नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
North Front Cemetery

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री is located in जिब्राल्टर
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
विवरण
स्थापना 1756
स्थान डेविल्स टॉवर रोड
देश जिब्राल्टर
निर्देशांक 36°08′57″N 5°20′41″W / 36.149051°N 5.344827°W / 36.149051; -5.344827निर्देशांक: 36°08′57″N 5°20′41″W / 36.149051°N 5.344827°W / 36.149051; -5.344827
स्वामित्व जिब्राल्टर की सरकार

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री' (अंग्रेज़ी: North Front Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। इसे जिब्राल्टर सिमेट्री (अंग्रेज़ी: Gibraltar Cemetery) और गैरीसन सिमेट्री (अंग्रेज़ी: Garrison Cemetery) के रूप में भी जाना जाता है। यह जिब्राल्टर में प्रयोग में लाया जाने वाला एकमात्र कब्रिस्तान है। यह कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग) का भी जिब्राल्टर में एकमात्र कब्रिस्तान है। दो राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग स्मारक, जिब्राल्टर मेमोरियल और जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस, कब्रिस्तान के पास ही विंस्टन चर्चिल एवेन्यू और डेविल्स टॉवर रोड के जंक्शन पर मौजूद हैं।

इतिहास[संपादित करें]

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर के उत्तरी जिले में स्थित है।[1][2] यह रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के उत्तरी चेहरे से दक्षिण तक और जिब्राल्टर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उत्तर तक के बीच के हिस्से में स्थित है।[3][4][5] जिब्राल्टर सिमेट्री और गैरीसन सिमेट्री के नामों से भी इस कब्रिस्तान को जाना जाता है। यह 1756 में तटस्थ मैदान और स्पेन के साथ सीमा के दक्षिण में स्थापित किया गया था। निवर्तमान समय में यह कब्रिस्तान जिब्राल्टर में दफनाने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला एकमात्र कब्रिस्तान है।[6]

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स[संपादित करें]

जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफाइस

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री जिब्राल्टर में एकमात्र कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग) कब्रिस्तान है।[7] यहाँ 750 से अधिक दो विश्व युद्धों में शहीद हुए राष्ट्रमंडल सैनिकों की कब्रों के अलावा 41 अन्य देशों के शहीद दफन हैं या उनके नाम के पुण्यस्मरण स्मारक स्थित हैं। इसमें दो कब्रें हिब्रू अनुभाग में भी शामिल हैं।[8] अधिकांश तौर पर द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र कब्रिस्तान के उत्तरी छोर पर मौजूद दो भूखंडों में स्थित हैं, एक त्रिकोणीय और अन्य आयताकार। अन्य कब्रें कब्रिस्तान में समान रूप से स्थित हैं, जिनमें प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की कब्रें भी शामिल हैं।[3][9] मुख्यतः राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र उन सैनिकों की हैं जो द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए थे।[9] प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफाइस कब्रिस्तान के पश्चिम में स्थापित किया गया था। एक दूसरा स्मारक क्रॉस के नजदीक द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात स्थापित किया गया था। यह दूसरा स्मारक, जिब्राल्टर मेमोरियल, 98 लापता या समुद्र में दफन हुए सैनिकों का स्मारक है।[3][4][8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "List of Crown Dependencies & Overseas Territories". fco.gov.uk. Foreign & Commonwealth Office. मूल से 3 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  2. John Roach (13 सितंबर 2006). "Neandertals' Last Stand Was in Gibraltar, Study Suggests". National Geographic News. मूल से 14 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  3. "Gibraltar (North Front) Cemetery". cwgc.org. Commonwealth War Graves Commission. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  4. "North Front Cemetery". aboutourrock.com. About Our Rock. मूल से 31 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  5. "Gibraltar". upload.wikimedia.org. Wikimedia Commons. मूल से 2 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  6. "Department of the Environment - Cemetery". gibraltar.gov.gi. Government of Gibraltar. मूल से 15 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  7. "Cemetery Search". cwgc.org. Commonwealth War Graves Commission. मूल से 15 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2012.
  8. "The Commonwealth War Graves Commission in Gibraltar" (PDF). Commonwealth War Graves Commission Newsletter. April 2012. मूल से 31 मई 2014 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.
  9. "Commonwealth War Graves Gibraltar". ww2museums.com. STIWOT (Stichting Informatie Wereldoorlog Twee). मूल से 12 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2012.