नॉर्वेजियन एर शटल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नॉर्वेजियन एर शटल
IATA
DY/D8
ICAO
NAX
कॉलसाइन
NOR SHUTTLE
स्थापना 22 January 1993 (24 years ago)
संचालन आधार
  • Alicante Airport
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. Norwegian Reward
सहयोगी Norwegian Long Haul
Norwegian Air International
Norwegian Air UK
Norwegian Air Argentina
बेड़े का आकार 106
गंतव्य 132
मुख्यालय "Diamanten" (The Diamond) building
Fornebu, Norway
प्रमुख व्यक्ति Bjørn Kjos (CEO)
Bjørn H. Kise (Chairman)
जालस्थल norwegian.com

नॉर्वेजियन एर शटल ए.एस.ए. युरोप की तीसरी सबसे बड़ी कम लागत वाली एरलाइन्स है। यह सकॅनडिनेविया क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी एरलाइन्स और यात्री संख्या के अनुसार युरोप की नौवीं सबसे बड़ी एरलाइन्स भी है। [1] यह सकॅनडिनेविया क्षेत्र और फिनलॅंड में बड़ी संख्या में दैनिक उड़ानो के अलावा युरोप के व्यापारिक स्थलों जैसे कि लंदन और पर्यटक स्थलों जैसे कि मेडिटरेनीयन और द केनॅरी आइलॅंड्स के लिए भी सेवा प्रदान करती है। वर्ष २०१५ में इसके कुल यात्रियों की संख्या लगभग ३० मिलियन थी। नॉर्वेजियन ने मई २०१३ से लंबी दूरी वाली उड़ाने शुरू की। ये लंबी दूरी वाली उड़ाने दो सहायक एरलाइन्स नॉर्वेजियन लोंग हॉल और आयरलैंड स्थित नॉर्वेजियन एर इंटरनॅशनल (जिसके पास अपना अलग एर ऑपरेटरस सर्टिफिकेट है पर यह ग्रूप के साथ ही अपनी मार्केटिंग और ब्रान्डिंग करती है) के द्वारा शुरू की जानी थी परंतु यू. एस. डिपार्टमेंट ऑफ ट्रॅन्स्पोर्टेशन से नॉर्वेजियन एर इंटरनॅशनल को फॉरिन एर सर्विस पर्मिट मिलने में विलंब के कारण सभी आरंभिक लंबी दूरी वाली उड़ानों को मूल कंपनी के एर ऑपरेटरस सर्टिफिकेट के साथ ही शुरू किया गया।

नॉर्वेजियन एर शटल (एन.ए.एस) की स्थापना २२ जनवरी १९९३ को पश्चिमी नॉर्वे में बिज़ी बी द्वारा ब्रातेंस के लिए प्रदान की जा रही क्षेत्रीय उड़ानों का स्थान लेने के लिए किया गया था। बिज़ी बी ब्रातेंस की एक सहायक विमान सेवा थी जो मूल कंपनी से पट्टे पर लिए फॉकर ५० विमानो के दस्ते के साथ नॉर्वे के पश्चिमतटीय भाग में सेवा प्रदान करती थी। दिसंबर १९९२ में बिज़ी बी के दीवालिया हो जाने के बाद एन.ए.एस ने तीन फॉकर ५० के साथ बर्गन एरपोर्ट, फ्लेसलॅंड से हौगेसूंड एरपोर्ट, कार्मे और मोल्दे एरपोर्ट के लिए उड़ाने शुरू की। यह कंपनी बिज़ी बी के भूतपूर्व कर्मचारियों (शुरू में ५० के लगभग) के द्वारा स्थापित की गयी थी और वे ही इसके मलिक भी थे। [2][3] आरंभ में यह इसका आधार केंद्र बर्गन में था पर जल्द हीं इसने स्टावॅंगजर में भी एक तकनीकी केंद्र स्थापित कर लिया।

१ अप्रैल १९९४ से एन.ए.एस ने एलेसुंड एरपोर्ट, विग्रा के लिए भी सेवा शुरू की और १९९५ में इसने अपना चौथा फॉकर ५० विमान भी हासिल कर लिया। इस साल इसने ५० दैनिक उड़ानो के साथ ८६.६ मिलियन नॉर्वेजियन क्रोन्‍न की आमदनी की और इसका शुद्ध लाभ २.९ मिलियन नॉर्वेजियन क्रोन्‍न था। [4]

१९९९ तक एन.ए.एस के पास ६ फॉकर ५० विमान थे जिसके द्वारा इसने २०००० के अधिक उड़ानो के द्वारा ५००००० यात्रियों को सेवा प्रदान किया। इस वर्ष इसकी वार्षिक आमद और क्रमशः१७२ मिलियन और १३ मिलियन नॉर्वेजियन क्रोन्‍न था। २ जून २००० को एन.ए.एस ने हेलिकॉप्टेर सर्विस से हेलिकॉप्टर ऑपरेटर लूफ्टतरांसपोर्ट को खरीद लिया। साल २००० में इसके विमान दस्ते में सात विमान थे पर इसी साल ब्रातेंस ने कई सारे मार्गों पर विमान सेवा बंद कर दी और इसमे एन.ए.एस द्वारा संचालित क्रिस्टियनसुंड से ट्र्न्ड्फाइम और मोल्दे की सेवाएँ भी शामिल थी। बर्गन से हौगेसूंड और बर्गन–मोल्दे–ट्र्न्ड्फाइम मार्ग पर भी सेवाएँ कम कर दी गयीं।

७ जनवरी २००२ को एन.ए.एस ने स्टावॅंगजर से न्यूकॅसल के बीच के मार्ग की पूरी ज़िम्मेदारी ग्रहण कर ली और उसने इस मार्ग पर रोजाना दो उड़ाने शुरू की। यह वह पहला मार्ग था जिस पर एन.ए.एस ने ब्रातेंस से विमान पट्टे पर न लेकर अपने स्वाधिकार के साथ सेवाएँ आरंभ की थी। नवंबर २००१ में द सकॅनडिनेवियन एरलाइन्स सिस्टम (एस.ए.एस) द्वारा ब्रातेंस के अधिग्रहण के साथ हीं एस.ए.एस ने नॉर्वे के पश्चिमतटीय उड़ानों से संबंधित सभी करार रद्द कर दिए ताकि इसकी सहायक सास कम्यूटर इन मार्गों पर सेवा शुरू कर सके। हालाँकि एन.ए.एस के ब्रातेंस के साथ अनुबंध में एक १८ महीने के निरस्तीकरण समयकाल का प्रावधान था पर एस.ए.एस ने इसका अनुपालन नहीं किया और सभी अनुबंध बिना किसी नोटिस के तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गये।

इन हालात के कारण एन.ए.एस ने अप्रैल २००२ में नॉर्वे के व्यस्तम मार्गों पर एक घरेलू कम-लागत-वाली विमान सेवा आरंभ करने का निर्णय लिया और सितंबर २००२ से नॉर्वेजियन ब्रांड के साथ एक नयी विमान सेवा आरंभ कर दी गयी। [5]

गंतव्य[संपादित करें]

नॉर्वेजियन युरोप, उत्तरी आफ्रिका और मिड्ल ईस्ट के व्यापारिक और पर्यटक गंतव्यों के लिए उड़ाने संचालित करता है। कुल मिलकर यह एरलाइन्स ४ महाद्वीपों के ३५ देशों में स्थित १२६ गंतव्यों के लिए ४१६ मार्गों पर उड़ाने संचालित करता है। [6]

विमान दस्ता[संपादित करें]

दिसंबर २०१६ की जानकारी के अनुसार एन.ए.एस के विमान दस्ते में निम्न विमान शामिल थे [7]

नॉर्वेजियन एयर शटल बेड़े
हवाई जहाज सेवा में आदेश यात्री टिप्पणियाँ
एरबस ए३२१एल. 30 220 Deliveries begin 2019 [8]
बोयिंग ७३७-८०० 112 11 186
189
बोयिंग ७३७ मॅक्स १०८ 189 Launch operator. Deliveries to begin in May 2017 [9]
बोयिंग ७८७-९ 5 27 344
Total 125 150

२०१६ में नॉर्वेजियन एर के विमान दस्ते में १७ नये बोयिंग ७३७-८००स, ४ नये बोयिंग ७८७-९, और २ एरबस ए३२० नियो शामिल किए गये। २०१७ में १७ नये बोयिंग ७३६-८००, ६ बोयिंग ७३७ मॅक्स ८, ९ बोयिंग ७८७-९, और ६ एरबस ए३२० नियो शामिल किए जाने की संभावना है। [10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Her er Europas største flyselskaper, regnet etter passasjertall Archived 2013-03-15 at the वेबैक मशीन Verdens Gang 9.January 2013
  2. "Norwegian Air Shuttle på ruinene etter Busy Bee" (नॉर्वेजियाई में). Norwegian News Agency. 27 January 1993.
  3. Valderhaug, Rune (28 January 1993). "Nytt selskap flyr fra Bergen". Bergens Tidende (नॉर्वेजियाई में).
  4. Sæthre, Lars N. (24 August 1996). "Nye aktører kjemper om Widerøe-nett". Aftenposten (नॉर्वेजियाई में). पृ॰ 27.
  5. "Directory: World Airlines". Flight International. 10 April 2007. पृ॰ 57.
  6. "Norwegian Shuttle Airlines". cleartrip.com. मूल से 31 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 March 2017.
  7. "Our Aircraft". norwegian.com. मूल से 11 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2017.
  8. Airbus (14 July 2016) (en-US में). Norwegian selects 30 A321LR for first transatlantic routes. प्रेस रिलीज़. http://www.airbus.com/presscentre/pressreleases/press-release-detail/detail/norwegian-selects-30-a321lr-for-first-transatlantic-routes/. अभिगमन तिथि: 2016-07-21. 
  9. "article ch-aviation.com". मूल से 1 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2017.
  10. "Norwegian.com press release". मूल से 1 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]