सामग्री पर जाएँ

पर्सियस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पर्सियस 
legendary Greek hero and founder of Mycenae
स्थानिक भाषा में नामΠερσεύς
Street address
इससे अलग
  • Perseus
Original publication

यूनानी पौराणिक कथाओं में, पर्सियस ये पर्सिड राजवंश के प्रसिद्ध संस्थापक हैं।[1] वह कैडमस और बेलेरोफोन के साथ, हेराक्लीज़ के दिनों से पहले सबसे महान ग्रीक नायक और राक्षसों का वध करने वाला था। उसने राजा पॉलीडेक्टेस के लिए मेडुसा का सिर काट दिया और एंड्रोमेडा को समुद्री राक्षस सेटस से बचाया। वह ज़्यूस और नश्वर डानेई का बेटा था, साथ ही हेराक्लीज़ का सौतेला भाई और परदादा (क्योंकि वे दोनों ज़्यूस के बच्चे थे, और हेराक्लीज़ की माँ पर्सियस की वंशज थी)।[2][3]

जन्म

आर्गोस के राजा एक्रिसियस की केवल एक ही संतान थी, एक बेटी जिसका नाम डानेई था। पुरुष उत्तराधिकारी न होने से निराश एक्रिसियस ने डेल्फी के दैवज्ञ से सलाह ली, जिसने उसे चेतावनी दी कि एक दिन उसका अपना पोता उसे मार डालेगा। डानेई को निःसंतान रखने के लिए एक्रिसियस ने उसे कमरे में कैद कर दिया। ज़्यूस सोने की वर्षा के रूप में उसके पास आया और उसके बच्चे का पिता बना। उनके बेटे, पर्सियस का जन्म हुआ। एक्रिसियस ने अपनी बेटी और पोते को लकड़ी के बक्से में समुद्र में फेंक दिया। एक मछुआरे डिक्टिस ने उन्हें पाया और लड़के को वयस्क होने तक पाला। डिक्टिस का भाई पॉलीडेक्टेस था, जो द्वीप का राजा था।[4]

मेडुसा

पॉलीडेक्टेस सुंदर डानेई के लिए वासना में आ गया और पर्सियस ने उसकी माँ को उससे बचाया।[2] पॉलीडेक्टेस पर्सियस को अपमानित करके दूर भेजना चाहता था और उसने साँप के बालों वाली मेडुसा का सिर लाने की माँग की। मेडुसा और उसकी दो अमर बड़ी बहनें, स्टेनो और यूरीले, राक्षस थीं जिनके बाल साँप जैसे थे और उनकी नजर लोगों को पत्थर बना देती थीं। अपनी खोज पर निकलने से पहले, पर्सियस ने देवताओं से प्रार्थना की और ज़ीउस ने अपने दो अन्य बच्चों - हरमीस और अथीना को भेजा। हरमीस ने पर्सियस को उड़ने के लिए अपने पंखों वाले सैंडल दिए, मेडुसा को मारने के लिए अपनी हार्प-तलवार, और अदृश्य होने के लिए हेडीस का अंधेरे का हेलमेट दिया। अथीना ने पर्सियस को मेडुसा का प्रतिबिंब देखने के लिए अपनी पॉलिश की हुई ढाल दी, और उसे एक किबिसिस दिया, जो एक थैला था जिसमें मेडुसा का सिर सुरक्षित रूप से रखा जा सके, जो देखनेवालेको मृत्यु के बाद भी पत्थर बना सकता था।

सरपेडन द्वीप पर, पर्सियस एक गुफा में आया जहाँ स्टेनो, यूरीले और मेडुसा सो रहे थे। एथेना की परावर्तक ढाल का उपयोग करते हुए, पर्सियस पीछे की ओर गुफा में चला गया। तलवार से, पर्सियस ने मेडुसा का सिर काट दिया। मेडुसा की गर्दन से पोसाइडन के साथ उसके दो बच्चे निकले: पंखों वाला घोड़ा पेगासस और विशालकाय क्रिसॅओर। अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए, स्टेनो और यूरीले पर्सियस के पीछे भागे, लेकिन वह हेडीस की अदृश्यता वाली हेलमेट पहनकर उनसे बच निकला। यहाँ से वह राजा अतलास से मिलने गया, जिसने उसे आतिथ्य देने से मना कर दिया था। बदला लेने के लिए पर्सियस ने मेडुसा के सिर से उसे पत्थर बना दिया और वो अतलास पर्वत बन गया।[5][6]

एंड्रोमेडा से विवाह

सेरिफ़ोस वापस जाते समय, पर्सियस एथियोपिया के राज्य में रुका। यहाँ, राजा सेफ़ियस और रानी कैसिओपिया ने दावा किया कि उनकी बेटी एंड्रोमेडा नेरीड्स (समुद्री अप्सराएँ) से ज़्यादा सुंदर थी। प्रतिशोध में, पोसाइडन ने समुद्री सर्प, सेटस को भेजा। सेटस को रोकने के लिए, राजा ने अपनी बेटी एंड्रोमेडा को किनारे पर एक चट्टान पर नग्न अवस्था में बांधकर बलि देने का फैसला किया। पंखों वाली सैंडल पहने हुए, पर्सियस एंड्रोमेडा तक पहुँच गया और सेटस का सिर काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल किया। एंड्रोमेडा को बचाकर, पर्सियस ने उससे विवाह किया।[7]

सेरिफ़ोस लौटने पर और यह पता लगाने पर कि उसकी माँ को पॉलीडेक्टेस के हिंसक आक्रमणों से बचने के लिए शरण लेनी पड़ी, पर्सियस ने मेडुसा के सिर से उसे भी मार डाला, और डिक्टिस को सेरिफ़ोस का नया राजा बना दिया। फिर कई पौराणिक कहानियाँ हैं कि कैसे पर्सियस ने एक्रिसियस को भी मार डाला।[8][9]

पर्सियस को विभिन्न कला रूपों, चित्रों और मूर्तियों में सदियों से दर्शाया जाता रहा है।

  1. Graves, R. (1955). The Greek Myths. London, UK / Baltimore, MD: Penguin Classics. ISBN 978-014310671-5; {{cite book}}: ISBN / Date incompatibility (help) e‑pub ISBN 978-110158050-9.
  2. 1 2 "Perseus". (12 January 2007)। अभिगमन तिथि: 22 January 2025
  3. Karl Kerenyi, 1959. The Heroes of the Greeks (London: Thames and Hudson) p. 75.
  4. Trzaskoma, Stephen; et al. (2004). Anthology of Classical Myth: Primary sources in translation. Indianapolis, IN: Hackett. ISBN 978-0-87220-721-9.
  5. Apollodorus, 2.4.3
  6. Godwin, William (1876). Lives of the Necromancers. p. 39 via Archive.org.
  7. Apollonius of Rhodes, Argonautica 4.1505 ff.
  8. Apollodorus, 2.4.4
  9. Ovid, Metamorphoses 5.177