न्येनचेन थंगल्हा पर्वत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
न्येनचेन थंगल्हा
Mount Nyenchen Tanglha
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,162 मी॰ (23,497 फीट) [1]
उदग्रता2,239 मी॰ (7,346 फीट) [2]
सूचीयनअति-उल्लेखनीय शिखर
निर्देशांक30°22′03″N 90°35′06″E / 30.36750°N 90.58500°E / 30.36750; 90.58500निर्देशांक: 30°22′03″N 90°35′06″E / 30.36750°N 90.58500°E / 30.36750; 90.58500[2]
भूगोल
न्येनचेन थंगल्हा Mount Nyenchen Tanglha is located in तिब्बत
न्येनचेन थंगल्हा Mount Nyenchen Tanglha
न्येनचेन थंगल्हा
Mount Nyenchen Tanglha
तिब्बत में स्थिति
स्थानदमझ़ुंग ज़िला, तिब्बत, जनवादी गणतंत्र चीन
मातृ श्रेणीन्येनचेन थंगल्हा शृंखला
आरोहण
प्रथम आरोहण८ मई १९८६ को, एक जापानी पर्वतारोही दस्ते द्वारा
सरलतम मार्गहिमानी (ग्लेशियर) और बर्फ़ की चढ़ाई

न्येनचेन थंगल्हा (तिब्बती: གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་, चीनी: 念青唐古拉峰, अंग्रेज़ी: Mount Nyenchen Tanglha) दक्षिणी तिब्बत में स्थित एक पर्वत है। यह पारहिमालय पर्वतमाला और उसकी न्येनचेन थंगल्हा उपशृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ है।[3] न्येनचेन थंगल्हा इस उपशृंखला के पश्चिमी भाग में यरलुंग त्संगपो नदी (ब्रह्मपुत्र नदी) और चांगथंग पठार की बंद जलसम्भर द्रोणियों के बीच में और नम्त्सो झील से दक्षिण में खड़ा है। प्रशासनिक रूप से यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले में स्थित है ('दमझ़ुंग' में बिन्दुयुक्त 'झ़' का उच्चारण देखें)। इस पहाड़ का तिब्बती संस्कृति में काफ़ी महत्व है और इसका उल्लेख कई तिब्बती लोककथाओं में मिलता है।

तीन मुख्य शिखर[संपादित करें]

न्येनचेन थंगल्हा पारहिमालय श्रेणी का सबसे ऊँचा पर्वत है। चौड़ा होने की वजह से इसकी ७,००० मीटर से ऊँची तीन मुख्य चोटियाँ हैं जिनमें से सबसी ऊँची ७,१६२ मीटर की ऊँचाई रखती है। तीनों चोटियाँ १९८६-१९९५ काल में चढ़ी जा चुकी थीं।[4]

पर्वत ऊँचाई (मीटर) निर्देशांक शिखर (मीटर) मातृ-पर्वत पहली चढ़ाई
न्येनचेन थंगल्हा १
(Nyenchen Tanglha I)
7,162 30°23′26″N 90°33′49″E / 30.39056°N 90.56361°E / 30.39056; 90.56361 2,239 गुरला मन्धाता ८ मई १९८६
न्येनचेन थंगल्हा २
(Nyenchen Tanglha II)
7,117 30°22′15″N 90°35′03″E / 30.37083°N 90.58417°E / 30.37083; 90.58417 189 न्येनचेन थंगल्हा १ २८ जुलाई १९८९
न्येनचेन थंगल्हा ३
(Nyenchen Tanglha III)
7,046 30°22′06″N 90°36′03″E / 30.36833°N 90.60083°E / 30.36833; 90.60083 253 न्येनचेन थंगल्हा २ २२ अगस्त १९९५

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Nyainqêntanglha Feng, China" on Peakbagger.com. Retrieved 2011-11-24.
  2. "Tibet - Xizang" Ultra-Prominences Listed as "Nyainqêntanglha Feng" on Peaklist.org. Retrieved 2011-11-24.
  3. "Nyainqêntanglha Feng, China" Archived 2013-12-17 at the वेबैक मशीन on Peakbagger.com. Retrieved 2011-11-24.
  4. [1] Archived 2011-04-01 at the वेबैक मशीन, The Alpine Journal (web archive)