पंज तीरथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पंज तीरथ (संस्कृत : पञ्च तीर्थ) एक प्राचीन हिन्दू धर्मस्थल है जो पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में स्थित है। वर्ष २०१९ में इस स्थल को प्रान्त सरकार ने राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है। पंज तीरथ में पानी के पांच तालाब तथा एक मंदिर और खजूर के पेड़ों वाला एक बगीचा भी है। हिन्दू कार्तिक महीने में इन तालाबों में स्नान करने आते थे और दो दिनों तक इन पेड़ों के नीचे पूजा-अर्चना करते थे।

ऐसा माना जाता है कि इस स्थान का सम्बन्ध महाभारत काल के पाण्डु से है। सन 1747 में अफगान दुर्रानी वंश के दौरान इस ऐतिहासिक स्थल को नुकसान पहुंचा। हालांकि, बाद में 1834 में सिख शासन के दौरान स्थानीय हिन्दुओं ने इसे फिर से बनवाया और यहां एक बार फिर पूजा शुरू हो गई।