदेश मंत्रालय ने सदमा व्यक्त किया और "ईमानदार सहानुभूति" व्यक्त की, हमले की कड़ी निन्दा की।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 "आतंकवादी वर्दी में थे, एम4 कार्बाइन, एके-47 लेकर आए थे, 70 गोलियां चलाई गईं: प्रारम्भिक जाँच". द इंडियन एक्सप्रेस. अभिगमन तिथि: 23 अप्रैल 2025.
- ↑ "[[तालिबान]] ने पहलगाम नरसंहार की निन्दा की, हमले को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया". टाइम्स ऑफ इंडिया. 23 अप्रैल 2025. अभिगमन तिथि: 23 अप्रैल 2025.
{{cite news}}: URL–wikilink conflict (help) - ↑ "द रेजिस्टेंस फ्रंट क्या है? हाफिज सईद के संगठन TRF ने पर्यटकों पर हमले की जिम्मेदारी ली". टाइम्स ऑफ इंडिया. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2025.
- ↑ "TRF क्या है, लश्कर से जुड़ा वह समूह जिसने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली?". Firstpost. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2025.
- 1 2 3 "जाँच में सामने आया कि पहलगाम हमले में 7 आतंकवादी, जिनमें 4-5 पाकिस्तान से". द इंडियन एक्सप्रेस. 23 अप्रैल 2025.
- ↑ "पहलगाम: 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' क्या है, लश्कर का 'प्रॉक्सी' जो पर्यटकों पर सबसे घातक हमला करने का आरोपी है". मिंट. एचटी मीडिया लिमिटेड. 22 अप्रैल 2025. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2025.
- ↑ Singh, Vijaita (3 May 2025). "Pahalgam terrorist attack: Terrorists mingled with crowd, herded them towards armed members who killed tourists at Baisaran". The Hindu. अभिगमन तिथि: 4 May 2025.
- ↑ "US-based techie, IAF official among 26 killed in attack. Who were the victims?". इंडिया टुडे.
- ↑ "Rough terrain, no security: Why attackers chose Pahalgam's Baisaran". इंडिया टुडे.
- ↑ "Pahalgam Terror Attack: हमले में पाकिस्तान का हाथ, दो लोकल और दो पाकिस्तानी शामिल; तीन संदिग्धों के स्केच जारी". अमर उजाला. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ Manoj Dattatreya More, Saw no security personnel from Baisaran to Pahalgam during J-K visit: Pimpri tourists, इंडियन एक्सप्रेस, 23 April 2025.
- ↑ "Gunmen kill at least 26 in Indian-administered Kashmir: Police". अल जज़ीरा. अभिगमन तिथि: 22 April 2025.
- ↑ "Kashmir Attack During JD Vance's Visit Mirrors Bill Clinton's 2000 India Trip". एनडीटीवी. 23 April 2025.
- ↑ Vijaita Singh, Terrorists kept firing for 25-30 minutes, recalls Pahalgam eyewitness, द हिन्दू, 23 April 2025.
- 1 2 "आतंकियों ने पहली गोली कानपुर के शुभम को मारी: गन लगाकर पूछा- हिंदू या मुसलमान, कलमा सुनाओ; पत्नी ने सुनाई आंखों देखी". Dainik Bhaskar. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ Bukhari, Fayaz (23 April 2025). "Militants in Indian Kashmir segregate men from women and children before opening fire". रॉयटर्स. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ Arora, Mansi (22 April 2025). "'Asked to recite Islamic verse': Tourists recall horror after Pahalgam terror attack". वायॉन.
- ↑ PTI, Terrorists cursed Modi, asked my father to recite Islamic verse before shooting him: Daughter, द हिन्दू, 23 April 2025.
- ↑ "Pahalgam pony operator dies protecting tourist, tackles armed terrorist". बिजनेस स्टैंडर्ड.
- ↑ "Syed Adil Hussain: Hero Pahalgam pony ride operator who tried to stop terrorist". इंडिया टुडे. 23 April 2025.
- ↑ "J&K: Tourist Killed, Several Hurt in Attack on Pahalgam Health Resort". द वायर. अभिगमन तिथि: 22 April 2025.
- ↑ Zargar, Anees (23 April 2025). "'I only thought of the injured': Ponywalla rushes to save lives after Pahalgam carnage". द न्यूज़ मिनट.
- ↑ "'Go tell this to Modi', Pahalgam attacker told me after killing my husband: Karnataka survivor – 'Go tell this to Modi', Pahalgam attacker told me after killing my husband: Karnataka survivor BusinessToday". बिजनेस टुडे. 22 April 2025.
- ↑ "Pahalgam terror attack LIVE: PM Modi to return to India cutting short Saudi Arabia visit; Navy Officer among 26 killed". द हिन्दू. 22 April 2025. आईएसएसएन 0971-751X.
- ↑ Singh, Vijaita (23 अप्रैल 2025). "पहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों ने पर्यटकों से नाम और धर्म पूछे, फिर गोली मारी". द हिंदू.
- 1 2 "Indian survivors of Kashmir attack say gunmen asked if they were Hindus and opened fire". AP News. 30 अप्रैल 2025.
- ↑ Bhat, Danish Manzoor (22 अप्रैल 2025). "Kashmir Massacre: Trump, Putin, Iran, Israel Condemn Jihadist Attack on Hindu Tourists". Newsweek.
- ↑ "'उन्होंने कहा कि हिंदू पुरुष अलग हो जाएं': पहलगाम आतंकी हमले से बचे पर्यटक की आपबीती". हिंदुस्तान टाइम्स. 24 अप्रैल 2025.
- ↑ Bukhari, Fayaz (23 अप्रैल 2025). "Militants in Indian Kashmir segregate men from women and children before opening fire". Reuters.
- ↑ Arora, Mansi (22 अप्रैल 2025). "'कलमा पढ़ने को कहा गया': पहलगाम हमले के पीड़ितों की आपबीती". WION.
- ↑ Malpani, Mehul (24 अप्रैल 2025). "15 वर्षीय लड़के भी थे हमलावरों में: पीड़ित का बेटा". द हिंदू.
- ↑ "पहलगाम हमला: पर्यटकों को निष्पादन जैसी शैली में मारा गया". हिंदुस्तान टाइम्स. 25 अप्रैल 2025.
- ↑ "'जाओ मोदी को जाकर बताओ', पहलगाम हमलावर ने मेरे पति की हत्या के बाद कहा: पीड़िता". बिज़नेस टुडे. 22 अप्रैल 2025.
- ↑ "मोदी को गाली दी और पिता से कलमा पढ़ने को कहा: पीड़िता". द हिंदू. 23 अप्रैल 2025.
- ↑ "'मुझे पहले गोली मारी गई, बाकी भाग सके': शुभम द्विवेदी की पत्नी की मांग". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 28 अप्रैल 2025.
- ↑ "'हम भेलपुरी खा रहे थे तभी एक ने कहा ये मुसलमान नहीं है और गोली मार दी': पत्नी". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 25 अप्रैल 2025.
- ↑ "स्विस वीजा नहीं मिला, इसलिए कश्मीर आया था नवविवाहित नौसेना अधिकारी". द हिंदू. 23 अप्रैल 2025.
- ↑ "आतंकियों ने मेरे पिता से कलमा पढ़ने को कहा, न पढ़ पाए तो गोली मार दी: बेटी". द इंडियन एक्सप्रेस. 23 अप्रैल 2025.
- ↑ Eenadu News Desk, ed. (25 अप्रैल 2025). "पहलगाम हत्याकांड पीड़ित को श्रद्धांजलि". ईनाडु (तेलुगु भाषा में).
{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ Kaur, Arshdeep (23 अप्रैल 2025). "कलमा पढ़कर जान बचाई: ब्राह्मण प्रोफेसर की आपबीती". मिंट.
- ↑ Express News Service, ed. (23 अप्रैल 2025). "ईसाई बताने पर गोली मारी, परिवार ने बताया दर्दनाक मंजर". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस.
- ↑ Kotwal, Karishma (25 अप्रैल 2025). "'पता है ना फिलिस्तीन क्या है?' आतंकी शवों के साथ सेल्फी ले रहे थे: पीड़िता". द टाइम्स ऑफ इंडिया.
- ↑ Hari, Ravi (22 April 2025). "'Brutal crime has no justification': Vladimir Putin on terror attack in Jammu and Kashmir's Pahalgam". लाइव मिंट. HT Media.
- ↑ "People wail for help as loved ones lie in pools of blood: Pahalgan after attack on tourists". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 22 April 2025. आईएसएसएन 0971-8257.
- ↑ "India: Gunmen kill at least 20 tourists in Kashmir". ले मोंद. 22 April 2025.
- ↑ "They went for vacation, returned in coffins: Full list of victims of the Pahalgam terror attack". The Indian Express. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "पहलगाम हमलाः शादी के महज़ छह दिन बाद हमले में मारे गए लेफ़्टिनेंट विनय नरवाल". BBC News हिंदी. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "पहलगाम में मौत के बाद बॉर्डर पर पहुंचा नेपाल के युवक का शव, कोहराम". Hindustan. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ Hindi, India TV (24 April 2025). "कश्मीर घूमने के लिए महीनों से जोड़ रहे थे पैसे.. आतंकी ने गोली मारी, बिलखती रही पत्नी". India TV Hindi. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ शैलेश, वरुण (23 April 2025). "पहलगाम के आतंकी हमले में किन-किन की गई जान, कौन-कौन घायल, देखें पूरी लिस्ट". Navbharat Times. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "NIA Probe: IG-Led Team Heads to Pahalgam After Deadly Terror Attack". डेक्कन हेराल्ड. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "26 Killed In Pahalgam Terror Attack, NIA Team On Site: What We Know So Far". एनडीटीवी. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Killers Of Pahalgam: Sketches Of 3 Terrorists Behind Attack Revealed". एनडीटीवी. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Sketches of terrorists who killed 26 Pahalgam tourists released". इंडिया टुडे. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Security forces release sketches, photos of terrorists who carried out Pahalgam attack". द स्टेट्समैन. IANS. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "J&K Police releases sketches of 3 terrorists linked to Pahalgam attack that killed 26". लाइव मिंट. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ Mitra, Esha; Ahmad, Mukhtar; Iyer, Aishwarya S; Fox, Kara; Yeung, Jessie (22 April 2025). "Dozens killed as gunmen massacre tourists in Kashmir beauty spot". CNN. 23 April 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Union Home Minister Amit Shah Visits Baisaran Meadow, Site Of Attack". NDTV. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Army gives limited permission for grounded ALH Dhruv choppers for counter-terror ops in Srinagar, adjoining areas". The Economic Times. 23 April 2025. आईएसएसएन 0013-0389. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ डेस्क, एबीपी बिजनेस (24 April 2025). "भारत से क्या-क्या भेजा जाता है पाकिस्तान, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने के क्या होंगे नुकसान". Hindi News, Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Breaking Hindi News, Today Hindi News, ABP News. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "Indus Waters Treaty paused, no entry to Pakistanis: India responds to J&K attack". India Today. 23 April 2025. 24 April 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Kashmir attack: India downgrades ties with Pakistan". Deutsche Welle. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "India closes main border crossing with Pakistan after Kashmir attack". BBC News. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "Indus Waters Treaty paused, no entry to Pakistanis: India responds to J&K attack". India Today. 23 April 2025. 24 April 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Kashmir attack: India downgrades ties with Pakistan". Deutsche Welle. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "India closes main border crossing with Pakistan after Kashmir attack". BBC News. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "Tourists flee India-administered Kashmir after deadly attack". France 24. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ Hassan, Aakash; Beaumont, Peter (22 April 2025). "At least 28 tourists killed by suspected militants in Kashmir attack". The Guardian. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 22 April 2025.
- 1 2 3 "President Murmu, VP Dhankhar, PM Modi term Pahalgam terror attack shocking, painful". All India Radio. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Prime Minister strongly condemns the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir". Press Information Bureau. 22 April 2025. 22 April 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 April 2025.
- ↑ "Pahalgam terrorist attack 'much larger than anything seen directed at civilians in recent years': J&K CM Omar Abdullah". The Hindu. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "India's neighbours condemn Pahalgam attack". The Hindustan Times. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "From Trump to Meloni, how world leaders reacted to 'heinous' Pahalgam terror attack". The Hindustan Times. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "How World Reacted To Terror Attack In Kashmir That Left 26 Dead". NDTV. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Guterres condemns deadly attack in Jammu and Kashmir". United Nations. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Pahalgam massacre: UN Secretary General Antonio Guterres strongly condemns the terror attack". The Hindu. 23 April 2025. अभिगमन तिथि: 23 April 2025.
- ↑ "Secretary-General strongly condemns terrorist attack in Jammu and Kashmir". United Nations. 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24.
- ↑ "Statement from President Donald Trump on the Terrorist Attack in Kashmir". The White House. 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24.
- ↑ @JDVance1 (April 23, 2023). "Devastating terrorist attack in Kashmir. Thoughts and prayers with the victims and their families" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @SenMarcoRubio (April 23, 2023). "The US stands with India against terrorism after this horrific attack in Kashmir" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @PamBondi (April 23, 2023). "Praying for the victims and standing in solidarity with India. This violence is unacceptable" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @SenSchumer (April 23, 2023). "My heart breaks for the victims of this horrific attack in Kashmir. Wishing a speedy recovery for the injured. There is no tolerance for the hatred that breeds this kind of unjustifiable violence" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @BrianFitzpatrickPA (April 23, 2023). "The United States stands in strong solidarity with our ally India and PM Modi in the face of this terrorist attack" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ "Condolences to the President of India on the terrorist attack in Jammu and Kashmir". President of Russia. 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24.
- ↑ @GiorgiaMeloni (April 23, 2023). "Italy condemns the barbaric terrorist attack in Kashmir. We express our condolences to the families of the victims and our solidarity with India" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @EmmanuelMacron (April 23, 2023). "France expresses its profound sorrow following the terrible attack in Kashmir and offers its condolences to the families of the victims. We stand with India in the fight against terrorism" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @Keir_Starmer (April 23, 2023). "The horrific attack in Kashmir is utterly devastating. My thoughts are with the victims, their families, and the Indian people" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @Bundeskanzler (April 23, 2023). "Germany condemns the cowardly terrorist attack in Kashmir. Our thoughts are with the victims and their families. We stand firmly by India's side in the fight against terrorism" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @Statsmin (April 23, 2023). "Denmark strongly condemns the terrorist attack in Kashmir. My deepest condolences to the victims and their families. We stand with India" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @CanadianPM (April 23, 2023). "Canada strongly condemns the senseless and shocking act of violence in Kashmir. Our thoughts are with the victims and their families" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ @PierrePoilievre (April 23, 2023). "My condolences to the victims and their families affected by the terrible attack in Kashmir. Canada stands with India against terrorism" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.
- ↑ "Qatar Condemns Kashmir Attack". Ministry of Foreign Affairs of the State of Qatar. 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24.
- ↑ @vonderleyen (April 23, 2023). "I strongly condemn the vile terrorist attack in Kashmir. My thoughts are with the victims and their families. The EU stands by India in these difficult times" (Tweet). 2025-04-23 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-04-24 – via Twitter.