पश्चिम जयन्तिया हिल्स जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पश्चिम जयन्तिया हिल्स ज़िला
जयन्तिया
राज्य मेघालय
 भारत
मुख्यालय जोवाई
क्षेत्रफल 1,693 कि॰मी2 (654 वर्ग मील)
जनसंख्या 270352 (२०११)
साक्षरता ५३%
विधानसभा सीटें
राजमार्ग एनएच-४४, एनएच-४०
आधिकारिक जालस्थल

जयंतिया हिल्स भारतीय राज्य मेघालय का एक जिला है। जिले का मुख्यालय जोवाई है। २२ फ़रवरी १९७२ को जयन्तिया हिल जिला सृजित किया गया था। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफ़ल 3,819 वर्ग किलोमीटर (4.111×1010 वर्ग फुट) है और भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहां की जनसंख्या २,९५,६९२ है। यहां का जिला मुख्यालय जोवाई में स्थित है। जयन्तिया हिल्स जिला राज्य में कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक जिला है। जिले भर में कोयले की खानें दिखाई देती हैं। इसके अलावा यहां चूनेपत्थर का खनन भी वृद्धि पर है क्योंकि सीमेण्ट उद्योग यहां जोरों पर है और उसमें चूनेपत्थर की ऊंची मांग है। हाल के कुछ वर्षों में ही एक बड़े जिले को दो छोटे जिलों: पश्चिम जयतिया एवं पूर्वी जयन्तिया हिल्स में बांट दिया गया था

क्षेत्रफल - 3,819 वर्ग कि.मी.

जनसंख्या - 2,95,692 (2001 जनगणना)

सन्दर्भ[संपादित करें]

निर्देशांक: 25°27′N 92°12′E / 25.450°N 92.200°E / 25.450; 92.200