सामग्री पर जाएँ

पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र
Περιφέρεια Δυτικής Μακεδονίας
क्षेत्र
Location of पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र की स्थिति
निर्देशांक: 40°24′N 21°30′E / 40.4°N 21.5°E / 40.4; 21.5
देश यूनान
राजधानीकोज़ानी
क्षेत्रीय इकाइयाँ
शासन
  राज्यपालयोर्गोस अमानातिदिस (नई लोकतंत्रता)
क्षेत्रफल
  कुल9,451 kमी2 (3,649 वर्ग मील)
जनसंख्या (2021)[1]
  कुल2,54,595
  घनत्व26.94/किमी2 (69.77/मील2)
वासीनाममैसिडोनियाई
GDP[2]
  कुल€3.702 अरब (2021)
समय मण्डलEET (UTC+2)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (UTC+3)
ISO 3166 कोडGR-C
HDI (2022)0.913[3]
अत्युच्च · द्वितीय
वेबसाइटwww.pdm.gov.gr

पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र (यूनानी: Περιφέρεια Δυτικής Μακεδονίας) यूनान का एक क्षेत्र है, जिसमें मैसिडोनिया का पश्चिमी भाग शामिल है। इसकी राजधानी कोज़ानी है। उत्तर-पश्चिमी यूनान में स्थित, यह चार क्षेत्रीय इकाइयों में विभाजित है: फ़्लोरिना, ग्रेवेना, कास्तोरिया और कोज़ानी। 2021 तक लगभग 2,55,000 लोगों की जनसंख्या के साथ, इस क्षेत्र में यूरोपीय संघ की सबसी अधिक बेरोज़गारी दर थी।[4][5]

पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र पश्चिमोत्तर यूनान में स्थित है, और इसकी सीमाएँ पूर्व में मध्य मैसिडोनिया क्षेत्र, दक्षिण में थेसली, पश्चिम में एपिरस क्षेत्र एवं उत्तर में उत्तर मैसिडोनिया और अल्बानिया से लगी हुई हैं।

इसका क्षेत्रफल 9,451 km² (देश का 7.2%), और जनसंख्या 2,83,689 (देश का 2.6%), है, जिससे इसका जनसंख्या घनत्व 30/ km2, जो देश के माध्यम से कम है। इसका कारण यह है कि क्षेत्र का 82% पहाड़ी भूमि है। Tइसके अतिरिक्त, जनसंख्या के 56% देहात में रहते हैं।

प्रशासन

[संपादित करें]
पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र के पूर्व प्रांत

पश्चिमी मैसेडोनिया क्षेत्र की स्थापना 1987 में की गई थी, जिसमें कास्तोरिया, ग्रेवेना, कोज़ानी और फ़्लोरिना के प्रान्त शामिल थे। हालांकि, एक कार्यशील बजट के अभाव से क्षेत्र अपनी सीमित ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में असमर्थ रहे, जब तक कि 1994 में उन्होंने कर संग्रह, यूरोपीय संरचनात्मक वित्त पोषण और ख़ज़ाने के संबंध में प्रांतों की क्षमताओं को ग्रहण नहीं किया।[6]

2010 कालिक्रातिस कार्यक्रम से प्रांतो को विस्थापित किया गया और क्षेत्र स्वाभिशासित बनें। 2010 से, क्षेत्र के राज्यपाल और परिषद को लोकतांत्रिक ढंग से चुने जाते हैं।[7] 2014 से, चुनाव यूरोपीय संसद के चुनाव के साथ किए जाते हैं।

इस क्षेत्र के 12 नगरपालिकाओं है:

पश्चिमी मैसिडोनिया की नगरपालिकाएँ [8]
नगरपालिका जनसंख्या राजधानी
1. कोज़ानी 71,388 कोज़ानी
2. एयोर्देया 45,592 प्तोलेमाइदा
3. वोइयो 18,386 सियातिस्ता
4. सेर्विया-वेल्वेंतोस 14,830 सर्विया
5. देस्काती 5,852 विवरण
6. ग्रेवेना 25,905 ग्रेवेना
7. नेस्तोरियो 2,646 नेस्तोरियो
8. अर्गोस ओरेस्तिको 11,802 अर्गोस ओरेस्तिको
9. कास्तोरिया 35,874 कास्तोरिया
10. प्रेस्पेस 1,560 लाइमोस
11. फ़्लोरिना 32,881 फ़्लोरिना
12. अमिंतेयो 16,973 अमिंतेयो

पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र में पाँच प्राचीन यूनानी क्षेत्र शामिल हैं: ओरेस्टिस, एलिमियोटिस, ओर्डेया और टिंफ़ेया का एक भाग। मिलितियादेस हात्ज़ोपुलोस और अन्य विद्वान दावा करते हैं कि आर्गीड मैसिडोनियाई लोग ओरेस्टिस से आकर निचले मैसिडोनिया में बसे थें, जहाँ उन्होनें मैसिडोनिया साम्राज्य को स्थापित किया।[9] तीन सबसे महत्वपूर्ण हेलेनिस्टिक राजवंश ऊपरी मैसिडोनिया से उत्पन्न हुएः ओर्डिया से तुलामय राजवंश, ओरेस्टिस से सेल्यूकस राजवंश और एलिमियोटिस से ऐंटिगोनस राजवंश

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
कोज़ानी में पश्चिमी मैसिडोनिया क्षेत्र का प्रशासनिक भवन

2011 की जनगणना के अनुसार, पश्चिमी मैसिडोनिया की जनसंख्या 2,83,689 थी।[8][10] लगभग 0.5% स्लावी मैसिडोनियाई पहचान का दावा करते हैं।[11] अन्य छोटे समुदायों में अरोमानियाई और आर्वनाइट लोग शामिल हैं।

2011 और 2021 के बीच जनसंख्या 28,633 (10.1%) लोगों से घटी।

प्तोलेमाइदा
पोलिफ़ितू झील के ऊपर सेतु
निंफ़ेयो
ओरेस्तियारा झील
साकुलेवास नदी के तट पर नवशास्त्रीय घर
येओर्यिओस लासानिस की हवेली, कोज़ानी
  1. Hellenic Statistical Authority (2022-07-19). Census 2021 GR. प्रेस रिलीज़. https://elstat-outsourcers.statistics.gr/Census2022_GR.pdf. अभिगमन तिथि: 2022-09-12.
  2. "Population on 1 January by age, sex and NUTS 2 region", www.ec.europa.eu
  3. "Sub-national HDI - Area Database - Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
  4. "Καλπάζει η ανεργία στη Δυτική Μακεδονία – Στο 47% οι νέοι έως 24 ετών (πίνακες)". Macedonia (newspaper) (यूनानी भाषा में). 12 October 2021. अभिगमन तिथि: 2021-11-25.
  5. "EURES - Labour market information - West Macedonia - European Commission". ec.europa.eu. अभिगमन तिथि: 2021-11-25.
  6. Vamvakas, Nancy (2012). Europeanizing Greece: The Effects of Ten Years of EU Structural Funds, 1989-1999. University of Toronto Press. pp. 26–29. ISBN 978-1-4426-4141-9.
  7. OECD (2014). "Greece". OECD Regional Outlook 2014 Regions and Cities: Where Policies and People Meet. OECD Publishing. p. 242. डीओआई:10.1787/9789264201415-en. ISBN 978-92-64-20140-8.
  8. 1 2 "Detailed census results 2011". मूल से से 2015-10-16 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2013-01-06.
  9. Hatzopoulos, Miltiades B. (2017). "Recent Research in the Ancient Macedonian Dialect: Consolidation and New Perspectives". In Giannakis, Georgios K.; Crespo, Emilio; Filos, Panagiotis (eds.). Studies in Ancient Greek Dialects: From Central Greece to the Black Sea. Walter de Gruyter. pp. 299–324. ISBN 978-3-11-053081-0.
  10. "Demographic and social characteristics of the Resident Population of Greece according to the 2011 Population - Housing Census revision of 20/3/2014" (PDF). Hellenic Statistical Authority. 12 September 2014. मूल से (PDF) से 8 September 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 April 2015.
  11. "Τι έχουν να πουν οι πρεσπολάγνοι;". Macedonia (newspaper) (यूनानी भाषा में). 5 March 2019. अभिगमन तिथि: 2021-11-25.

बाहरी कड़ी

[संपादित करें]