नेस्टोरियनवाद

नेस्टोरियनवाद (अंग्रेज़ी: Nestorianism) ईसाई धर्मशास्त्र और चर्च इतिहास में प्रयुक्त होने वाला एक शब्द है। इस शब्द का इस्तेमाल उन शिक्षाओं के समूहों के लिए किया जाता है जो आपस में जुड़ी तो हैं, लेकिन सैद्धांतिक रूप से अलग-अलग हैं। ये सभी द्विप्रकृतिवाद के दायरे में आती हैं।
इस शब्द का पहला अर्थ क़ुस्तुंतुनिया के धर्मगुरु नेस्टोरियस (386–451 लगभग) के सिद्धांतों से जुड़ा है।[1] यह ईसा मसीह के स्वरूप का अध्ययन करने वाली धर्मशास्त्र की शाखा का एक धार्मिक सिद्धांत है। इसके अनुसार यीशु मसीह में दो अभिभाव (दैवीय और मानवीय) एक साथ मौजूद हैं।[2] नेस्टोरियस की शिक्षाओं को इफिसुस की परिषद (430–431) ने धर्म-विरोधी घोषित किया और उनकी निंदा की।[3] नेस्टोरियनवादी उस परिषद और उसके बाद के परिषदों से निकले धार्मिक सिद्धांतों को नहीं मानते हैं। इस शब्द का दूसरा अर्थ बाद की उन धार्मिक शिक्षाओं से जुड़ा है जिन्हें पारंपरिक रूप से कैल्सेडोनियन लोग नेस्टोरियन कहते थे। ये उत्पत्ति, दायरे और शब्दावली में नेस्टोरियस की शिक्षाओं से भिन्न हैं।
इतिहास
[संपादित करें]इफिसुस की परिषद (431) में नेस्टोरियनवाद को धर्म-विरोधी करार दिया गया था। अर्मेनियाई चर्च ने कैल्सेडन की परिषद (451) को इसलिए अस्वीकार कर दिया क्योंकि उनका मानना था कि कैल्सेडन की परिभाषा नेस्टोरियनवाद से बहुत मिलती-जुलती थी। दूसरी ओर, फ़ारसी नेस्टोरियनवादी चर्च ने पर्स-अर्मेनिया में नेस्टोरियनवाद के प्रसार का समर्थन किया। अर्मेनियाई चर्च और अन्य पूर्वी चर्चों ने नेस्टोरियनवाद के उदय को अपने चर्च की स्वतंत्रता के लिए खतरा माना। जॉर्जिया के राजकुमार पीटर द इबेरियन ने भी कैल्सेडन की मान्यताओं का कड़ा विरोध किया।[4]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ मार्क, व्हीलर. "Nestorianism" [नेस्टोरियनवाद]. catholic.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- ↑ मेलिसा, पेट्रूज़ेलो. "Nestorianism : Christian sect" [नेस्टोरियनवाद : ईसाई संप्रदाय]. ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- ↑ "Nestorianism" [नेस्टोरियनवाद]. मोनर्जिज़्म (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- ↑ क्रिज़िस्टोफ़, स्टॉपका (2016). Armenia Christiana [आर्मेनिया क्रिस्चियन] (अंग्रेज़ी भाषा में). आर्मेनिया: यूजे प्रकाशक. ISBN 9788323395553. अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| नेस्टोरियनवाद से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- "चर्च ऑफ़ द ईस्ट की अनौपचारिक वेबसाइट". नेस्टोरियन.
- सैम, लियू; केन, पेरी. "ज़ायटॉन (क्वानझोउ, दक्षिणी चीन) में मैनिचेन और नेस्टोरियन ईसाई अवशेष". मैक्वेरी यूनिवर्सिटी. मूल से से 19 जुलाई 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- मार्क, डिकेंस (1999). "चर्च ऑफ़ द ईस्ट". ऑक्सस कम्युनिकेशन्स. मूल से से 14 मई 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 सितम्बर 2026.
- "नेस्टोरियस और नेस्टोरियनवाद". कैथोलिक विश्वकोश.