पद्मनाभपुरम
पद्मनाभपुरम Padmanabhapuram பத்மனாபபுரம் | |
---|---|
पद्मनाभपुरम महल | |
निर्देशांक: 8°14′53″N 77°20′02″E / 8.248°N 77.334°Eनिर्देशांक: 8°14′53″N 77°20′02″E / 8.248°N 77.334°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | कन्याकुमारी ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 21,342 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पद्मनाभपुरम (Padmanabhapuram) भारत के तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
इतिहास[संपादित करें]
पद्मनाभपुरम भूतपूर्व काल में त्रवनकोर राज्य की राजधानी रहा है। सन् 1795 में त्रवनकोर के राजा, राम वर्मा (जिन्हें धर्म राजा कहा जाता था), ने राजधानी पद्मनाभपुरम से हटाकर तिरुवनन्तपुरम में स्थापित कर दी। उस समय त्रवनकोर राज्य की सीमाओं में आधुनिक केरल राज्य का आधा क्षेत्रफल सम्मिलित था। सन् 1947 में, स्वतंत्रता के बाद, पद्मनाभपुरम त्रावणकोर-कोचीन राज्य का भाग बना। 1957 में जब भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों का पुनर्गठन हुआ तो अन्य तमिल-भाषी क्षेत्रों के साथ पद्मनाभपुरम मद्रास स्टेट में आ गया, जबकि मलयालम-भाषी क्षेत्र केरल का भाग बने। आगे चलकर मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिल नाडु रख दिया गया।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
- ↑ "Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145