सामग्री पर जाएँ

पंजाब (पाकिस्तान)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंजाब
  • پَنْجاب
  • Punjab
प्रांत
पंजाब प्रांत
पंजाब का ध्वज
ध्वज
पंजाब का आधिकारिक सील
सील
नाम व्युत्पत्ति: फ़ारसी पंज ("पाँच") + आब ("जल")
पंजाब (पाकिस्तान)
पंजाब (पाकिस्तान)
निर्देशांक: 31°N 72°E / 31°N 72°E / 31; 72
देश पाकिस्तान
स्थापना1 जुलाई 1970; 55 वर्ष पूर्व (1970-07-01)
राजधानी
और सबसे बड़ा शहर
लाहौर
प्रशानिक विभाग
शासन
  प्रणालीपाकिस्तान सरकार का स्वायत्त प्रांत
  सभापंजाब सरकार
  राज्यपालसरदार सलीम हैदर ख़ान
  मुख्यमंत्रीमरयम नवाज़
  मुख्य सचिवज़ाहिद अख़्तर ज़मान
  विधान सभापंजाब विधान सभा
  उच्च न्यायालयलाहौर उच्च न्यायालय
क्षेत्रफल
  प्रांत2,05,344 किमी2 (79,284 वर्गमील)
क्षेत्र पदद्वितीय
जनसंख्या (2023)[1]
  प्रांत12,76,88,922
  पदप्रथम
  घनत्व622 किमी2 (1,610 वर्गमील)
  महानगर5,19,75,967 (40.71%)
  देहात7,57,12,955 (59.29%)
वासीनामपंजाबी
GD
  कुल (2022)$225 अरब (प्रथम)[a]
  प्रति व्यक्ति$2,003 (द्वितीय)
GDP (PPP)
  कुल (2022)$925 अरब (प्रथम)[a]
  प्रति व्यक्ति$8,027 (द्वितीय)
समय मण्डलPKT (यूटीसी+05:00)
ISO 3166 कोडPK-PB
आधिकारिक भाषाएँ
स्पोर्ट्स टीम
साक्षरता दर (2023) [4]
  • कुल:
    (66.25%)
  • नर:
    (71.98%)
  • स्त्री:
    (60.19%)
राज्य सभा सीट183
HDI (2017)0.732 वृद्धि[5]
विधान सभा सीट371[6]
डिवीजन10
ज़िले41
तहसील148
यूनियन परिषद7602
वेबसाइटpunjab.gov.pk

पंजाब (उर्दू: پَنْجاب, अंग्रेज़ी: Punjab) पाकिस्तान का एक प्रांत है। यह जनसंख्या के अनुसार देश का सबसे बड़ा प्रांत है। पंजाब में रहने वाले लोग पंजाबी कहलाते हैं। पंजाब की दक्षिण की ओर सिन्ध, पश्चिम की ओर खैबर-पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान,‎‎‎ उत्तर की ओर कश्मीर और इस्लामाबाद और पूर्व में भारतीय पंजाब और राजस्थान से मिलता है। पंजाब में बोली जाने वाली भाषा भी पंजाबी कहलाती है। पंजाबी के अलावा वहाँ उर्दू और सराइकी भी बोली जाती है। पंजाब की (राजधानी) लाहौर है।

पंजाब के दो भाग हैं — एक पूर्वी भाग जो कि भारत में है और एक पश्चिमी भाग जो कि पाकिस्तान में है। पंजाब, पाकिस्तान का सब से बड़ा प्रान्त है। जब कि पाकिस्तान के 48% लोग पंजाबी भाषा समझते और बोलते भी हैं।

व्युत्पत्ति

[संपादित करें]

त्यौहार

[संपादित करें]

ईद उल-फ़ितर , ईद-उल-अज़हा, शब-ए-बारात और ईद मीलाद पंजाब के अलावा पूरे पाकिस्तान में ‏विशेष त्यौहार हैं और पूरे हर्षोल्लास से मनाये जाते हैं। इन त्यौहारों के अलावा पूरा रमज़ान का महीना भी विशेष महत्व रखता है। किन्तु बसन्त एक ऐसा त्यौहार है जो पंजाब से सम्बन्धित है। जिसमें लोग पतंग उड़ा कर और पंजाब के विशेष व्यंजन बना कर और उनका सेवन कर इस त्यौहार को मनाते हैं।

फरवरी से पहले पंजाब में बहुत सर्दी होती है और फिर इस महीने से मौसम में परिवर्तन आना प्रारम्भ हो जाता है और मौसम अच्छा होने लगता है। फरवरी से अप्रैल तक बहार का मौसम रहता है और फिर गर्मी प्रारम्भ होने लगती है। गर्मी का मौसम मई से आरम्भ होता है तो अक्टूबर के अन्त तक रहता है। जून और जुलाई सब से अधिक गर्म महीने हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार पंजाब में तापमान 46°C तक दर्जा हुआ है मगर समाचार पत्रों की जानकारी के अनुसार पंजाब में तापमान 51°C तक दर्ज हुआ है। सब से अधिक गर्मी का रिकार्ड मुलतान में जून के महीने में दर्ज किया गया था। अगस्त में गर्मी थोड़ी कम हो जाती है और फिर अक्टूबर के बाद पंजाब में सर्दी का मौसम प्रारम्भ हो जाता है।

  1. अटोंक
  2. बहावलनगर
  3. बहावलपुर
  4. चकवाल
  5. भक्कर
  6. देरा ग़ाज़ीख़ान जिला
  7. फ़ैसलाबाद
  8. गुजरावालां
  9. गुजरात
  10. हफ़ीज़ाबाद
  11. झंग
  12. झेलम
  13. कसूर
  14. खानेवाल
  15. खुशब
  16. लाहौर
  17. लय्याह
  18. लोधरन
  1. मंडी बहाउद्दीन
  2. मियाँवाली
  3. मुल्तान
  4. मुज़फ़्फ़रगढ़
  5. नारोवाल
  6. ननकाना साहेब
  7. ओकरा
  8. पकपट्टन
  9. रहीम यार खान
  10. राजनपुर
  11. रावलपिंडी
  12. सहिवाल
  13. सरगौधा
  14. शैखूपुरा
  15. सियालकोट
  16. टोबा टेक सिंह
  17. वेहारी
  18. चिनियट

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Announcement of Results of 7th Population and Housing Census-2023 (Punjab province)" (PDF). Pakistan Bureau of Statistics (www.pbs.gov.pk). 5 August 2023. अभिगमन तिथि: 25 November 2023.
  2. "GDP OF KHYBER PUKHTUNKHWA'S DISTRICTS" (PDF). kpbos.gov.pk.
  3. "Report for Selected Countries and Subjects".
  4. "LITERACY RATE, ENROLMENT AND OUT OF SCHOOL POPULATION BY SEX AND RURAL/URBAN, CENSUS-2023" (PDF). Pakistan Bureau Statistics.
  5. "Pakistan National Human Development Report 2017: Unleashing the Potential of a Young Pakistan" (PDF). United Nations Development Programme Pakistan. 2017. p. 25. अभिगमन तिथि: 21 मई 2025.
  6. "Provincial Assembly – Punjab". 1 February 2009 को मूल से पुरालेखित.
  1. 1 2 Punjab's contribution to national economy was 60.58%, or $925 billion (PPP) and $225 billion (nominal) in 2022.[2][3]
सन्दर्भ त्रुटि: "lower-alpha" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।