परमाणु युद्ध निरोध के समर्थक अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
परमाणु युद्ध निरोध के समर्थक अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक
स्थापना १९८०
अवसान कार्यरत
प्रकार गैर सरकारी संगठन
उद्देश्य परमाणु विरोधी आंदोलन, शांति
मुख्यालय बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका
सेवित
क्षेत्र
वैश्विक
जालस्थल www.ippnw.org
२००८ में बर्नहार्ड लॉउन
२०१४ में एव्जेनी चाज़ोव

परमाणु युद्ध के निरोध के समर्थक अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक (अंग्रेज़ी: International Physicians for the Prevention of Nuclear War (IPPNW)) एक वैश्विक संगठन है जिसकी स्थापना १९८० में संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन नगर में हुई थी। इसे १९८५ में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[1]

कार्य[संपादित करें]

हृदय विशेषज्ञ चिकित्सक बर्नहार्ड लॉउन और एव्जेनी चाज़ोव का परिचय १९६० के दशक में हुआ। वे दोनों परमाणु युद्ध के वैद्यकीय पहलुओं के बारे में चिंतित थे। लॉउन संयुक्त राज्य अमेरिका से और चाज़ोव सोवियत संघ के थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध और शीतयुद्ध के समय विपरीत समूहों के देश थे। इन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाया जो कि परमाणु हथियारों की दौड़ का विरोध करना चाहता था। स्थापना के तुरंत बाद १९८५ में ४० देशों में संगठन के १,३५,००० सदस्य थे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में २८,००० और सोवियत संघ में ६०,००० शामिल थे। संगठन ने परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में दुनिया को बताने के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित किए।

व्यापक परमाणु विस्फोट के कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने से रुक सकता है। तापमान में होने वाली गिरावट का कारण "परमाणु शीतकाल" हो सकता है। संगठन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध की सिफारिश की और मांग की कि महान देशों को संघर्ष स्थितियों में पहले परमाणु हथियार के उपयोग से दूर रहना चाहिए।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "International Physicians for the Prevention of Nuclear War". IPPNW.org. मूल से 28 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ सितंबर २०१७.
  2. "International Physicians for the Prevention of Nuclear War - Facts (1985)". नोबेल पुरस्कार. मूल से 28 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ सितंबर २०१७.