सामग्री पर जाएँ

नैहाटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


नैहाटी
नगर
सम्प्रीति सेतु एवं जुबली सेतु
सम्प्रीति सेतु एवं जुबली सेतु
नैहाटी is located in पश्चिम बंगाल
नैहाटी
नैहाटी
पश्चिम बंगाल, भारत में स्थाण
नैहाटी is located in भारत
नैहाटी
नैहाटी
नैहाटी (भारत)
निर्देशांक: 22°53′N 88°25′E / 22.89°N 88.42°E / 22.89; 88.42निर्देशांक: 22°53′N 88°25′E / 22.89°N 88.42°E / 22.89; 88.42
राष्ट्र भारत
राज्यपश्चिम बंगाल
जिलेउत्तर २४ परगना
क्षेत्रफल
 • कुल11.55 किमी2 (4.46 वर्गमील)
ऊँचाई15 मी (49 फीट)
जनसंख्या (२०११)
 • कुल217,900
 • घनत्व19,000 किमी2 (49,000 वर्गमील)
भाषाएं
 • आधिकारिकबंगाली, अंग्रेज़ी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
पिन743165
दूरभाष कूट91 33
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबैरकपुर
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रनैहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
वेबसाइटnorth24parganas.nic.in

नैहाटी भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना ज़िले में कोलकता से 48 किमी उत्तर दिशा में स्थित एक नगरपालिका क्षेत्र है। यह भारतीय रेल के बैरकपुर उपमण्डल का एक महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है। नैहाटी नगरपालिका भारत की सबसे पुरानी पालिकाओं में से एक है और इसकी स्थापना १८६९ में हुई थी। भारत के राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के लेखक बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय तथा प्रसिद्ध क्वाण्टम रसायनविद डॉ. देबाशीष मुखर्जी की जन्मस्थली है।[1] यह चावल, पटसन, तिलहन आदि स्थानीय उपजों का व्यावसायिक केंद्र है। कागज तथा रंगों के निर्माण के उद्योग यहाँ विकसित थे पर फिलहाल रंग बनाने वाली कंपनी काफी अर्से से बंद पड़ी है। विशाल कोलकत्ता के अत्यंत समीप होने के कारण यहाँ भी व्यवसाय और उद्योग में उत्तरोत्तर उन्नति की संभावनाएँ हैं।[2]

नैहाटी स्टेशन

नैहाटी की भौगोलिक स्थिति निर्देशांक 22°54′N 88°25′E / 22.9°N 88.42°E / 22.9; 88.42 पर है।[3] यहां की सागर सतह से औसत ऊंचाई १५ मी.,(४९ फ़ीट) है। इसके निकटवर्ती क्ष्त्रों में उत्तर में गरीफ़ा, हालीशहर एवं बालीभरा, पूर्व में रामपुर, राजेन्द्रपुर, महमूदपुर एवं दोगाछिया हैं। इसके दक्षिण में मदरल तथा पश्चिमी ओर हूगली नदी है।[4] यहां की ९६% जनसंख्या बैरकपुर उपमण्डल (मानचित्र में दर्शित) यहां के शहरी क्षेत्र में रहती है। यहां की जनसंख्या घनत्व १०,९६७ प्रति वर्ग किमी है। इस उपमण्डल में १६ नगरपाळिकाएं तथा २४ जनगणना क्षेत्र हैं।[5]

पुलिस स्टेशन

[संपादित करें]

नैहाटी पुलिस स्टेशन बैरकपुर पिलिस आयुक्त के अधीन आता है और इसका अधिकारक्षेत्र नैहाटी नगरपाळिका एवं बैरकपुर सीडी खण्ड तथा बैरकपुर छावनी तक व्याप्त है।[6][7]

डाकखाना

[संपादित करें]

नैहाटी में एक उपडाकघर है जिसकी पिन संख्या ७४३१६५ है। यह उत्तर २४ परगना ज़िले में स्थित है। इसी पिन संख्या के अधीन नैहाटी आनन्दबाज़ार तथा पुरानन्दपल्ली भी हैं। [8]

उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण, नैहाटी की जलवायु प्रायः ग्रीष्म ऋतु में उष्ण तथा आर्द्र तथा शीतकाल में शीतल तथा शुष्क रहती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाले मेघ यहां वर्षा ऋतु (मॉनसून) में मूसलाधार वर्षा लाते हैं। ग्रीष्मकाल में तापमान अधिकतम ४० डिगरी से. तथा शीतकाळी न्यूनतम ८ डिगरी से. तक जाता है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

भारत की सन् 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या के आँकड़े निम्नलिखित हैं:[9]

विवरण
शहर नैहाटी
सरकार नगरपालिका
शहरी संकुलन कोलकाता मेट्रोपॉलिटन
नैहाटी शहरी कुल पुरुष महिला
नगर जनसंख्या 217,900 109,849 108,051
साक्षर 173,397 91,016 82,381
बालक (०-६ वर्ष) 19,761 10,031 9,730
औसत साक्षर (%) 87.51 % 91.18 % 83.79 %
लिंगानुपात 984
बाल लिंगानुपात 970

धार्मिक आंकड़े

[संपादित करें]
विवरण कुल प्रतिशत
हिन्दू 201,204 92.34 %
मुस्लिम 15,273 7.01 %
अज्ञात 913 0.42 %
सिख 211 0.10 %
ईसाई 203 0.09 %
बौद्ध 35 0.02 %
जैन 46 0.02 %
अन्य 15 0.01 %

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]


सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Sen, Arup Kumar (5 March 2016). "Chittaprosad Bhattacharya (1915–78)". Economic & Political Weekly. Vol. LI, no. 10. {{cite magazine}}: Invalid |ref=harv (help)
  2. "नैहाटी शहरी, नैहाटी, उत्तर २४ परगना क्षेत्र". www.onefivenine.com. Archived from the original on 2 फ़रवरी 2019. Retrieved २ फ़रवरी २०१९. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |dead-url= (help)
  3. "Maps, Weather, and Airports for Naihati, India". www.fallingrain.com. Archived from the original on 2 अप्रैल 2018. Retrieved 1 April 2018.
  4. "District Census Handbook North Twenty Four Parganas, Census of India 2011, Series 20, Part XII A" (PDF). Map of Barrackpore I CD Block on Page 365. Directorate of Census Operations, West Bengal. Archived (PDF) from the original on 22 नवंबर 2017. Retrieved 21 June 2018. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "District Statistical Handbook". North 24 Parganas 2013, Tables 2.1, 2.2, 2.4b. Department of Statistics and Programme Implementation, Government of West Bengal. Archived from the original on 21 जनवरी 2019. Retrieved 2 May 2018.
  6. "District Statistical Handbook". North 24 Parganas 2013, Tables 2.1, 2.2, 2.4b. Department of Statistics and Programme Implementation, Government of West Bengal. Archived from the original on 21 जनवरी 2019. Retrieved 11 June 2018.
  7. "Barrackpore Police Commissionerate". List of Police Stations with telephone numbers. West Bengal Police. Archived from the original on 12 जून 2018. Retrieved 11 June 2018.
  8. "Dogachia PIN Code". pincodezip.in. Archived from the original on 11 जुलाई 2018. Retrieved 11 July 2018.
  9. "नैहाटी सिटी जनसंख्या जनगणना २०११-२०१९ | पश्चिम बंगाल". www.census2011.co.in. Archived from the original on 21 जनवरी 2019. Retrieved २ फ़रवरी २०१९. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |dead-url= (help)