नॉर्वे की काउंटी
नॉर्वे की काउंटियों की संख्या 15 (प्रशासनिक क्षेत्र) हैं। [1] ये देश के सबसे बड़े प्रशासनिक विभाग हैं। इन 15 काउंटियों को आगे 357 नगरपालिकाओं (कम्यून) में बाँटा गया है।स्वालबार्ड और जान मायेन द्वीप किसी भी काउंटी का हिस्सा नहीं हैं। इनका शासन सीधे नॉर्वे की राष्ट्रीय सरकार द्वारा किया जाता है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो एक विशेष क्षेत्र है, क्योंकि यह एक साथ काउंटी और नगरपालिका दोनों का काम करती है।
इतिहास
[संपादित करें]नॉर्वे एक एकीकृत राज्य बनने से पहले कई भौगोलिक क्षेत्रों में बँटा हुआ था। प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विधायी सभा होती थी, जिसे थिंग कहा जाता था। इनमें पश्चिमी नॉर्वे की गुलातिंग और फ्रोस्तातिंग जैसी सभाएँ प्रमुख थीं।
इन बड़े क्षेत्रों को आगे छोटे प्रशासनिक भागों अर्थात् फ्यूल्के में विभाजित किया गया था। उदाहरण के लिए, एग्दाफ्यूल्के और होर्दाफ्यूल्के।[2] सन् 1914 में, डेनमार्क के साथ संघ के समय से प्रचलित आम्त शब्द को हटाकर पुराने ऐतिहासिक शब्द फ्यूल्के को फिर से आधिकारिक रूप से अपनाया गया। आज की नॉर्वेजियन काउंटियाँ (फ्यूल्के) कई मामलों में इन ऐतिहासिक क्षेत्रों से मिलती-जुलती हैं, हालाँकि यह समानता हर जगह नहीं पाई जाती।
नाम
[संपादित करें]नॉर्वे में काउंटी को फ्यूल्के और एक से अधिक काउंटियों को फ्यूल्कर कहा जाता है। यह नाम पुराने नॉर्स शब्द फ्यूल्की से आया है, जिसका अर्थ "जिला" या "काउंटी" होता है।
इसी तरह के शब्द नॉर्वे की अल्पसंख्यक भाषाओं में भी मिलते हैं:
- उत्तरी सामी: फ्युल्का
- दक्षिणी सामी: फ्युल्ह्के
- लुले सामी: फ्युल्क्का
- क्वेन: फ्युल्क्कि
ये सभी नॉर्वे की विभिन्न अल्पसंख्यक भाषाओं में काउंटी (जिला) के लिए प्रयुक्त शब्द हैं। सन् 1918 से पहले नॉर्वे में काउंटियों को आम्त और कई काउंटियों को आम्तेर कहा जाता था।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "नॉर्वे की काउंटी और उनकी राजधानियों की सूची - नॉर्वे की काउंटी". www.whereig.com. अभिगमन तिथि: 24 जून 2026.
- ↑ Nikel, David (9 अप्रैल 2024). "Introducing the Counties of Norway". नॉर्वे में जीवन. अभिगमन तिथि: 24 जून 2026.