परिवर्धन जैविकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

परिवर्धन जैविकी या विकासात्मक जीवविज्ञान (Developmental biology) उस प्रक्रिया का अध्ययन है जिसके द्वारा जन्तु और पौधे बढ़ते और विकसित होते हैं। परिवर्धन जैविकी में पुनर्जनन, अलैंगिक प्रजनन , कायांतरण , और वयस्क जीव में मूल (स्टेम कोशिका) कोशिकाओं की वृद्धि और विभेदीकरण के जीव विज्ञान को भी शामिल किया गया है।