न्यू रूल्स (गीत)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
"न्यू रूल्स"
A picture of a group of women partying in a white room, with the name of the singer and the title of the song superimposed over them in capital letters.
डूआ लीपा द्वारा एकल संगीत
डूआ लीपा एल्बम से
रिलीज़ 21 जुलाई 2017 (2017-07-21)
फ़ॉर्मैट
  • सीडी सिंगल
  • डिजिटल डाउनलोड
प्रकार
  • ट्रॉपिकल हाउस
  • ईडीएम
  • इलेक्ट्रोपॉप
अवधि 3:32
लेबल वार्नर म्यूजिक
गीत लेखक
  • कैरलाइन एलिन
  • एमिली वारेन
  • इयान किर्कपैट्रिक
निर्माता इयान किर्कपैट्रिक
डूआ लीपा singles कालक्रम

"लॉस्ट इन योर लाइट"
(2017)
"न्यू रूल्स"
(2017)
"होमसिक"
(2017)
Music video
यू ट्यूब पर "New Rules" देखें।

न्यू रूल्स अंग्रेज गायिका डूआ लीपा की 2017 में रिलीस हुई प्रथम स्टूडियो एल्बम 'डूआ लीपा' से एक एकल गीत है। इयान किर्कपैट्रिक ने इस गीत का संगीत प्रोड्यूस किया है, और उन्होंने ही इसे कैरलाइन एलिन तथा एमिली वारेन के साथ मिलकर लिखा है। 21 जुलाई 2017 को इसे एल्बम के छठे गीत के तौर पर यूनाइटेड किंगडम में कंटेम्पररी हिट रेडियो फॉरमेट में जारी किया गया था, और फिर उसी फॉरमेट में 22 अगस्त 2017 को संयुक्त राज्य में भी रिलीस किया गया।

न्यू रूल्स एक 'ट्रॉपिकल हाउस', 'ईडीएम' और 'इलेक्ट्रो-पॉप' गीत है, जिसमें मुख्य रूप से ड्रम और हॉर्न वाद्ययंत्रों का प्रयोग हुआ है। इसके बोलों में गायिका किसी पूर्व प्रेमी को भूल कर जीवन में आगे बढ़ने के नियमों की सूची गिनाती है। गीत को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, और उनमें से कुछ ने इसे 'ब्रेकअप' या 'महिला-सशक्तिकरण' एंथम के रूप में परिभाषित किया। यह गीत यूनाइटेड किंगडम, द नीदरलैंड्स, बेल्जियम, आयरलैंड, इसरायल और रोमानिया के संगीत चार्टों में शीर्ष पर पहुंचा, और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ़िनलैंड, जर्मनी, इटली, न्यू जीलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और कई अन्य देशों में शीर्ष 10 में रह। यूएस बिलबोर्ड टॉप 100 की सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाला यह गीत बिलबोर्ड की सूची में आने वाला डूआ लीपा का तीसरा गीत था,और साथ ही शीर्ष 10 में पहुंचने वाला पहला।

हेनरी स्कॉलफील्ड द्वारा निर्देशित इस गीत का म्यूजिक वीडियो 7 जुलाई 2017 को डूआ लीपा के आधिकारिक यूट्यूब एकाउंट पर जारी किया गया। वीडियो में लीपा को किसी होटल के एक कमरे में अपनी सहेलियों के साथ बैठे दिखाया गया है, जो लीपा को उसके पूर्व प्रेमी के पास वापस जाने से रोक रही हैं। महिला सशक्तिकरण की थीम पर बने इस वीडियो को भी समीक्षकों ने काफी सराहा। गीत की सफलता में भी इस वीडियो का बड़ा हाथ है। न्यू रूल्स गीत को लीपा ने रूस के यूरोपा प्लस लाइव में इंग्लैंड के गलस्टोनबरी फेस्टिवल में भी गाया है।[1][2]

गीत सूची[संपादित करें]

डिजिटल डाउनलोड – एकॉस्टिक[3]
क्र॰शीर्षकअवधि
1."न्यू रूल्स" (एकॉस्टिक)3:33
डिजिटल डाउनलोड – इनिशियल टॉक रीमिक्स[4]
क्र॰शीर्षकअवधि
1."न्यू रूल्स" (इनिशियल टॉक रीमिक्स)3:44
डिजिटल डाउनलोड – रीमिक्सेस ईपी[5]
क्र॰शीर्षकअवधि
1."न्यू रूल्स" (क्रीम रीमिक्स)4:40
2."न्यू रूल्स" (फ्रीडो रीमिक्स)3:33
3."न्यू रूल्स" (एसजी लेविस रीमिक्स)4:13
4."न्यू रूल्स" (एमआरके क्लब मिक्स)4:44
5."न्यू रूल्स" (एलिसन वंडरलैंड रीमिक्स)4:23
सीडी सिंगल[6]
क्र॰शीर्षकअवधि
1."न्यू रूल्स"3:29
2."न्यू रूल्स" (एकॉस्टिक)3:33

रिलीस इतिहास[संपादित करें]

क्षेत्र तिथि फॉरमेट लेबल सन्दर्भ
यूनाइटेड किंगडम 21 जुलाई 2017 कंटेम्पररी हिट रेडियो वार्नर म्यूजिक [7]
इटली 28 जुलाई 2017 [8]
संयुक्त राज्य 21 अगस्त 2017 हॉट एडल्ट कंटेम्पररी रेडियो वार्नर रिकार्ड्स [9]
22 अगस्त 2017 कंटेम्पररी हिट रेडियो [10]
जर्मनी 17 नवंबर 2017 सीडी सिंगल यूनिवर्सल [6]
विभिन्न 25 अगस्त 2017 डिजिटल डाउनलोड (एलिसन वंडरलैंड रीमिक्स) वार्नर म्यूजिक [11]
20 अक्टूबर 2017 डिजिटल डाउनलोड (एकॉस्टिक संस्करण) [3]
3 नवंबर 2017 डिजिटल डाउनलोड (रीमिक्सेस ईपी) [5]
23 नवंबर 2017 डिजिटल डाउनलोड (इनिशियल टॉक रीमिक्स) [4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Watch: Dua Lipa Performs 'New Rules' Live In Russia". That Grape Juice. 30 July 2017. मूल से 27 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 August 2017.
  2. Daly, Rhian (23 June 2017). "Dua Lipa pulls one of the biggest crowds at Glastonbury 2017 so far with hit-packed set". NME. मूल से 27 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 August 2017.
  3. "New Rules (Acoustic) by Dua Lipa". iTunes Store. मूल से 18 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 October 2017.
  4. "Dua Lipa「New Rules (Initial Talk Remix) - Single」". iTunes Store. मूल से 18 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 November 2017.
  5. "New Rules (Remixes - EP) by Dua Lipa". iTunes Store. मूल से 18 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 November 2017.
  6. "New Rules (2-Track) – Dua Lipa: Amazon.de: Music". Amazon.de. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 November 2017.
  7. "BBC – Radio 1 – Playlist". BBC Radio 1. 21 July 2017. मूल से 27 July 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 July 2017.
  8. "Dua Lipa – New Rules RadioDate". Radioairplay.fm. 25 July 2017. मूल से 15 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 July 2017.
  9. "Hot/Modern/AC Future Releases". All Access Music Group. मूल से 13 August 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 August 2017.
  10. "Top 40/M Future Releases". All Access Music Group. मूल से 13 August 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 August 2017.
  11. "New Rules (Alison Wonderland Remix) – Single by Dua Lipa". iTunes Store. मूल से 1 September 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 September 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]