पंकज भदौरिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंकज भदौरिया

पंकज भदौरिया मस्कट में अपनी खास रेसिपीज का अनावरण करते हुए
जन्म १४ जुलाई १९७१ (आयु ४५)
लखनऊ, इंडिया
शिक्षा मास्टर्स डिग्री अंग्रेजी विषय में, शिक्षा में स्नातक
पेशा शेफ, टीवी होस्ट, पाक अकादमी, रेस्तौरय्त्र
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.pankajbhadouria.com

पंकज भदौरिया[1] खाना बनाने के एक शो की विजेता है [2] जिसका नाम मास्टरशेफ इंडिया[3] सीजन १ (२०१०) है। वह एक स्कूल में अध्यापिका थी जिन्होने अपने १६ वर्ष पुरानी नौकरी को मास्टरशेफ इंडिया के पहले सत्र में भाग लेने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने टीवी शो जैसे [[शेफ पंकज का जायका[4] (स्टार प्लस), [[किफायती किचन]] [5] [[ज़ी खाना खज़ाना]][6], [[३ कोर्स विद पंकज]] [7] (ज़ी खाना खज़ाना), रसोई से- पंकज भदौरिया के साथ(ईटीवी), सेल्स का बाजीगर[8] (ईटीवी) को होस्ट किया है। वह दुनिया की पहली मास्टरशेफ विजेता थी जिनकी अपने नाम पर आधिकारिक मास्टरशेफ रसोई की किताब है[9] और उन्होंने दो और पाकशास्त्र की किताबें जैसे, बार्बी - आई ए एम ए शेफ, और चिकन फ्रॉम माय किचन (ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग) लिखी हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म १४ जुलाई १९७१ में नई दिल्ली के विनोद खन्ना और प्रिया खन्ना, के यहाँ हुआ। पंकज उनके दो बच्चों में बड़ी हैं और उनका एक छोटा भाई है। उन्होंने 13 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया और 22 साल की आयु में अपनी माता को। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय, नई दिल्ली से और उच्च शिक्षा लखनऊ से ली। उन्होंने अंग्रेजी में स्नातक, अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय से की और फिर उन्होंने शिक्षा में स्नातक भी लखनऊ विश्वविद्यालय से की ताकि वो खुद को अपने चुने हुए कैरियर के लिए तैयार कर सकें। उनका विवाह चारु समर्थ से हुआ है और उनके दो बच्ची हैं, एक बेटी सोनालिका भदौरिया और एक बेटा, सिद्धांत भदौरिया।

टेलीविजन[संपादित करें]

  • मास्टरशेफ इंडिया सीजन १ -स्टार प्लस (२०१०)
  • शेफ पंकज का ज़ायका[10] स्टार प्लस (२०११)
  • रिक स्टीन भारत, एपिसोड ६[11] -बीबीसी २, टीएलसी, डिस्कवरी (२०१२)
  • बिक्री का बाजीगर[12]- ईटीवी (२०१३)
  • किफायती रसोई[13]- ज़ी खाना खज़ाना (२०१४-२०१५)
  • रसोई से- पंकज भदौरिया के साथ[14] ईटीवी (२०१५)
  • ३ कोर्स विद पंकज[15]- ज़ी खाना खज़ाना (२०१५)
  • जस्ट लाइक दैट- लिविंग फूड्ज़ (२०१५)

पंकज भदौरिया पाककला अकादमी[संपादित करें]

पंकज ने अपनी पाककला अकादमी, लखनऊ में १६ अगस्त, २०१२ में शुरू की है। यह अकादमी शौकिया शेफ को व्यवसायिक पाठ्यक्रम और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की सुविधाएं प्रदान करता है। चुंकि वह मास्टरशेफ बंनने से पहले शिक्षिका थी इसीलिये यह अकादमी एक सफलता है। [16]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 30 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  2. "Ash is more beautiful than Kat: Pankaj Bhadauria". The Times of India. मूल से 6 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  3. "Lucknows Pankaj Bhadouria wins MasterChef India - NDTV Movies". NDTVMovies.com. मूल से 18 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  4. "'I am nervous about Pankaj Ka Zayka'". Rediff. 16 September 2011. मूल से 18 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  5. "Kifayti Kitchen - Zee Khana Khazana show - Kifayti Kitchen Recipes, videos & show episodes with Pankaj Bhadouria online at zeekhanakhazana.com". zeekhanakhazana.com. मूल से 18 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  6. "Pankaj Bhadouria". zeekhanakhazana.com. मूल से 18 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  7. "3 Course with Pankaj - Zee Khana Khazana show - Get 3 Course with Pankaj Recipes, watch 3 Course with Pankaj recipe videos & show episodes online at zeekhanakhazana.com". zeekhanakhazana.com. मूल से 18 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  8. "SGI Group". sgei.org. मूल से 18 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  9. "Learning Twice". The Indian Express. 26 November 2011. मूल से 19 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  11. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  14. -http://www.nettv4u.com/watch/Hindi/tv-serials/rasoi-se-pankaj-bhadouria-ke-saath-promo
  15. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  16. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.