सामग्री पर जाएँ

नॉयर फ़िल्म

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द बिग कॉम्बो (1955) में दो परछाईं जैसी आकृतियाँ। फ़िल्मकार जॉन ऑल्टन को नॉयर फ़िल्म की शैलीबद्ध छवियों के रचयिता के रूप में श्रेय दिया जाता है।

नॉयर फ़िल्म (अंग्रेज़ी: Noir Film) फ़िल्मों की एक शैली है। यह हॉलीवुड की क्राइम ड्रामा फ़िल्में होती हैं, जिसके कथानक में निराशावादी सोच और इरादों पर ज़ोर दिया जाता है। नॉयर फ़िल्म फ्रांसीसी आलोचकों द्वारा गढ़ा गया एक शब्द है, जो एक अलग शैली होने के बजाय विभिन्न विधाओं में पाई जाने वाली शैलीगत तत्वों को संदर्भित करता है। यह अक्सर अपराध नाटकों पर लागू होता है, लेकिन कुछ आलोचकों ने पश्चिमी और हास्य फ़िल्मों को भी फिल्म नॉयर के उदाहरण के रूप में उद्धृत किया है।[1]

1940 और 1950 के दशक को आम तौर पर अमेरिकी नॉयर फ़िल्मों का उत्कृष्ट काल माना जाता है। इस समय की नॉयर फ़िल्में कम-प्रकाश वाली तथा श्वेत-श्याम दृश्य शैली से जुड़ी हुई हैं। इन फ़िल्मों में व्यक्त की गई कई आदर्श कहानियाँ और दृष्टिकोण अपराध-कथा की सख़्त शैली से उत्पन्न होते हैं, जो महामंदी के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में उभरी थी। [2] नॉयर फ़िल्मों में आम तौर पर रहस्य/अपराध नाटक, जासूसी कथा और भ्रष्टाचार, संगठित अपराध, प्रायश्चित, निंदकता और त्रासदी जैसे विषयों वाली कहानियाँ शामिल होती हैं।

नॉयर फ़िल्म शब्द का फ्रेंच में मतलब ब्लैक फ़िल्म (शाब्दिक अर्थ) या डार्क फिल्म (अधिक सटीक अर्थ) होता है। इस शब्द का इस्तेमाल पहली बार फ़्रांसीसी आलोचक नीनो फ्रैंक द्वारा वर्ष 1946 में हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए किया गया था।[3] उस समय अमेरिकी फ़िल्म उद्योग के ज़्यादातर लोग इससे अनजान थे। ऐसा माना जाता है कि फ्रैंक वर्ष 1945 में शुरू हुए फ्रांसीसी साहित्यिक प्रकाशन शृंखला सेरी नॉयर (Série Noire) से प्रेरित थे। सिनेमा इतिहासकारों और आलोचकों ने इस शैली को पूर्वव्यापी रूप से परिभाषित किया। 1970 के दशक में इस धारणा को व्यापक रूप से अपनाए जाने से पहले, कई उत्कृष्ट नॉयर फ़िल्मों को अतिनाटक (Melodrama) कहा जाता था।

नॉयर फ़िल्म मूल रूप से अमेरिकी फ़िल्मों से जुड़ा था, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल दुनिया भर की फ़िल्मों का वर्णन करने के लिए किया जाता रहा है। 1960 के दशक के बाद रिलीज़ हुई कई फ़िल्मों में नॉयर फ़िल्म वाली खूबियां मिलती हैं और अक्सर उनमें इसकी परंपराओं को संदर्भ के रूप में दिखाया जाता है। बाद की फ़िल्मों को आम तौर पर 'नियो-नॉयर' (neo-noir) कहा जाता है। नॉयर फ़िल्म की घिसी-पिटी बातों ने 1940 के दशक के मध्य से ही मज़ाकिया नकल (Parody) के निर्माण को प्रेरित किया है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Film noir : film genre" [नॉयर फ़िल्म : फ़िल्म शैली]. ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 29 अगस्त 2026.
  2. ↑ "Film Noir" [नॉयर फ़िल्म]. अमेरिकन सिनेमा (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 18 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 अगस्त 2026.
  3. ↑ एंड्रयू, अटरसन; कैरेन, जे. शेफर्डसन; फिलिप, सिम्पसन (2004). Film Theory : Critical Concepts in Media and Cultural Studies [फ़िल्म सिद्धांत: मीडिया और सांस्कृतिक अध्ययन में महत्वपूर्ण अवधारणाएँ] (अंग्रेज़ी भाषा में). रूटलेज. pp. 8–9, 14. ISBN 9780415259736. अभिगमन तिथि: 29 अगस्त 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]