परप्लेक्सिटी एआई
व्यापारिक नाम | Perplexity AI |
|---|---|
| कंपनी प्रकार | निजी |
| उद्योग | कृत्रिम बुद्धिमत्ता, खोजी इंजन |
| स्थापित | 2022[1] |
| स्थापक | अरविन्द श्रीनिवास, डेनिस यारात्स, जॉनी हो, एन्डी कोअविंस्की[1] |
| मुख्यालय | San Francisco, California, U.S.[2] |
सेवा क्षेत्र | Worldwide |
| उत्पाद | Perplexity Perplexity Pro Perplexity Assistant Perplexity Comet[3] |
कर्मचारियों की संख्या | 52 (2024) |
| वेबसाइट | perplexity |
पर्प्लेक्सिटी एआई (अंग्रेज़ी: Perplexity AI) एक निजी अमेरिकी सॉफ़्टवेयर कंपनी है, जो वेब खोज इंजन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित चैटबॉट सेवाएँ उपलब्ध कराती है। यह उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर सटीक, स्रोत-सम्मत तथा ताजा जानकारी और उत्तर देती है।[4]
इतिहास
[संपादित करें]पर्प्लेक्सिटी एआई की स्थापना अगस्त 2022 में अरविन्द श्रीनिवास, डेनिस यारात्स, जॉनी हो तथा एंडी कोन्विनस्की ने की थी। इसका पहला सार्वजनिक उत्पाद 7 दिसंबर 2022 को आरम्भ हुआ। [5]इसके बाद कंपनी ने मोबाइल ऐप्स एवं ब्राउज़र एक्सटेंशन भी लॉन्च किए। 2025 में इसका मूल्यांकन लगभग 18 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ था।[4][6]
विशेषताएँ
[संपादित करें]- पर्प्लेक्सिटी एआई प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण तकनीक का उपयोग करती है।
- प्रत्येक उत्तर के साथ स्रोत का उल्लेख होता है, जिससे विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ती है।[4]
- यूज़र इंटरफ़ेस विज्ञापन-मुक्त एवं निशुल्क है।
- रजिस्ट्रेशन आवश्यक नहीं है।
- हिंदी सहित अनेक भाषाओं में उपयोग की सुविधा है।[7]
उत्पाद व सेवाएँ
[संपादित करें]कंपनी द्वारा पेश उत्पाद में वेब सर्च इंजन, शोध परिणामों का त्वरित सारांश, दस्तावेज़ निर्माण टूल तथा प्रो वर्शन के एडवांस फीचर्स शामिल हैं। प्रो वर्शन में GPT-4, क्लाउड (Claude), जेमिनी प्रो (Gemini Pro) जैसे मॉडल एवं इमेज जेनरेशन, API एक्सेस आदि उपलब्ध हैं। कुछ टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एयरटेल यूज़र्स को 17,000 रुपये तक मुफ्त प्रो वर्शन दिया गया था।[6]
उपयोग व कार्यप्रणाली
[संपादित करें]पर्प्लेक्सिटी एआई पारंपरिक सर्च इंजन तथा चैटबॉट्स से अलग है क्योंकि यहाँ ताजा, सटीक और संदर्भित उत्तर मिलते हैं। अधिकांश फीचर्स मुफ्त हैं। इससे अधिक उन्नत सेवाएँ प्राप्त करने के लिये 'प्रो सब्सक्रिप्शन' लिया जा सकता है।[4]
न्यूनतम आयु तथा अभिभावकों के लिए सलाह
[संपादित करें]पर्प्लेक्सिटी एआई का उपयोग करने के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष है। पालकों को सेवा की शर्तें बच्चों के साथ पढ़ने की सलाह दी जाती है।[8]
देखिए
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Wiggers, Kyle (2022-12-09). "Perplexity launches AI-powered answer engine". TechCrunch. अभिगमन तिथि: 2025-08-03.
- ↑ Konrad, Alex (2023-07-24). "Perplexity AI Solves Search With Conversational AI". Forbes. अभिगमन तिथि: 2025-08-03.
- ↑ Pierce, David (2024-10-03). "Perplexity launches Comet, its first browser with AI search". The Verge. अभिगमन तिथि: 2025-08-03.
- 1 2 3 4 "Perplexity AI क्या है?". Hindi Digital Academy. अभिगमन तिथि: 24 September 2025.
- ↑ "Aravind Srinivas: Meet the Perplexity AI CEO Who Became One of India's Youngest Billionaires". thetoolx.com. अभिगमन तिथि: 2025-10-03.
- 1 2 "क्या है Perplexity Pro?". Jagran. 17 July 2025. अभिगमन तिथि: 24 September 2025.
- ↑ "How to use Perplexity AI in Hindi". अभिगमन तिथि: 24 September 2025.
- ↑ "Perplexity AI माता-पिता के लिए क्या जानना चाहिए". अभिगमन तिथि: 24 September 2025.