नेपाल का प्रशासनिक विभाजन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नेपाल
की राजनीति और सरकार

पर एक श्रेणी का भाग
KDKKFJ

FKKLKP[ESL,L;KPLPEKOEKOFOAPL;LL;L,FSA FSD;FL;;L;';\aS/FC'SSSSSEC//.D'XZV;DSFV'E/'/??V,.F[';;SD'/;F;.FC./CFF.FL,,,V;.VL.,VHHHHNK KFGSAKNH23D;KDNJJ 097qamwy6bbLLmJSHHXDBJKzlkDKDJHDYDN MKL

राजनीति प्रवेशद्वार

संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल एक छोटा देश है जो दक्षिण एशिया में भारत और चीन के बीच में स्थित है। यह देश पूरी तरह से स्थलरुद्ध है।

नया प्रणाली[संपादित करें]

२०१५ में जारी किया गया नये संविधान को ध्यान में रखते हुए १० मार्च २०१७ को नेपाल सरकार ने ७४४ स्थानीय शाषण प्रणाली को अपनाया। पुराने सभी नगरपालिकाओं और ग्राम विकास समिति (जो संख्या में 3900 थें) को निरस्त करते हुए सिर्फ ७४४ नये नगरपालिकाओं और गांवो को मंजूरी दी। पुराने सभी ७५ जिला विकास समिति को भी नये ७५ जिला समन्वय समिति में तब्दील कर दिया। जिला समन्वय समिति के पास अब उतनी शक्ति भी नही रहेगी जितनी जिला विकास समिति के पास थी।

नेपाल कुछ इस तरह से प्रशासनिक विभागों में विभाजित है;

नेपाल के प्रशासनिक विभाग
देश ➡ प्रदेश ➡ जिला ➡ नगरपालिका ग्रामपालिका
नेपाल प्रदेश जिला नगरपालिकायें ग्रामपालिका
७७ २६३ ४८१

नेपाल के प्रदेश[संपादित करें]

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। नये संबिधान के अनुसूची 4 के अनुसार मौजूदा जिलों को एक साथ समूहों में गठित कर इन्हें परिभाषित किया गया है और दो ऐसे भी जिलें थे जिन्हें तोड़कर दो अलग-अलग राज्यों में गठित किया गया।

नेपाल के प्रदेश

संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है।

===नेपाल के प्रदेश===
सं प्रदेश सं संभावित नाम संभावित राजधानी क्षेत्र (किमी2) जनसंख्या
1 प्रदेश संख्या १ कोशी प्रदेश विराटनगर 25,905 4,534,943
2 प्रदेश संख्या २ मिथिला प्रदेश/मधेस प्रदेश जनकपुर 9,661 5,404,145
3 बाग्मती हेटौड़ा 20,300 5,529,452
4 गण्डकी पोखरा 21,504 2,413,907
5 प्रदेश संख्या ५ थारूहट प्रदेश बुटवल 22,288 4,891,025
6 कर्णाली बिरेन्द्रनगर 27,984 1,168,515
7 सुदूरपश्चिम गोदावरी 19,539 2,552,517


नेपाल के प्रस्तावित प्रांत[संपादित करें]

साँचा:प्रस्तावित प्रांत

  • स्वायत्त क्षेत्र
१ तमुवान
  • अन्य प्रांत(जनजातीय)
१ थारुहाटी
२ लिम्बुवान
३ किरात
  • केंद्र शासित प्रदेश
१ काठमांडू

नेपाल के जिले[संपादित करें]

२० सितम्बर २०१५ को जारी संविधान से पहले के अनुसार नेपाल में ७५ जिले हैं। २०१५ में संविधान जारी होने के बाद ७५ जिलों को ७ प्रदेशों में बांटा गया है। बंटवारे में ३ जिलों को दो-दो हिस्सों में तोड़कर प्रदेशों में शामिल करने की बात कही गई है, इस तरह नेपाल में ३ और नए जिले बनेंगे इस तरह नेपाल में कुल ७८ जिले हो जाएंगे।

नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले होंगे जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं।

क्रम प्रदेश / प्रान्त जिले
प्रदेश संख्या १ १४
प्रदेश संख्या २
प्रदेश संख्या ३ १३
प्रदेश संख्या ४ ११
प्रदेश संख्या ५ १३
प्रदेश संख्या ६ १०
प्रदेश संख्या ७
नेपाल ७८

नेपाल के नगरपालिकायें[संपादित करें]

नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं।

नेपाल के ग्रामपालिकायें[संपादित करें]

सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना या राजश्व वाले मानदंड को प्राप्त नहीं कर सकने के कारण ऐसे क्षेत्रों को ग्रामपालिका के अधीन रखा गया है। नेपाल में ऐसे ४८१ क्षेत्र हैं जिन्हें ग्रामपालिका के तहत रखा गया है।

पुरानी प्रणाली[संपादित करें]

२०१५ से पहले तक प्रशासनिक तौर पर नेपाल ५ विकास क्षेत्रों, १४ अंचलों तथा ७५ जिलों और कई गाविस (गाँव विकास समिती), शहर और नगरपालिकाओं में विभाजित था। नेपाल कुछ इस तरह से प्रशासनिक विभागों में विभाजित है;

नेपाल के पूर्व प्रशासनिक विभाग
देश ➡ विकास क्षेत्र ➡ अंचल ➡ जिला ➡ नगरपालिका ग्राम विकास समिति
नेपाल विकास क्षेत्र अंचल जिला नगरपालिकायें गाउँ विकास समिति
१४ ७५ ५८ ३९००

नेपाल के विकास क्षेत्र[संपादित करें]

नेपाल को प्रशासनिक रूप से ५ विकास क्षेत्रों में बाँटा गया था।

नेपाल के विकास क्षेत्र
sr. विकास क्षेत्र मुख्यालय क्षेत्रफल (km2.) जनसंख्या (2011)
पूर्वांचल विकास क्षेत्र धनकुटा 28,456 5,811,555
मध्यांचल विकास क्षेत्र काठमांडु 27,410 9,656,985
पश्चिमांचल विकास क्षेत्र पोखरा 29,398 4,926,765
मध्य पश्चिमांचल विकास क्षेत्र बिरेन्द्रनगर 42,378 3,546,682
सुदूर पश्चिमांचल विकास क्षेत्र दिपायल 19,539 2,552,517
नेपाल काठमांडु 147,181 26,494,504

नेपाल के अंचल[संपादित करें]

नेपाल का एक विकास क्षेत्र कई अंचलों में बँटा होता था। कुल मिलाकर पुरा नेपाल 14 अंचलों में बँटा हुआ था।

नेपाल के अंचल
क्रम क्षेत्र अंचल मुख्यालय क्षेत्रफल (km2.) जनसंख्या (2011)
1 पूर्वांचल मेची इलाम 8,196 1,422,182
2 कोशी बिराटनगर 9,669 2,335,047
3 सगरमाथा राजविराज 10,591 2,054,326
4 मध्यमांचल जनकपुर अंचला जलेश्वर 9,669 2,837,481
5 बागमति अंचल काठमांडु 9,428, 3,843,596
6 नारायणी अंचल बिरगंज 8,313 2,975,908
7 पश्चिमांचल गंडकी अंचल पोखरा 12,275 1,549,857
8 लुम्बिनी अंचल बुटवल 8,975 2,834,612
9 धौलागिरी अंचल बाग्लुंग 8,148 542,296
10 मध्य-पश्चिमांचल राप्ती अंचल तुलसीपुर 10,482 1,456202
11 कर्नाली अंचल जुम्ला 21,351 388,713
12 भेरी अंचल नेपालगंज 10,545 1701,767
13 सुदूर पश्चिमांचल सेती अंचल धनगढ़ी 12,550 1,575,003
14 महाकाली अंचल महेन्द्रनगर 6,989 977,514
नेपाल 14 अंचल काठमांडु 147,181 26,494,504

नेपाल के जिले[संपादित करें]

नेपाल में २० सितम्बर २०१५ को संविधान जारी होने से पहले तक कुल मिलाकर ७५ जिले थें।

नेपाल के जिले

नेपाल के नगरपालिकायें[संपादित करें]

नेपाल के सभी ७५ जिले नगरपालिकाओं और ग्राम विकास समितियों में बंटे होते थें। हर जिले में कम से कम एक नगरपालिका होता था। नए संविधान के आने के बाद नगरपालिकाओं की संख्या बढ़ गई। नगरपालिकायें ३ तरह के होते थें; महानगरपालिकाएँ, उपमहानगरपालिकाएँ और नगरपालिकायें।

नेपाल के ग्राम विकास समिति[संपादित करें]

ग्राम विकास समिति नेपाल के प्रशासन का सबसे निम्न निकाय था। नया संविधान आने से पहले तक नेपाल में ३,८०८ गांव विकास समितियाँ होती थीं।

प्राकृतिक विभाजन[संपादित करें]

नेपाल भौगोलिक रूप से या प्राकृतिक रूप से तीन भागों में विभाजित हैः